4. डाउनलोड और इंस्टॉल करना

इस सेक्शन में, कॉन्फ़िगरेशन विज़र्ड का इस्तेमाल करके, Password Sync को इंस्टॉल करने का तरीका बताया गया है. कमांड लाइन का इस्तेमाल करके इंस्टॉल करने के निर्देशों के लिए, कमांड लाइन से Password Sync इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करना पर जाएं.

सात चरणों में से चौथा चरण

कॉन्फ़िगरेशन विज़र्ड का इस्तेमाल करके इंस्टॉल करना

अपने हर Microsoft Active Directory सर्वर (डोमेन कंट्रोलर) पर, यह तरीका अपनाएं:

  1. डोमेन कंट्रोलर में, डोमेन एडमिन के तौर पर साइन इन करें. खाता, डोमेन कंट्रोलर के डोमेन का होना चाहिए.
  2. अपने सर्वर के आर्किटेक्चर के लिए सही MSI डाउनलोड करें:
  3. अगर सेवा खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो सेवा खाते की JSON फ़ाइल को अपने डोमेन कंट्रोलर में कॉपी करें.
  4. Password Sync इंस्टॉलर चलाएं और इंस्टॉलेशन के चरण पूरे करें.
  5. सर्वर को रीस्टार्ट करने के लिए, हां पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.