ईमेल इंपोर्ट करने की रिपोर्ट के बारे में जानकारी

डेटा इंपोर्ट करने के टूल की मदद से, ईमेल का डेटा इंपोर्ट करते समय, इंपोर्ट किए गए आइटम के बारे में जानकारी पाने के लिए, रिपोर्ट ऐक्सेस की जा सकती हैं. रिपोर्ट दो तरह की होती हैं: माइग्रेशन रिपोर्ट और उपयोगकर्ता रिपोर्ट.

रिपोर्ट एक्सपोर्ट करना

इंपोर्ट करने के बाद, टारगेट खाते के Google Admin console में जाकर, दोनों रिपोर्ट डाउनलोड की जा सकती हैं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डेटा इसके बाद डेटा इंपोर्ट और एक्सपोर्ट इसके बाद डेटा इंपोर्ट पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. रिपोर्ट को Google Sheets में एक्सपोर्ट करने के लिए, डेटा इंपोर्ट के लॉग देखें या उपयोगकर्ता की रिपोर्ट एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें. हालांकि, यह सुविधा, निजी Gmail खातों से डेटा इंपोर्ट करने पर उपलब्ध नहीं होती. अगर रिपोर्ट में मौजूद डेटा, Sheets में तय की गई सीमा से ज़्यादा है, तो रिपोर्ट को कॉमा लगाकर अलग की गई वैल्यू (CSV) फ़ाइल के तौर पर डाउनलोड किया जाता है.
  3. अगर टास्क की सूची अपने-आप नहीं खुलती है, तो टास्क पर क्लिक करें.
  4. आपके टास्क के लिए, Sheets में फ़ाइल खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

उपयोगकर्ता रिपोर्ट को समझना

अगर निजी Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है, तो यह रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होती.

उपयोगकर्ता रिपोर्ट में, हर उपयोगकर्ता के लिए उसके ईमेल इंपोर्ट होने या न होने की संख्या दिखती है.

उपयोगकर्ता की खास जानकारी वाली रिपोर्ट का फ़ील्ड ब्यौरा
सोर्स यूज़र सोर्स खाते पर मौजूद उपयोगकर्ता का ईमेल पता
टारगेट यूज़र टारगेट खाते पर मौजूद उपयोगकर्ता का ईमेल पता
स्थिति उपयोगकर्ता के डेटा इंपोर्ट की स्थिति:
  • जारी है—डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है.
  • नहीं हुआ—डेटा इंपोर्ट नहीं हुआ, क्योंकि डेटा ढूंढने में समस्याएं आईं. समस्या हल करने के लिए, डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट में बताई गई गड़बड़ी देखें.
  • पूरा हुआ—डेटा इंपोर्ट हो गया. इंपोर्ट की रिपोर्ट में, वे सभी मैसेज या लेबल दिखते हैं जो इंपोर्ट नहीं हुए.
ईमेल इंपोर्ट हो गए उपयोगकर्ता के लिए इंपोर्ट हुए मैसेज की संख्या. इसमें वे मैसेज भी शामिल हैं जिन्हें पहले इंपोर्ट करते समय छोड़ दिया गया था
ईमेल इंपोर्ट नहीं हुए उपयोगकर्ता के लिए इंपोर्ट नहीं हुए मैसेज की संख्या

डेटा ढूंढने में समस्याएं आईं

(सिर्फ़ आईएमएपी से डेटा इंपोर्ट करने पर)

उन फ़ोल्डर की संख्या जिनमें मौजूद मैसेज को क्रॉल नहीं किया जा सका

डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट को समझना

डेटा इंपोर्ट की रिपोर्ट में, इंपोर्ट की प्रोसेस के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी मिलती है. इस रिपोर्ट की मदद से, उन आइटम की पहचान की जा सकती है जो इंपोर्ट नहीं हुए. साथ ही, यह भी पता लगाया जा सकता है कि वे आइटम क्यों इंपोर्ट नहीं हुए. अगर इंपोर्ट किए गए सभी आइटम, सफलतापूर्वक इंपोर्ट हो गए हैं या उन्हें छोड़ दिया गया है, तो लॉग जनरेट नहीं होता.

गड़बड़ी की रिपोर्ट का फ़ील्ड ब्यौरा
स्थिति

आइटम के इंपोर्ट की स्थिति:

  • सफलतापूर्वक इंपोर्ट हुआ–आइटम सफलतापूर्वक इंपोर्ट हो गया.
  • चेतावनी–आइटम इंपोर्ट हो गया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है.
  • गड़बड़ी–किसी गड़बड़ी की वजह से, आइटम इंपोर्ट नहीं हुआ.
  • छोड़ा गया–आइटम को छोड़ दिया गया. आइटम को इन वजहों से छोड़ा जा सकता है:
    • आइटम को पहले इंपोर्ट किया गया था और डेल्टा इंपोर्ट से पहले, सोर्स खाते में उसे अपडेट नहीं किया गया.
    • आइटम को पहले किसी एक उपयोगकर्ता के लिए इंपोर्ट किया गया. इसके बाद, उसे उसी इंपोर्ट वेव में किसी दूसरे उपयोगकर्ता के लिए इंपोर्ट किया गया. इस दौरान, इंपोर्ट की प्रोसेस को रोका और फिर से शुरू नहीं किया गया.
गड़बड़ी/चेतावनी का कोड और ब्यौरा गड़बड़ी या चेतावनी की स्थिति से जुड़ा कोड और मैसेज.

