एडमिन के तौर पर, Google Workspace Migration for Microsoft Exchange (GWMME) का इस्तेमाल करके, Exchange सर्वर पर मौजूद सार्वजनिक फ़ोल्डर से Google Groups में कॉन्टेंट माइग्रेट किया जा सकता है.
सार्वजनिक फ़ोल्डर क्या होते हैं?
Exchange में सार्वजनिक फ़ोल्डर, ऐसे सामान्य फ़ोल्डर होते हैं जिनमें आपके संगठन के सभी ऑथराइज़्ड उपयोगकर्ताओं या उपयोगकर्ताओं के ग्रुप के साथ जानकारी शेयर की जा सकती है. सार्वजनिक फ़ोल्डर का इस्तेमाल, मैसेज पोस्ट करने और उन्हें संग्रहित करने के लिए किया जाता है. उपयोगकर्ता, सार्वजनिक फ़ोल्डर में मैसेज पोस्ट करते हैं. अन्य उपयोगकर्ता, फ़ोल्डर पर जाकर मैसेज देख सकते हैं.
क्या माइग्रेट किया जाता है?
GWMME, सार्वजनिक फ़ोल्डर से पोस्ट किए गए मैसेज को Google Groups में माइग्रेट करता है. यह मैसेज की इन क्लास को माइग्रेट करता है:
- IPM
- IPM.Note
- IPM.Post
- IPM.Schedule.Meeting.Request
- IPM.Schedule.Meeting.Canceled
- IPM.Schedule.Meeting.Resp
मैसेज की क्लास के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Microsoft का दस्तावेज़ देखें.
माइग्रेट की गई पोस्ट, ग्रुप के संग्रह में शामिल की जाती हैं. GWMME, पोस्ट में अटैचमेंट माइग्रेट करता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि Gmail में उन फ़ाइल टाइप को ब्लॉक न किया गया हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail में ब्लॉक की गई फ़ाइल टाइप पर जाएं.
GWMME, सार्वजनिक फ़ोल्डर में मौजूद कैलेंडर इवेंट, संपर्क या नोट माइग्रेट नहीं करता. यह उपयोगकर्ता-लेवल का मेटाडेटा भी माइग्रेट नहीं करता. जैसे, पढ़े गए मैसेज का स्टेटस.
शुरू करने से पहले
- उपयोगकर्ता के डेटा के लिए अलग से माइग्रेशन चलाएं—उपयोगकर्ता के डेटा और सार्वजनिक फ़ोल्डर को एक साथ माइग्रेट नहीं किया जा सकता. सबसे पहले, अपने उपयोगकर्ताओं के मेल, कैलेंडर, और संपर्क का डेटा माइग्रेट करें.
- अपने सार्वजनिक फ़ोल्डर के नाम ढूंढें—इसके लिए, Exchange Management Shell खोलें और Get-PublicFolder -Recurse कमांड डालें.
- अपने ग्रुप बनाएं—माइग्रेशन शुरू करने से पहले, आपको Google Workspace में अपने ग्रुप और ग्रुप की सदस्यताएं सेट अप करनी होंगी. ग्रुप को Exchange के सबफ़ोल्डर की तरह क्रम में नहीं लगाया जा सकता. इसलिए, हर सबफ़ोल्डर के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाने पर विचार करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप बनाना पर जाएं.
पहला चरण: GWMME को अनुमति देना
GWMME इंस्टॉल करने से पहले, आपको अपने खाते के लिए GWMME को अनुमति देनी होगी.दूसरा चरण: GWMME डाउनलोड और इंस्टॉल करना
- GWMME डाउनलोड पेज पर जाएं.
- GWMME डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- इंस्टॉलर खोलें और GWMME इंस्टॉल करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.
तीसरा चरण: मैपिंग फ़ाइल बनाना
अगर कमांड लाइन का इस्तेमाल करके, डिफ़ॉल्ट मोड में सार्वजनिक फ़ोल्डर माइग्रेट किए जा रहे हैं, तो यह चरण छोड़ा जा सकता है.
