यह लेख, उन एडमिन के लिए है जो अपने उपयोगकर्ताओं के लिए GWMMO सेट अप कर रहे हैं. अगर आप उपयोगकर्ता हैं, तो GWMMO डाउनलोड और इंस्टॉल करना लेख पढ़ें.
अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं के लिए, Google Workspace Migration for Microsoft Outlook (GWMMO) सेट अप किया जा सकता है. इससे उपयोगकर्ता, Microsoft Outlook खाते या पीएसटी फ़ाइल से अपना ईमेल, कैलेंडर, और संपर्क डेटा इंपोर्ट कर सकते हैं.
पहला चरण: अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Workspace में खाते सेट अप करना
उपयोगकर्ताओं के लिए Workspace में खाते सेट अप करने के बाद ही, वे डेटा माइग्रेट कर सकते हैं. Exchange सर्वर पर उपयोगकर्ताओं के पास मौजूद एलियास को फिर से बनाया जा सकता है. साथ ही, Exchange की मेलिंग सूचियों से मेल खाने वाले ग्रुप बनाए जा सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, नए उपयोगकर्ता के लिए खाता जोड़ना लेख पढ़ें.
दूसरा चरण: स्मार्ट फ़ीचर और मनमुताबिक बनाने की सेटिंग के बारे में तय करना
सुझाव: माइग्रेशन शुरू करने से कम से कम 24 घंटे पहले यह चरण पूरा करें, ताकि बदलाव लागू हो सकें.
अगर आपको चाहिए कि उपयोगकर्ता माइग्रेट किए गए ईमेल मैसेज को फ़िल्टर और क्रम से लगा सकें या अटैचमेंट खोज सकें, तो Workspace में स्मार्ट फ़ीचर और मनमुताबिक बनाने की सेटिंग चालू करें.
स्मार्ट फ़ीचर बंद होने पर भी, Gmail बुनियादी इंडेक्सिंग करता है. आपके उपयोगकर्ता, ईमेल के मुख्य हिस्से और विषय की लाइन में मौजूद कॉन्टेंट को कीवर्ड की मदद से खोज सकते हैं.
स्मार्ट फ़ीचर चालू या बंद करने के लिए, अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Google Workspace के स्मार्ट फ़ीचर मैनेज करना लेख पढ़ें.
तीसरा चरण: शेयर किए गए संपर्कों को माइग्रेट करना (ज़रूरी नहीं)
उपयोगकर्ताओं के डेटा माइग्रेट करने से पहले, Google Cloud Directory Sync (GCDS) का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के शेयर किए गए संपर्कों को Workspace में सिंक किया जा सकता है. हालांकि, यह ज़रूरी नहीं है. ऐसा करने से, आपके उपयोगकर्ताओं को आपके संगठन की पूरी पता सूची का तुरंत ऐक्सेस मिल जाता है.
संपर्कों को सिंक करने के बारे में जानकारी पाने के लिए, Google Cloud Directory Sync लेख पढ़ें.
चौथा चरण: GWMMO इंस्टॉल करना
हर उपयोगकर्ता के लिए, GWMMO का सिर्फ़ एक इंस्टेंस इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
पहला विकल्प: अपने उपयोगकर्ताओं को MSI फ़ाइल पुश करना
GWMMO डाउनलोड पेज से, एडमिन के लिए सुझाव दिया गया MSI फ़ाइल डाउनलोड करें.
अपने उपयोगकर्ताओं के Outlook के वर्शन के लिए, सही एडिशन (32 या 64-बिट) का इस्तेमाल करें.
अपने संगठन के ऐप्लिकेशन डिप्लॉय करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करके, MSI फ़ाइल को अपने उपयोगकर्ताओं को पुश करें.
अपने उपयोगकर्ताओं को फ़ाइल इंस्टॉल करने के लिए निर्देश दें. आपके उपयोगकर्ता, मेरे एडमिन ने मेरे कंप्यूटर पर GWMMO डाउनलोड किया लेख में दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं.
दूसरा विकल्प: अपने उपयोगकर्ताओं को GWMMO डाउनलोड और इंस्टॉल करने की अनुमति देना
- अपने उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ताओं के लिए सुझाव दिया गया EXE फ़ाइल GWMMO के डाउनलोड पेज से डाउनलोड करने के लिए निर्देश दें.
- आपके उपयोगकर्ता, मैं खुद GWMMO डाउनलोड और इंस्टॉल कर रहा/रही हूं लेख में दिए गए निर्देशों का पालन करके, इंस्टॉलेशन पूरा कर सकते हैं.
पांचवां चरण: उपयोगकर्ताओं को अपना डेटा इंपोर्ट करने के लिए निर्देश देना
- उपयोगकर्ताओं को याद दिलाएं कि वे अपने कंप्यूटर पर GWMMO का सिर्फ़ एक इंस्टेंस चलाएं.
जब उपयोगकर्ता माइग्रेट करने के लिए तैयार हों, तो उन्हें Google Workspace में साइन इन करना और उसे सेट अप करनालेख में दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहें.
अगर आपको चाहिए, तो कमांड लाइन से GWMMO चलाया जा सकता है. इससे आपको ज़्यादा बेहतर विकल्प मिलते हैं. हालांकि, यह प्रोसेस अनुभवी एडमिन के लिए बेहतर है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कमांड लाइन से माइग्रेशन चलाना लेख पढ़ें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.