अगर आपको निजी Gmail खातों (@gmail.com) से डेटा माइग्रेट करना है या सोर्स डोमेन पर GWMME को अनुमति नहीं दी जा सकती (उदाहरण के लिए, आपके पास सोर्स खाते का एडमिन ऐक्सेस नहीं है), तो Gmail खाते से ईमेल माइग्रेट करना में दिया गया तरीका अपनाएं.
एडमिन के तौर पर, Google Workspace Migration for Microsoft Exchange (GWMME) का इस्तेमाल करके, ईमेल का डेटा माइग्रेट किया जा सकता है. इसके लिए, आपके पास अपना पुराना Google खाता या आईएमएपी पर आधारित कोई ईमेल खाता इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. RFC 3501 के मुताबिक काम करने वाले ज़्यादातर आईएमएपी सर्वर से डेटा माइग्रेट किया जा सकता है.
शुरू करने से पहले
- Exchange Online (Microsoft 365) से माइग्रेट करना है? इसके लिए, Exchange से डेटा माइग्रेट करना लेख पर जाएं और उसमें दिया गया तरीका अपनाएं.
- सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें देखें—पक्का करें कि आपका डिवाइस, GWMME सिस्टम की ज़रूरी शर्तेंपूरी करता हो.
- फ़ोल्डर के साइज़ की सीमाएं बंद करें और लेबल उपलब्ध कराएं—हर उपयोगकर्ता को फ़ोल्डर के साइज़ की सीमाएं बंद करनी होंगी. साथ ही, 'सभी ईमेल', 'स्पैम' और 'ट्रैश' लेबल को आईएमएपी के लिए उपलब्ध कराना होगा. अपने उपयोगकर्ताओं से, किसी दूसरे ईमेल ऐप्लिकेशन से ईमेल पाना में दिया गया तरीका अपनाने के लिए कहें.
पहला चरण: GWMME को अनुमति देना
GWMME को इंस्टॉल करने से पहले, आपको सोर्स और टारगेट डोमेन पर GWMME को अनुमति देनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने खाते के लिए GWMME को अनुमति देना लेख पढ़ें.
दूसरा चरण: उपयोगकर्ताओं की CSV फ़ाइल बनाना
उन उपयोगकर्ता खातों की कंट्रोल CSV फ़ाइल बनाएं जिन्हें आपको माइग्रेट करना है. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि सोर्स डेटा, आपके नए उपयोगकर्ता खातों से सही तरीके से मैप हो. आपको फ़ाइल में पासवर्ड जोड़ने की ज़रूरत नहीं है.
ज़्यादा जानकारी के लिए, माइग्रेशन के लिए CSV फ़ाइलें बनाना लेख पढ़ें.
तीसरा चरण: GWMME डाउनलोड और इंस्टॉल करना
- GWMME डाउनलोड पेज पर जाएं.
- GWMME डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- इंस्टॉलर खोलें और GWMME इंस्टॉल करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.
चौथा चरण: GWMME कॉन्फ़िगर करना
GWMME चलाकर, डेटा माइग्रेट किया जा सकता है:
- Microsoft Windows कंप्यूटर पर, GWMME इंटरफ़ेस का इस्तेमाल करके—इसके लिए, इस सेक्शन में दिया गया तरीका अपनाएं.
- कमांड लाइन से (यह तरीका, अनुभवी एडमिन के लिए बेहतर है)—इसके लिए, कमांड लाइन का इस्तेमाल करके डेटा माइग्रेट करना लेख पढ़ें.
1. आईएमएपी सर्वर की जानकारी डालना
- Start
Google Workspace Migration
Google Workspace Migration for Microsoft Exchange पर क्लिक करें.
- सर्वर का टाइप के लिए, कोई विकल्प चुनें:
- आईएमएपी–तीसरे चरण पर जाएं.
- Gmail–आठवें चरण पर जाएं.
- आईएमएपी सर्वर का टाइप के लिए, सोर्स सर्वर का टाइप चुनें.
- होस्टनेम/आईपी पता के लिए, सोर्स डोमेन का नाम या सोर्स ईमेल सर्वर का आईपी पता डालें.
उदाहरण के लिए: imap.example.com या 192.0.2.1. - आईएमएपी की सुरक्षा के लिए,कोई विकल्प चुनें:
- कोई नहीं–कोई एन्क्रिप्शन नहीं
- एसएसएल–एसएसएल/टीएलएस एन्क्रिप्शन
- STARTTLS–STARTTLS कमांड का इस्तेमाल करके टीएलएस एन्क्रिप्शन
- आईएमएपी पोर्ट के लिए, आईएमएपी सेवा पर कनेक्शन पोर्ट डालें.
-
अगर एसएसएल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो 993 डालें.
- आईएमएपी पाथ के आगे का हिस्सा के लिए, अगर Cyrus या Courier आईएमएपी सर्वर से माइग्रेट किया जा रहा है, तो INBOX डालें. अन्यथा, इसे खाली छोड़ दें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
2. उपयोगकर्ता और डोमेन की जानकारी डालना
- Google Workspace डोमेन का नाम के लिए, Google Workspace के नए प्राइमरी टारगेट डोमेन का नाम डालें. इसी डोमेन पर डेटा माइग्रेट किया जाएगा.
अगर ईमेल को Google Workspace के ऐसे खाते में माइग्रेट किया जा रहा है जिसमें सेकंडरी डोमेन हैं, तो हो सकता है कि टारगेट डोमेन, माइग्रेट किए जा रहे ईमेल पतों में मौजूद डोमेन से अलग हो.
- सेवा खाते के क्रेडेंशियल की फ़ाइल के लिए, अनुमति देने की प्रोसेस के तहत बनाई गई JSON फ़ाइल का पाथ डालें.
- Google Workspace एडमिन उपयोगकर्ता के लिए, Google Workspace के सुपर एडमिन खाते का पूरा ईमेल पता डालें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
3. माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करना
- ईमेल बॉक्स को चुनें और माइग्रेशन के लिए तारीख की सीमा सेट करें.
- माइग्रेट किए जाने वाले फ़ोल्डर की फ़ाइल के लिए, ज़्यादा
पर क्लिक करें. इसके बाद, ऊपर बनाई गई मैपिंग फ़ाइल पर जाएं और खोलें पर क्लिक करें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- माइग्रेशन की सेटिंग की समीक्षा करें और हर उस सेटिंग को चुनें जिसका इस्तेमाल करना है:
- सारा डेटा माइग्रेट करें—माइग्रेशन के दौरान, मौजूदा डेटा को ओवरराइट कर देता है. अगर यह विकल्प नहीं चुना जाता है, तो डुप्लीकेट मैसेज को छोड़ दिया जाता है
- सेटिंग सेव करें—मौजूदा कॉन्फ़िगरेशन को आगे इस्तेमाल करने के लिए सेव कर लेता है
- डाइग्नोस्टिक्स चलाएं—माइग्रेशन शुरू करने से पहले, कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करता है
- अनुमान—सोर्स उपयोगकर्ताओं के लिए, मैसेज की संख्या का अनुमान लगाता है
- माइग्रेट करें—माइग्रेशन करता है
- आगे बढ़ें
शुरू करें पर क्लिक करें.
मिलते-जुलते विषय
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.