अगर Google Workspace Migration for Microsoft Outlook (GWMMO) का इस्तेमाल करके कॉन्टेंट को माइग्रेट नहीं किया जा सका है, तो हो सकता है कि कोई गड़बड़ी हुई हो या कॉन्टेंट मौजूद न हो. ऐसे में, डेटा को फिर से माइग्रेट करने के लिए, माइग्रेशन की प्रोसेस को दोबारा चलाया जा सकता है.
उन मैसेज के बारे में जानकारी ढूंढें जो माइग्रेट नहीं हुए
यह जानकारी, स्टेटस लॉग फ़ाइल में देखी जा सकती है. यह फ़ाइल, इनमें से किसी फ़ोल्डर में मौजूद होती है:
- Windows 7 और इसके बाद के वर्शन—C:\Users*your-user-name*\AppData\Local\Google\Google Apps Migration\Tracing\ClientMigration\Status.
- Windows के पुराने वर्शन—C:\Documents and Settings*your-user-name*\Local Settings\Application Data\Google\Google Apps Migration\Tracing\ClientMigration\Status.
स्टेटस लॉग फ़ाइल में माइग्रेशन के बारे में जानकारी मिलती है. इसमें यह जानकारी भी शामिल होती है:
| फ़ील्ड का नाम | ब्यौरा |
|---|---|
| FailCount वैल्यू | उन मैसेज की संख्या जो माइग्रेट नहीं किए जा सके |
| MessageTo | ईमेल पाने वाले का ईमेल पता |
| MessageFrom | भेजने वाले का ईमेल पता |
| MessageSubject | ईमेल का विषय |
| MessageAttachments | ईमेल अटैचमेंट का नाम |
| ErrorMessage | सफल न होने की वजह |
अपना कॉन्टेंट फिर से माइग्रेट करें
कॉन्टेंट को फिर से माइग्रेट करने के लिए:
- GWMMO खोलें.
- उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल स्क्रीन पर:
- Microsoft Outlook उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल या PST फ़ाइल चुनकर, यह चुनें कि आपको डेटा कहां से इंपोर्ट करना है.
- माइग्रेट करने का सही विकल्प चुनें:
- पूरा डेटा माइग्रेट करें—इससे आपके सभी ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर इवेंट इंपोर्ट हो जाते हैं. भले ही, वे पहले ही माइग्रेट हो चुके हों. यह विकल्प चुनने पर, डुप्लीकेट संपर्क इंपोर्ट हो जाएंगे. नए सेकंडरी कैलेंडर बनाए जाते हैं. हालांकि, पिछले कैलेंडर बने रहते हैं. ईमेल मैसेज डुप्लीकेट नहीं किए जाते.
- (सुझाया गया) सिर्फ़ नया डेटा माइग्रेट करें—इससे सिर्फ़ वह डेटा इंपोर्ट होता है जिसे पहले इंपोर्ट नहीं किया गया है. इससे न तो संपर्कों की डुप्लीकेट कॉपी बनती है और न ही कैलेंडर के मौजूदा डेटा को बदला जाता है. इस विकल्प को चुनें, ताकि उस डेटा को इंपोर्ट किया जा सके जो माइग्रेट नहीं हुआ है.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- माइग्रेशन की सेटिंग स्क्रीन पर, सिर्फ़ ईमेल मैसेज बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- माइग्रेट करें पर क्लिक करें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.