7. उपयोगकर्ताओं से उनके AD पासवर्ड बदलने के लिए कहें

पासवर्ड सिंक की सुविधा का इस्तेमाल करके, Microsoft Active Directory (AD) के पासवर्ड को उपयोगकर्ता के Google Workspace या Cloud Identity खाते के पासवर्ड के साथ सिंक करने के लिए, आपके उपयोगकर्ताओं को Active Directory का पासवर्ड बदलना होगा. हमारा सुझाव है कि आप अपने उपयोगकर्ताओं को अगली बार Windows में साइन इन करने पर, पासवर्ड बदलने के लिए कहें.

अहम जानकारी: उपयोगकर्ता के पासवर्ड, Google के पासवर्ड से जुड़े दिशा-निर्देशों के मुताबिक होने चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, मज़बूत पासवर्ड बनाकर खाते को ज़्यादा सुरक्षित करना लेख पढ़ें.

सात चरणों में से सातवां चरण

अपने उपयोगकर्ताओं से पासवर्ड बदलवाना

अहम जानकारी: अगर Active Directory में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ा जाता है, तो सामान्य पासवर्ड का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ता खाता बनाएं. साथ ही, उन्हें अगली बार साइन इन करने पर पासवर्ड बदलने के लिए कहें.

  1. उपयोगकर्ता को Active Directory के पासवर्ड का इस्तेमाल करके Windows में साइन इन करने के लिए कहें.
  2. उपयोगकर्ता से उसका मौजूदा पासवर्ड बदलने के लिए कहें.

    नया पासवर्ड, कुछ ही मिनटों में उपयोगकर्ता के Google Workspace या Cloud Identity खाते के साथ सिंक हो जाता है.

  3. उपयोगकर्ता को उसके मैनेज किए जा रहे Google खाते में, नए पासवर्ड से साइन इन करने के लिए कहें.

    पासवर्ड सिंक करने की सुविधा, Active Directory में पासवर्ड में किए गए किसी भी बदलाव को Google के साथ अपने-आप सिंक कर देती है.

पासवर्ड सिंक करने की सुविधा से जुड़ी समस्याएं हल करना


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.