डेटा इंपोर्ट करने के टूल की मदद से, ईमेल डेटा इंपोर्ट करने और सेट अप करने के दौरान होने वाली समस्याओं को ठीक करने का तरीका यहां बताया गया है.
Exchange Online से ईमेल इंपोर्ट करने के बारे में जानकारी पाने के लिए, Exchange Online से ईमेल इंपोर्ट करने में आने वाली समस्याओं को हल करना लेख पढ़ें.
Google Workspace से डेटा इंपोर्ट करने में आने वाली समस्याओं को हल करना
अगर आपको Google Workspace से ईमेल डेटा इंपोर्ट करने में समस्याएं आ रही हैं, तो यहां दिए गए चरणों से शुरुआत करें.
1. सुपर एडमिन का ईमेल पता देखना
पक्का करें कि आपने सोर्स डोमेन के Google Workspace सुपर एडमिन का सही और मान्य ईमेल पता डाला हो.
अगर आपको अनुमति के अनुरोध को ऐक्सेस करने की कोशिश करते समय कोई गड़बड़ी दिखती है, तो इसका मतलब है कि ईमेल, सोर्स डोमेन के ऐसे व्यक्ति को भेजा गया है जो सुपर एडमिन नहीं है. इस समस्या को ठीक करने के लिए, टारगेट डोमेन पर मौजूद Google Admin console में, डिसकनेक्ट करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सोर्स खाते के लिए मान्य सुपर एडमिन ईमेल पते का इस्तेमाल करके, नया कनेक्शन बनाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अनुमति का अनुरोध करना लेख पढ़ें.
2. पुष्टि करना कि सुपर एडमिन ने अनुमति दी है
अगर सोर्स खाते के सुपर एडमिन के तौर पर, आपको यह पुष्टि करनी है कि आपने अनुमति दी है या नहीं, तो:
- सोर्स खाते में, पूरे डोमेन के डेटा का ऐक्सेस देने की सेटिंग पर जाएं.
देखें कि डेटा इंपोर्ट करने की सुविधा, क्लाइंट के तौर पर सूची में शामिल है या नहीं.
पूरे डोमेन के डेटा का ऐक्सेस देने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, पूरे डोमेन के डेटा का ऐक्सेस देकर एपीआई ऐक्सेस को कंट्रोल करना लेख पढ़ें.
अगर यह क्लाइंट के तौर पर सूची में शामिल नहीं है, तो अनुमति के अनुरोध वाले ईमेल में भेजे गए अनुमति के लिंक पर क्लिक करके, अनुमति दें.
अगर क्लाइंट आईडी की एंट्री मौजूद नहीं है या आपको अनुमति का अनुरोध करने वाला ईमेल नहीं मिल रहा है, तो इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलें और सोर्स खाते को फिर से अनुमति दें.
ज़्यादा जानकारी के लिए, अनुमति का अनुरोध करना लेख पढ़ें.
3. पुष्टि करना कि ईमेल लिंक मान्य है
अनुमति के लिए सहमति का लिंक, 24 घंटे बाद काम नहीं करता. अगर सोर्स खाते का सुपर एडमिन, तय समय में अनुमति नहीं देता है, तो उसे नया लिंक भेजने के लिए, ईमेल फिर से भेजें पर क्लिक करें.
आईएमएपी सर्वर से डेटा इंपोर्ट करने में आने वाली समस्याओं को हल करना
1. आईएमएपी सर्वर से कनेक्टिविटी की जांच करना
- पक्का करें कि आईएमएपी सर्वर, पोर्ट 993 पर होस्ट किया गया हो और यह Google के आईपी पतों की रेंज से कनेक्ट हो.
- पुष्टि करें कि आईएमएपी सर्वर, एसएसएल (आईएमएपीएस) पर आईएमएपी का इस्तेमाल करता हो.
2. उपयोगकर्ताओं के क्रेडेंशियल की जांच करना
पक्का करें कि आपने सोर्स के उपयोगकर्ताओं का सही उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डाला हो. अगर किसी ऐसे आईएमएपी सर्वर से डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है जो ऐप्लिकेशन पासवर्ड का इस्तेमाल करके पुष्टि करता है, तो इंपोर्ट मैप में ऐप्लिकेशन पासवर्ड का इस्तेमाल करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, इंपोर्ट मैप बनाना और अपलोड करना लेख पढ़ें.
3. उपयोगकर्ताओं के लिए, मौजूदा आईएमएपी कनेक्शन की संख्या की पुष्टि करना
अगर किसी उपयोगकर्ता के पास पहले से आईएमएपी कनेक्शन हैं, तो हो सकता है कि आईएमएपी सर्वर, कनेक्शन की सीमा तक पहुंच जाए. ऐसे में, डेटा इंपोर्ट करने का टूल कनेक्ट नहीं हो पाएगा. इस समस्या को हल करने के लिए, उपयोगकर्ता के अन्य आईएमएपी कनेक्शन हटाएं और फिर से कोशिश करें.