आम तौर पर दिखने वाले गड़बड़ी के मैसेज के बारे में जानकारी पाने के लिए, आम तौर पर दिखने वाले गड़बड़ी के मैसेज सेक्शन पर जाएं. यह सेक्शन, इसी पेज पर मौजूद है.

प्रोसेस शुरू होने का समय
प्रोसेस खत्म होने का समय
आइटम के इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू और खत्म होने का समय
सोर्स का टाइप और सोर्स आइडेंटिफ़ायर (Google Workspace और निजी Gmail खातों से डेटा इंपोर्ट करने के लिए)
  • Gmail मैसेज—users/user_email/messages/message_id
  • Gmail मैसेज क्रॉलर—users/user_email
  • Gmail लेबल—users/user_email/labels/label_id
  • Gmail लेबल क्रॉलर—users/user_email
  • सोर्स यूआरआई—सोर्स खाते से किसी मैसेज या लेबल के नाम का पूरा हेडर (मैसेज-आईडी)
सोर्स का टाइप और सोर्स आइडेंटिफ़ायर (आईएमएपी सर्वर से डेटा इंपोर्ट करने के लिए)
  • आईएमएपी फ़ोल्डर क्रॉलर–users/user_email
  • आईएमएपी फ़ोल्डर–users/user_email/folders/folder_id
  • आईएमएपी मैसेज क्रॉलर–users/user_email/folders/folder_id
  • आईएमएपी मैसेज–users/user_email/messages/message_id
टारगेट का टाइप और टारगेट आइडेंटिफ़ायर
  • Gmail मैसेज—users/user_email/messages/message_id
  • Gmail लेबल—users/user_email/labels/label_id

आम तौर पर दिखने वाले गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करना

अगर आपको कोई ऐसी गड़बड़ी दिखती है जो इस टेबल में शामिल नहीं है, तो डेल्टा इंपोर्ट करने की कोशिश करें.

गड़बड़ी का मैसेज ब्यौरा और समस्या हल करने में मदद
कुछ गड़बड़ी हुई कुछ समय के लिए कोई गड़बड़ी हुई. एक डेल्टा इंपोर्ट चलाएँ.
उपयोगकर्ता खाता नहीं मिला इंपोर्ट मैप में मौजूद कोई उपयोगकर्ता नहीं मिला. डोमेन या उपयोगकर्ता नाम गलत है.

मौजूदा इंपोर्ट मैप हटाएं, मैप को ठीक करें, और उसे फिर से अपलोड करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace या आईएमएपी खाते के लिए इंपोर्ट मैप बनाना और अपलोड करना लेख पढ़ें. अगर निजी Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है, तो पक्का करें कि आपने सोर्स और टारगेट उपयोगकर्ता की जानकारी सही डाली हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail खाते से ईमेल इंपोर्ट करना लेख में दिए गए पहले और दूसरे चरण देखें.

उपयोगकर्ता मौजूद नहीं है
उपयोगकर्ता को हटा दिया गया है
उपयोगकर्ता को सोर्स खाते से हटा दिया गया है. उपयोगकर्ता को सोर्स खाते में जोड़ें और डेल्टा इंपोर्ट करें.
वायरस या अटैचमेंट से जुड़ी कोई अन्य समस्या Gmail ऐसे मैसेज को ब्लॉक कर देता है जिनसे वायरस फ़ैल सकता है. उदाहरण के लिए, वे मैसेज जिनमें एक्ज़ीक्यूटेबल फ़ाइलें या कुछ खास तरह के लिंक हों.

ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail में ब्लॉक किए गए फ़ाइल टाइप लेख पढ़ें.

कनेक्शन इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं है आपके कनेक्शन में गड़बड़ियां हैं और अब यह इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं है.

मौजूदा कनेक्शन को डिसकनेक्ट करें और नया कनेक्शन बनाएं. साथ ही, पक्का करें कि आपने पुष्टि करने के चरण पूरे कर लिए हों. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace, आईएमएपी या Gmail खाते के लिए डेटा इंपोर्ट करना लेख पढ़ें.

OAuth के ज़रूरी सभी स्कोप को ऐक्सेस नहीं दिया गया है OAuth के ज़रूरी कुछ या सभी स्कोप को, डोमेन के सभी उपयोगकर्ताओं के डेटा का ऐक्सेस नहीं दिया गया है.

