एडमिन के तौर पर, आपके पास Google Workspace Migration for Microsoft Exchange (GWMME) का इस्तेमाल करके, ईमेल, कैलेंडर या संपर्क डेटा को Personal Storage Table (पीएसटी) फ़ाइलों से Google Workspace खातों में माइग्रेट करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, ईमेल मैसेज को उपयोगकर्ताओं के Gmail इनबॉक्स में जोड़े बिना, Google Vault में भी माइग्रेट किया जा सकता है.
शुरू करने से पहले
- Microsoft Outlook का वर्शन देखें—पक्का करें कि GWMME क्लाइंट मशीन पर मौजूद Outlook का वर्शन, पीएसटी फ़ाइल बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए वर्शन के बराबर या उससे नया हो. GWMME सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें देखें.
- उपयोगकर्ताओं के लिए Gmail चालू करें—अगर आपको Google Vault में माइग्रेट करना है, तो माइग्रेट करने से पहले, टारगेट खाते के उपयोगकर्ताओं के लिए Gmail चालू होना चाहिए. Google Workspace के उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करना लेख पढ़ें.
पहला चरण: GWMME को अनुमति देना
GWMME को इंस्टॉल करने से पहले, आपको अपने खाते के लिए GWMME को अनुमति देनी होगी.
दूसरा चरण: GWMME डाउनलोड और इंस्टॉल करना
- GWMME डाउनलोड पेज पर जाएं.
- GWMME डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- इंस्टॉलर खोलें और GWMME इंस्टॉल करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.
तीसरा चरण: पीएसटी फ़ोल्डर और फ़ाइलें व्यवस्थित करना
- हर पीएसटी फ़ाइल और फ़ोल्डर के लिए, पासवर्ड से सुरक्षा बंद करें. साथ ही, पढ़ने और बदलाव करने की अनुमतियां दें.
पीएसटी फ़ोल्डर का स्ट्रक्चर तैयार करें:
- एक टॉप-लेवल फ़ोल्डर बनाएं.
- उस टॉप-लेवल फ़ोल्डर में, हर उस उपयोगकर्ता के लिए एक फ़ोल्डर जोड़ें जिसका डेटा माइग्रेट करना है.
- हर फ़ोल्डर को वही नाम दें जो आपके सोर्स खाते पर मौजूद मुख्य ईमेल पतों का है. उदाहरण के लिए, अगर आपका सोर्स ईमेल पता user1@example.com है, तो अपने फ़ोल्डर का नाम user1@example.com रखें.
पीएसटी फ़ाइलों को अलग-अलग फ़ोल्डर में रखें.
उदाहरण:
C:\PST (टॉप-लेवल फ़ोल्डर)
- user1@example.com (उपयोगकर्ता फ़ोल्डर)
- Mail.pst (पीएसटी फ़ाइल)
- Archive.pst (पीएसटी फ़ाइल)
- user2@example.com (उपयोगकर्ता फ़ोल्डर)
- Archive.pst (पीएसटी फ़ाइल)
- user1@example.com (उपयोगकर्ता फ़ोल्डर)
चौथा चरण: CSV फ़ाइलें बनाना
उन उपयोगकर्ता खातों की कंट्रोल CSV फ़ाइल बनाएं जिनका डेटा माइग्रेट करना है. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि आपका सोर्स डेटा, नए उपयोगकर्ता खातों से सही तरीके से मैप हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, माइग्रेशन के लिए CSV फ़ाइलें बनाना लेख पढ़ें.
अगर आपको कैलेंडर इवेंट माइग्रेट करने हैं, तो हो सकता है कि आपको मैपिंग CSV फ़ाइल बनानी पड़े.
पांचवा चरण: डेटा माइग्रेट करना
GWMME को रन करके, डेटा माइग्रेट किया जा सकता है:
- Microsoft Windows वाले कंप्यूटर पर, GWMME इंटरफ़ेस का इस्तेमाल करके—इस सेक्शन में दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- कमांड लाइन से (यह अनुभवी एडमिन के लिए बेहतर है)— कमांड लाइन का इस्तेमाल करके डेटा माइग्रेट करना लेख पढ़ें.
1. Exchange सर्वर की जानकारी डालें
- स्टार्ट
Google Workspace Migration
Google Workspace Migration for Microsoft Exchange पर क्लिक करें.
- सर्वर टाइप के लिए, Exchange चुनें.
- पीएसटी फ़ाइलों वाला कोई फ़ोल्डर चुनें को चुनें. इसके बाद, पीएसटी फ़ाइलों वाला फ़ोल्डर के लिए, टॉप-लेवल पीएसटी फ़ोल्डर का पाथ डालें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
2. उपयोगकर्ता और डोमेन की जानकारी डालें
- Google Workspace डोमेन का नाम के लिए, नया मुख्य Google Workspace डोमेन डालें, जहां डेटा माइग्रेट किया जाएगा.
- सेवा खाते के क्रेडेंशियल वाली फ़ाइल के लिए, अनुमति देने की प्रोसेस के तहत बनाई गई JSON क्रेडेंशियल फ़ाइल का पाथ डालें.
- Google Workspace एडमिन उपयोगकर्ता के लिए, अपने Google Workspace के सुपर एडमिन का पूरा ईमेल पता डालें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
3. चुनें कि मैसेज कहां माइग्रेट करने हैं
आपके पास Google Workspace या Google Vault में माइग्रेट करने का विकल्प होता है. अगर मैसेज को Vault में माइग्रेट किया जाता है, तो:
- मैसेज, उपयोगकर्ताओं के Gmail इनबॉक्स में नहीं दिखते.