मैपिंग के लिए, कॉमा लगाकर अलग की गई वैल्यू (.csv) या टेक्स्ट (.txt) फ़ॉर्मैट वाली फ़ाइल बनाएं. फ़ाइल को ऐसे फ़ोल्डर में सेव करें जिसे आसानी से ढूंढा जा सके. मैपिंग में:
- सार्वजनिक फ़ोल्डर का नाम और उससे जुड़ा ग्रुप ईमेल पता डालें. इन दोनों को कॉमा लगाकर अलग करें.
- पक्का करें कि सार्वजनिक फ़ोल्डर का नाम, Microsoft Outlook में दिखने वाले नाम से पूरी तरह मेल खाता हो.
- नेस्ट किए गए सार्वजनिक फ़ोल्डर को अलग से सूची में शामिल करें.
उदाहरण: All Public Folders/Offshore/accounts, offshore-accounts@solarmora.com
चौथा चरण: डेटा माइग्रेट करना
GWMME चलाकर, डेटा माइग्रेट किया जा सकता है:
- Microsoft Windows कंप्यूटर पर, GWMME इंटरफ़ेस का इस्तेमाल करके—इस सेक्शन में दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- कमांड लाइन से (यह विकल्प, अनुभवी एडमिन के लिए बेहतर है)— कमांड लाइन का इस्तेमाल करके डेटा माइग्रेट करना पर जाएं.
1. Exchange सर्वर की जानकारी डालें
- Start
Google Workspace Migration
Google Workspace Migration for Microsoft Exchange पर क्लिक करें.
- सर्वर टाइप के लिए, Exchange चुनें.
- माइग्रेशन के लिए कोई प्रोफ़ाइल चुनें को चुनें. इसके बाद, Outlook एडमिन प्रोफ़ाइल के लिए, Exchange एडमिन की वह Outlook प्रोफ़ाइल चुनें जिसका इस्तेमाल करके, आपको अपने Exchange सर्वर में साइन इन करना है.
Exchange एडमिन के लिए Outlook प्रोफ़ाइल बनाने के लिए, अपनी सेटिंग की पुष्टि करना पर जाएं.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
2. उपयोगकर्ता और डोमेन की जानकारी डालें
- Google Workspace डोमेन का नाम में, वह नया प्राइमरी Google Workspace डोमेन डालें जहां डेटा माइग्रेट किया जाएगा.
- सेवा खाते के क्रेडेंशियल वाली फ़ाइल में, अनुमति देने की प्रोसेस के तहत बनाई गई JSON क्रेडेंशियल फ़ाइल का पाथ डालें.
- Google Workspace एडमिन उपयोगकर्ता में, अपने Google Workspace सुपर एडमिन का पूरा ईमेल पता डालें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
3. माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करें
- सार्वजनिक फ़ोल्डर बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- माइग्रेट किए जाने वाले फ़ोल्डर की फ़ाइल के लिए, ज़्यादा
पर क्लिक करें और ऊपर बनाई गई मैपिंग फ़ाइल पर जाएं. इसके बाद, खोलें पर क्लिक करें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करें और हर उस सेटिंग के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं जिसका इस्तेमाल करना है:
- सारा डेटा माइग्रेट करें—माइग्रेशन के दौरान, मौजूदा डेटा को ओवरराइट कर देता है. अगर इस बॉक्स पर सही का निशान नहीं लगाया जाता है, तो डुप्लीकेट मैसेज को छोड़ दिया जाता है
- सेटिंग सेव करें—मौजूदा कॉन्फ़िगरेशन को आगे इस्तेमाल करने के लिए सेव कर लेता है
- डाइग्नोस्टिक्स चलाएं—माइग्रेशन शुरू करने से पहले, कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करता है
- अनुमान—सोर्स उपयोगकर्ताओं के लिए, मैसेज की संख्या का अनुमान लगाता है
- माइग्रेट करें—माइग्रेशन करता है
- आगे बढ़ें
शुरू करें पर क्लिक करें.
संबंधित विषय
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हुए हैं.