मौजूदा कनेक्शन को डिसकनेक्ट करें और नया कनेक्शन बनाएं. साथ ही, पक्का करें कि आपने पुष्टि करने के चरण पूरे कर लिए हों. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace, आईएमएपी या Gmail खाते के लिए डेटा इंपोर्ट करना लेख पढ़ें.

उपयोगकर्ता की क्रेडेंशियल जनरेट करते समय गड़बड़ी हुई डोमेन के सभी उपयोगकर्ताओं के डेटा का ऐक्सेस नहीं दिया गया है. ज़्यादातर मामलों में, डोमेन के सभी उपयोगकर्ताओं के डेटा का ऐक्सेस देने की प्रोसेस कुछ घंटों में पूरी हो जाती है. हालांकि, इसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं.

प्रोसेस पूरी होने के बाद, डेल्टा इंपोर्ट करें, ताकि जिन टास्क में गड़बड़ी हुई है उन्हें फिर से किया जा सके. ज़्यादा जानकारी के लिए, डेल्टा इंपोर्ट करना लेख पढ़ें.

सोर्स सिस्टम को कॉल करते समय गड़बड़ी हुई जब सिस्टम, निजी Gmail खाते के उपयोगकर्ता की क्रेडेंशियल जनरेट कर रहा था, तब गड़बड़ी हुई. ऐसा हो सकता है कि सोर्स खाते पर मौजूद उपयोगकर्ता ने, OAuth का ऐक्सेस रद्द कर दिया हो.
इंपोर्ट मैपिंग में अमान्य उपयोगकर्ता दिया गया है इंपोर्ट मैप में मौजूद उपयोगकर्ता का ईमेल आईडी अमान्य है या वह Google का ईमेल आईडी नहीं है.

मौजूदा इंपोर्ट मैप हटाएं, मैप को ठीक करें, और उसे फिर से अपलोड करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace या आईएमएपी खाते के लिए इंपोर्ट मैप बनाना और अपलोड करना लेख पढ़ें. अगर निजी Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है, तो पक्का करें कि आपने सोर्स और टारगेट उपयोगकर्ता की जानकारी सही डाली हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail खाते से ईमेल इंपोर्ट करना लेख में दिए गए पहले और दूसरे चरण देखें.

इंपोर्ट मैपिंग में दिया गया उपयोगकर्ता, Workspace का ग्राहक नहीं है इंपोर्ट मैप में मौजूद उपयोगकर्ता का ईमेल आईडी, Google Workspace का ईमेल आईडी नहीं है.

मौजूदा इंपोर्ट मैप हटाएं, मैप को ठीक करें, और उसे फिर से अपलोड करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace, आईएमएपी या Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट करने के लिए इंपोर्ट मैप बनाना और अपलोड करना लेख पढ़ें.

इंपोर्ट मैपिंग में दिया गया उपयोगकर्ता, सोर्स Workspace का ग्राहक नहीं है इंपोर्ट मैप में मौजूद उपयोगकर्ता का ईमेल आईडी, सोर्स खाते का नहीं है.

मौजूदा इंपोर्ट मैप हटाएं, मैप को ठीक करें, और उसे फिर से अपलोड करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace या आईएमएपी खाते के लिए इंपोर्ट मैप बनाना और अपलोड करना लेख पढ़ें. अगर निजी Gmail खाते से डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है, तो पक्का करें कि आपने सोर्स और टारगेट उपयोगकर्ता की जानकारी सही डाली हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail खाते से ईमेल इंपोर्ट करना लेख में दिए गए पहले और दूसरे चरण देखें.

लेबल अमान्य है इंपोर्ट के दौरान, सोर्स खाते से कोई लेबल मिटा दिया गया. लेबल को फिर से जोड़ें और डेल्टा इंपोर्ट करें.

अगर टारगेट खाता नया है, तो भी आपको यह गड़बड़ी दिख सकती है. इंपोर्ट करने की कोशिश करने से पहले, कुछ घंटे इंतज़ार करें.

लेबल का नाम मौजूद है या वह किसी लेबल से मेल नहीं खाता अगर सोर्स खाते पर मौजूद कोई लेबल, टारगेट खाते पर पहले से मौजूद है, तो यह गड़बड़ी हो सकती है. टारगेट खाते से लेबल हटाएं और डेल्टा इंपोर्ट करें.
मेल सेवा चालू नहीं है

अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Gmail सेवा चालू करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपनी कंपनी के उपयोगकर्ताओं के लिए Gmail का ऐक्सेस कंट्रोल करना लेख पढ़ें.

अगर गड़बड़ी बनी रहती है, तो इंपोर्ट करने की कोशिश करने से पहले, कुछ घंटे इंतज़ार करें.