- मैसेज माइग्रेट करने से पहले, उनमें से फ़ोल्डर की जानकारी हटा दी जाती है. माइग्रेट किए गए मैसेज में लेबल नहीं होते.
- GWMME, Vault में पहले से माइग्रेट किए गए डुप्लीकेट मैसेज को ओवरराइट नहीं करता. साथ ही, उनकी जांच भी नहीं करता.
- डेटा को Vault में कितने समय तक सेव रखना है, यह तय करने के लिए, डेटा सेव रखने के नियम लागू किए जाते हैं.
ज़्यादा जानकारी के लिए, डेटा सेव रखने की सुविधा कैसे काम करती है लेख पढ़ें.
पहला विकल्प: Google Workspace में माइग्रेट करना
बेहतर विकल्प इस्तेमाल करने के लिए, कमांड लाइन का इस्तेमाल करें. ये विकल्प, GWMME इंटरफ़ेस में उपलब्ध नहीं होते. ज़्यादा जानकारी के लिए, कमांड लाइन का इस्तेमाल करके डेटा माइग्रेट करना लेख पढ़ें.
- आपको जिस तरह का डेटा माइग्रेट करना है उसके लिए बॉक्स चुनें. जैसे, ईमेल, कैलेंडर या संपर्क.
- माइग्रेट किए जाने वाले खातों की फ़ाइल के लिए, ज़्यादा
पर क्लिक करें. इसके बाद, CSV मैपिंग फ़ाइल पर जाएं और खोलें पर क्लिक करें.
- **आगे बढ़ें** पर क्लिक करें. इसके बाद, माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करें (इस पेज पर बाद में).
दूसरा विकल्प: मैसेज को Google Vault में माइग्रेट करना:
- आपको जिस तरह का डेटा माइग्रेट करना है उसके लिए, ईमेल मैसेज बॉक्स चुनें.
- बेहतर विकल्प पर क्लिक करें.
- Google Vault में माइग्रेट करें बॉक्स चुनें और ठीक है पर क्लिक करें.
- **आगे बढ़ें** पर क्लिक करें. इसके बाद, माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करें (इस पेज पर बाद में).
4. माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करना
- माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करें. इसके बाद, हर उस सेटिंग के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें जिसका इस्तेमाल करना है:
- सारा डेटा माइग्रेट करें—माइग्रेशन के दौरान, मौजूदा डेटा को ओवरराइट करता है. अगर यह विकल्प नहीं चुना जाता है, तो डुप्लीकेट मैसेज छोड़ दिए जाते हैं
- सेटिंग सेव करें—मौजूदा कॉन्फ़िगरेशन को आगे इस्तेमाल करने के लिए सेव रखता है
- डाइग्नोस्टिक्स चलाएं—माइग्रेशन शुरू करने से पहले, कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करता है
- अनुमान—सोर्स उपयोगकर्ताओं के लिए, मैसेज की संख्या का अनुमान लगाता है
- माइग्रेट करें—माइग्रेशन करता है
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- अगर आपसे पूछा जाता है, तो Exchange के उस एडमिन खाते का उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डालें जिसका इस्तेमाल, उपयोगकर्ताओं के मेल स्टोर खोलने के लिए किया जा रहा है.
अहम जानकारी: मेरा पासवर्ड याद रखें को चुनने पर, आने वाले समय में किए जाने वाले माइग्रेशन में यह चरण छोड़ दिया जाएगा.
- आगे बढ़ें
शुरू करें पर क्लिक करें.
समस्या हल करना
मैसेज गायब हैं या उन्हें सही भेजने वाले या पाने वाले के साथ माइग्रेट नहीं किया गया है
हो सकता है कि किसी पीएसटी फ़ाइल में, मैसेज के भेजने वाले या पाने वाले का एसएमटीपी पता न हो. इसके बजाय, उसमें Exchange का X.500 पता हो सकता है. यह समस्या तब हो सकती है, जब ग्लोबल ऐड्रेस लिस्ट (जीएएल) प्रोफ़ाइल न बनाई गई हो या उपयोगकर्ता को जीएएल से हटा दिया गया हो. समस्या हल करने के लिए, GWMME से जुड़ी समस्याएं हल करना लेख पढ़ें.
कैलेंडर, अतिरिक्त कैलेंडर के तौर पर माइग्रेट किए गए हैं
अगर एक्सपोर्ट की गई या संग्रह की गई पीएसटी फ़ाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो कैलेंडर और संपर्क डेटा के लिए, मुख्य रूट फ़ोल्डर की पहचान करना मुमकिन नहीं है. कैलेंडर, डिफ़ॉल्ट कैलेंडर के तौर पर माइग्रेट होने के बजाय, Google Calendar में अन्य कैलेंडर के तौर पर माइग्रेट होते हैं.
कमांड लाइन का इस्तेमाल करके, --noenable_label_prefix आर्ग्युमेंट डालकर, इस समस्या से बचा जा सकता है. इस कमांड को रन करने पर, GWMME इंटरफ़ेस खुल जाता है. इससे सामान्य तरीके से माइग्रेट किया जा सकता है. हालांकि, इसमें प्रीफ़िक्स नहीं बनाए जाते.
उदाहरण:
"C:\Program Files\Google\Google Workspace Migration\ExchangeMigration.exe" --noenable_label_prefix
ज़्यादा जानकारी के लिए, कमांड लाइन का इस्तेमाल करके डेटा माइग्रेट करना लेख पढ़ें.
संबंधित विषय
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.