किसी एक उपयोगकर्ता के Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट करने में आने वाली समस्याओं को हल करना
अगर आपको किसी एक उपयोगकर्ता के Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट करने में समस्याएं आ रही हैं, तो यहां दिए गए चरणों से शुरुआत करें.
1. उपयोगकर्ता का ईमेल पता देखना
पक्का करें कि आपने सही और मान्य Gmail पता डाला हो. यह Gmail पता, किसी निजी उपयोगकर्ता या आपके Google Workspace खाते के किसी उपयोगकर्ता का हो सकता है.
अगर किसी दूसरे Google Workspace खाते से, किसी उपयोगकर्ता का Gmail डेटा इंपोर्ट करने की कोशिश की जा रही है, तो Google Workspace खाते से ईमेल इंपोर्ट करना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.
2. पुष्टि करना कि उपयोगकर्ता ने इंपोर्ट करने की अनुमति दी है
अपने Google Admin console में, अनुमति की पुष्टि करें पर क्लिक करें. इसके बाद, पक्का करें कि आपको कनेक्ट किया गया सूचना मिले. इससे पता चलता है कि कनेक्शन को अनुमति मिल गई है. अगर उपयोगकर्ता ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है, तो आपको अनुमति नहीं दी गई मैसेज मिलेगा.
अगर उपयोगकर्ता, अनुमति देने के बाद अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, तो कनेक्शन की स्थिति कनेक्ट किया गया से बदलकर अनुमति नहीं दी गई हो जाती है. इस स्थिति में, इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू नहीं की जा सकती. अगर उपयोगकर्ता, अनुमति रद्द करता है, तो इंपोर्ट की प्रोसेस रुक जाती है. इसके अलावा, डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट में गड़बड़ियां दिखती हैं. इनसे पता चलता है कि उपयोगकर्ता ने अनुमति के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है.
3. पुष्टि करना कि ईमेल लिंक मान्य है
अनुमति के लिए सहमति का लिंक, 24 घंटे बाद काम नहीं करता. अगर सोर्स खाते का उपयोगकर्ता, तय समय में अनुमति नहीं देता है, तो उसे नया लिंक भेजने के लिए, ईमेल फिर से भेजें पर क्लिक करें.
4. पक्का करना कि ऐप्लिकेशन के ऐक्सेस पर पाबंदी न लगी हो
अगर आपके Google Workspace खाते में, दो उपयोगकर्ताओं के बीच Gmail डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है और सोर्स उपयोगकर्ता, इंपोर्ट के लिए अनुमति नहीं दे सकता, क्योंकि उसके खाते को आपके संगठन की नीतियों के तहत ब्लॉक कर दिया गया है, तो हो सकता है कि डेटा इंपोर्ट करने वाले ऐप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया गया हो. इस समस्या को ठीक करने के लिए, पक्का करें कि डेटा इंपोर्ट करने वाला ऐप्लिकेशन, ऐप्लिकेशन ऐक्सेस कंट्रोल में भरोसेमंद ऐप्लिकेशन के तौर पर सूची में शामिल हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, यह कंट्रोल करना कि तीसरे पक्ष और आपके डोमेन के मालिकाना हक वाले किन ऐप्लिकेशन की मदद से Google Workspace के डेटा को ऐक्सेस किया जा सकता है लेख पढ़ें.
ध्यान दें: डेटा इंपोर्ट करने वाले ऐप्लिकेशन का आईडी, 375035952210-rgm6j1o8apj8smnt390s0sqp3g3a6ksj.apps.googleusercontent.com है.
समस्या हल करने के लिए सामान्य सहायता
मैप अपलोड करने में गड़बड़ी हुई
Google Workspace से डेटा इंपोर्ट करने के लिए सेटअप करते समय, इंपोर्ट मैप अपलोड करने पर आपको इनमें से कोई एक गड़बड़ी दिख सकती है:
| गड़बड़ी का मैसेज | समस्या हल करने के लिए तरीका |
|---|---|
| यह एंट्री पहले से मौजूद है | आपने सोर्स का ईमेल पता एक से ज़्यादा बार जोड़ा है. अपने इंपोर्ट मैप में, सोर्स के डुप्लीकेट उपयोगकर्ताओं की जांच करें. टारगेट उपयोगकर्ता को एक से ज़्यादा बार सूची में शामिल किया जा सकता है. |
| टारगेट Gmail खाते की इकाई सेट की जानी चाहिए | टारगेट का ईमेल पता मौजूद नहीं है. सीएसवी फ़ाइल में, टारगेट के ऐसे उपयोगकर्ताओं की जांच करें जिनके ईमेल पते मौजूद नहीं हैं. |
| Gmail खाते की इकाई के लिए ईमेल आईडी सेट और मान्य होना चाहिए | पक्का करें कि फ़ाइल में मौजूद ईमेल पते सेट हों और मान्य ईमेल फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल किया गया हो. |
इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू नहीं हो रही है
पक्का करें कि टारगेट डोमेन का सुपर एडमिन, इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू करे. डेटा इंपोर्ट करने के टूल को सुपर एडमिन के खास अधिकारों की ज़रूरत होती है, क्योंकि यह डेटा इंपोर्ट करने से पहले, टारगेट डोमेन में पूरे डोमेन के डेटा का ऐक्सेस देता है.
