ईमेल इंपोर्ट करने के लिए मॉनिटरिंग पॉइंट

डेटा इंपोर्ट टूल का इस्तेमाल करके, ईमेल आसानी से इंपोर्ट करने के लिए, निगरानी से जुड़े इन पॉइंट की समीक्षा करें. ऐसा करने से, यह पुष्टि करने में मदद मिलती है कि आपका डेटा, टारगेट खाते में सही तरीके से दिखता है.

ईमेल इंपोर्ट करने से जुड़ी सभी जानकारी

  • कॉन्फ़िडेंशियल ईमेल मैसेज इंपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन उनकी पुष्टि से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं की जाती.
  • डाइनैमिक ईमेल मैसेज, स्टैंडर्ड (सामान्य) मैसेज के तौर पर इंपोर्ट किए जाते हैं.
  • इंपोर्ट करने की प्रोसेस में, भेजने वाले और पाने वाले के आईडी में कोई बदलाव नहीं किया जाता. इसमें, बीसीसी और सीसी पाने वाले लोग भी शामिल हैं.
  • स्नूज़ किए गए या शेड्यूल किए गए मैसेज, टारगेट खाते में 'स्नूज़ किए गए' या 'शेड्यूल किए गए' लेबल के बजाय, 'सभी मेल' लेबल के साथ दिखते हैं.
  • ऐसे ड्राफ़्ट ईमेल मैसेज इंपोर्ट नहीं किए जाते जिनमें 'पाने वाले' का पता नहीं दिया गया हो.

Google Workspace और Gmail खाते से ईमेल इंपोर्ट करने से जुड़ी जानकारी

  • Google Groups से भेजे गए ईमेल मैसेज इंपोर्ट नहीं किए जाते.
  • Chat लेबल वाले मैसेज, टारगेट खाते में 'Chat से इंपोर्ट किए गए' लेबल के साथ दिखते हैं.
  • आर्काइव किए गए मैसेज, टारगेट खाते में 'सभी मेल' लेबल के साथ इंपोर्ट किए जाते हैं. साथ ही, इंपोर्ट किए गए मैसेज के लिए, आर्काइव करने का बटन चालू रहता है.
  • सेटिंग, नियम, फ़िल्टर, और सिग्नेचर इंपोर्ट नहीं किए जाते. हालांकि, इंपोर्ट करने के बाद, इन्हें टारगेट खाते में फिर से बनाया जा सकता है.

डेल्टा इंपोर्ट से जुड़ी जानकारी

  • अपडेट किए गए ड्राफ़्ट, नए ड्राफ़्ट के तौर पर इंपोर्ट किए जाते हैं. साथ ही, टारगेट खाते से पिछले वर्शन नहीं मिटाए जाते.
  • अगर कोई उपयोगकर्ता, मुख्य इंपोर्ट के बाद ड्राफ़्ट मैसेज भेजता है, तो डेटा इंपोर्ट टूल, भेजे गए मैसेज को इंपोर्ट करता है और ओरिजनल ड्राफ़्ट को नहीं मिटाता.
  • अगर आपने मुख्य इंपोर्ट के बाद, लेकिन डेल्टा इंपोर्ट से पहले, टारगेट उपयोगकर्ता को बदल दिया है, तो डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस के दौरान, पहले इंपोर्ट किए गए आइटम नए टारगेट उपयोगकर्ता को ट्रांसफ़र नहीं किए जाते.