डेटा को सफलतापूर्वक इंपोर्ट करने के बाद, Dropbox की नई और अपडेट की गई फ़ाइलों या फ़ोल्डर को अपने Google Workspace खाते में इंपोर्ट किया जा सकता है. नया कॉन्टेंट ट्रांसफ़र करने के लिए, डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू करें.
डेल्टा इंपोर्ट के बारे में जानकारी
अगर पहले से इंपोर्ट की गई Dropbox की फ़ाइलों या फ़ोल्डर में कोई बदलाव किया जाता है, जैसे कि अनुमतियों में बदलाव, तो डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस के दौरान, उस फ़ाइल या फ़ोल्डर की पहचान की जाती है और उसे नई जानकारी के साथ अपडेट किया जाता है. जिन आइटम में कोई बदलाव नहीं किया जाता उन्हें छोड़ दिया जाता है.
अगर डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू करने से पहले, Dropbox में पहले से इंपोर्ट की गई कोई फ़ाइल या फ़ोल्डर मिटा दिया जाता है, तो डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस के दौरान, Workspace में मौजूद उस आइटम को नहीं मिटाया जाता.
यह ज़रूरी नहीं है कि अनुमतियां पूरी तरह से इंपोर्ट हों. साथ ही, इसमें देरी भी हो सकती है. डेटा इंपोर्ट करने के दौरान या उसके बीच में किसी भी फ़ाइल या फ़ोल्डर को कहीं और न ले जाएं, ताकि अनुमतियां ठीक से ट्रांसफ़र हो सकें. अपने Workspace खाते में अनुमतियों की समीक्षा करें. साथ ही, डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट देखें, ताकि यह पता चल सके कि कौनसी अनुमतियां मौजूद नहीं हैं या कौनसी अनुमतियां इंपोर्ट नहीं की जा सकी हैं.
डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू करना
अहम जानकारी: अगर आपने डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस बीच में रोक दी और फिर उसी डेटा सेट के लिए इंपोर्ट की नई प्रोसेस शुरू की, तो हो सकता है कि दूसरी बार इंपोर्ट करने पर, Workspace में डुप्लीकेट फ़ाइलें बन जाएं. डुप्लीकेट फ़ाइलें बनने से रोकने के लिए, एक ही डेटा सेट के लिए इंपोर्ट की दो अलग-अलग प्रोसेस शुरू न करें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डेटा
डेटा इंपोर्ट और एक्सपोर्ट
डेटा इंपोर्ट पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Dropbox के लिए, इंपोर्ट करें पर क्लिक करके, डेटा इंपोर्ट की मौजूदा प्रोसेस खोलें.
डेल्टा इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू करें पर क्लिक करें.
डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस पूरी होने पर, आपको इंपोर्ट के आंकड़ों के साथ एक ईमेल मिलेगा. इसमें सभी रिपोर्ट अटैच होंगी.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.