इंपोर्ट की प्रोसेस पूरी हो गई है, लेकिन कुछ आइटम इंपोर्ट नहीं हुए
डेटा इंपोर्ट के लॉग देखें पर क्लिक करें. इसके बाद, रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, उन आइटम की पहचान करें जो इंपोर्ट नहीं हुए हैं. साथ ही, यह भी देखें कि वे आइटम क्यों इंपोर्ट नहीं हुए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ईमेल इंपोर्ट की रिपोर्ट को समझना लेख पढ़ें.
समस्याओं को ठीक करें. इसके बाद, डेल्टा इंपोर्ट चलाएं.
मैसेज मौजूद नहीं हैं
अगर इंपोर्ट के बाद आपको कुछ मैसेज नहीं मिल रहे हैं, तो समस्या हल करने के लिए यहां दिया गया तरीका अपनाएं.
पहला चरण: पक्का करें कि किसी मैसेज को गलत लेबल न किया गया हो
सोर्स खाते से, ऐसे मैसेज का मैसेज-आईडी पाएं जो मौजूद नहीं है.
मैसेज-आईडी ढूंढने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, किसी ईमेल का उसके पूरे हेडर से पता लगाना लेख पढ़ें.
टारगेट खाते में, मैसेज-आईडी खोजने के लिए, rfc822msgid: Gmail के खोज ऑपरेटर का इस्तेमाल करें.
खोज ऑपरेटर का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail में खोज के नतीजों को बेहतर बनाना लेख पढ़ें.
अगर आपको मैसेज नहीं मिलता है, तो अगले चरण पर जाएं.
दूसरा चरण: डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट देखना
- डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट एक्सपोर्ट करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, रिपोर्ट एक्सपोर्ट करना लेख पढ़ें.
- मैसेज-आईडी का इस्तेमाल करके, उस मैसेज को खोजें जो मौजूद नहीं है.
- अगर रिपोर्ट में मैसेज के लिए, इंपोर्ट नहीं हो सका गड़बड़ी दिखती है, तो आम तौर पर दिखने वाली गड़बड़ियों के मैसेज को ठीक करना लेख में, गड़बड़ी का कोड ढूंढें.
- गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें.
लेबल इंपोर्ट करने में गड़बड़ी हुई
लेबल इंपोर्ट करते समय, आपको गड़बड़ी दिख सकती है. इस वजह से, आपको ये समस्याएं हो सकती हैं:
- Google Workspace या Google खाते (जैसे, निजी Gmail खाते) से इंपोर्ट करने पर, लेबल से जुड़ा मैसेज इंपोर्ट हो जाता है. हालांकि, यह चेतावनी की स्थिति में होता है.
- आईएमएपी सर्वर से इंपोर्ट करने पर, अगर पैरंट लेबल इंपोर्ट नहीं होता है, तो मैसेज को छोड़ दिया जाता है.
- अगर सोर्स खाते में 6,000 से ज़्यादा लेबल हैं, तो डेल्टा इंपोर्ट करना ज़रूरी है.
समस्या हल करने के लिए, डेल्टा इंपोर्ट करके देखें. अगर समस्या बनी रहती है, तो:
- कोई विकल्प चुनें:
- लेबल से जुड़ी समस्या ठीक करें. लेबल से जुड़ी समस्या हल करने के लिए, ईमेल इंपोर्ट की रिपोर्ट को समझना लेख पढ़ें.
- लेबल हटाएं.
- डेल्टा इंपोर्ट चलाएं.
इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलने में गड़बड़ी हुई
किसी उपयोगकर्ता को डिसकनेक्ट करने या Gmail से डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलने की कोशिश करते समय, आपको "इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर नहीं निकला जा सका. फिर से कोशिश करें" गड़बड़ी दिख सकती है. Gmail के सोर्स खाते की जांच करें. और अगर खाता निलंबित या मिटा दिया गया है, तो निलंबित किए गए उपयोगकर्ता का खाता वापस लाना लेख पढ़ें.