कभी-कभी, आपको पासवर्ड सिंक करने के लॉग में ऐसी लाइनें दिखेंगी जो गड़बड़ियों जैसी लगती हैं. अक्सर, इनसे सिंक या सेटअप से जुड़ी किसी समस्या का पता नहीं चलता. समस्या हल करने के लिए, यहां दी गई जानकारी का इस्तेमाल करें.
लॉग ऐनालाइज़र आज़माना
अपने ट्रेस लॉग, Google Admin टूलबॉक्स के लॉग ऐनालाइज़र में सबमिट करें. ज़्यादातर समस्याओं का पता, फ़ॉर्म सबमिट करने के कुछ ही समय बाद चल जाता है.
ट्रेस लॉग फ़ाइलें कहां मिलेंगी, इस बारे में जानकारी पाएं.
पासवर्ड सिंक करने के लॉग
ट्रेस फ़ाइल के लॉग कहां मौजूद होते हैं?
आपको अपने कंप्यूटर पर, पासवर्ड सिंक करने की सुविधा के ट्रेस लॉग इस जगह पर मिल सकते हैं: C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\password_sync_service
ट्रेस लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें पर जाएं.
अन्य लॉग और कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें कहां मौजूद हैं?
पासवर्ड सिंक करने में मदद करने वाले टूल का इस्तेमाल करके, अपने सभी डोमेन कंट्रोलर से पासवर्ड सिंक करने के लॉग और समस्या हल करने से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा सकती है. यह टूल, Google का ओपन-सोर्स टूल है.
कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें और लॉग ढूंढना
कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइल
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\ProgramData\Google\Google Apps Password Sync\config.xml
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अपनी सेटिंग देखने के लिए, इस फ़ाइल की समीक्षा करें.
सेवा लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\password_sync_service
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अगर पासवर्ड सिंक करने की सुविधा सेट अप हो गई है, लेकिन आपके सभी या कुछ उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड सिंक नहीं हो रहे हैं, तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.
ट्रेस लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें पर जाएं.
सेवा की अनुमति के लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Google\Identity
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अगर Password Sync सेवा के लॉग में, गड़बड़ी के कोड 0x6, 0x203, 0x4 या 0x102 के साथ "Authentication failed" गड़बड़ियां दिखती हैं, तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.
अनुमति लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, यहां लॉग देखें जाएं.
कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस के लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\Password Sync
C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\GoogleAppsPasswordSync (अगर 1.6 या इससे पहले का वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा है)
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
कॉन्फ़िगरेशन के दौरान समस्याएं आने पर, इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.
ट्रेस लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें पर जाएं.
कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस के अनुमति लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Identity
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अगर कॉन्फ़िगरेशन के दौरान, Google से अनुमति लेने में समस्या आ रही है, तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.
DLL लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\Windows\System32\config\systemprofile\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\lsass
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अगर सेवा के लॉग में, पासवर्ड बदलने की कोशिशों के बारे में कोई जानकारी नहीं दिखती है (न तो कोई कोशिश सफल हुई है और न ही कोई समस्या रिपोर्ट की गई है), तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.
कमांड-लाइन इंस्टॉलर लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\MsiExec
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अगर आपको Password Sync को कमांड-लाइन से इंस्टॉल करने के दौरान समस्याएं आती हैं, तो इंस्टॉलर लॉग और msi_log.txt फ़ाइल (या पैरामीटर /l*vx को दी गई फ़ाइल का नाम) देखें.
क्रैश रिपोर्ट के लॉग
- फ़ाइल की जगह की जानकारी:
अगर Password Sync UI कॉन्फ़िगरेशन टूल क्रैश हो जाता है, तो लॉग यहां देखे जा सकते हैं:
C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Tempअगर Password Sync सेवा क्रैश हो जाती है, तो लॉग यहां देखे जा सकते हैं: C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Temp
- फ़ाइल के साथ क्या करना है:
अगर एडमिन ने डिफ़ॉल्ट अस्थायी डायरेक्ट्री बदल दी है, तो इस जानकारी को पाने के लिए, अपनी अस्थायी डायरेक्ट्री का पता कैसे लगाएं पर जाएं.
अपनी अस्थायी डायरेक्ट्री का पता कैसे लगाएं
अगर पासवर्ड सिंक करने की सुविधा को कॉन्फ़िगर करने वाला विज़र्ड क्रैश हो जाता है, तो:
- कमांड प्रॉम्प्ट (सीएमडी) खोलना
-
echo %TEMP% डालें
अगर पासवर्ड सिंक करने की सेवा क्रैश हो जाती है, तो:
- इस Microsoft लेख से PsExec प्रोग्राम फ़ाइल डाउनलोड करें.
- कमांड प्रॉम्प्ट (सीएमडी) खोलें.
- उस डायरेक्ट्री पर जाएं जहां PsExec फ़ाइल डाउनलोड की गई थी.
- यह डालें: psexec.exe -i -s %SystemRoot%\system32\cmd.exe
- इससे एक नई कमांड विंडो खुलती है. whoami कमांड डालें.
इसमें "nt authority\system" जैसा मैसेज दिखना चाहिए.
- echo %TEMP% डालें
लॉग देखें
अगर आपको नेटवर्क से जुड़ी गड़बड़ियां (जैसे, नेटवर्क टाइम आउट, कनेक्शन अस्वीकार किया गया वगैरह) या एसएसएल/टीएलएस से जुड़ी समस्याएं (जैसे, सुरक्षित कनेक्शन की समस्या) आती हैं, तो लॉग में वह आईपी पता दिखता है जिससे टूल कनेक्ट करने की कोशिश करता है. अगर सुरक्षित कनेक्शन से जुड़ी कोई समस्या है, तो लॉग में इसकी वजह दिखती है. जैसे, सर्टिफ़िकेट का नाम मैच नहीं हुआ, सर्टिफ़िकेट की समयसीमा खत्म हो गई, सीआरएल की जांच पूरी नहीं हुई वगैरह. साथ ही, सर्टिफ़िकेट की जानकारी भी दिखती है. जैसे, Google का सर्टिफ़िकेट या एचटीटीपीएस की जांच करने वाली प्रॉक्सी. इससे समस्या हल करने के लिए, नेटवर्क कैप्चर करने की ज़रूरत काफ़ी हद तक कम हो जाएगी. यह मुख्य लॉग (Trace-*.log) और अनुमति से जुड़े लॉग (Identity फ़ोल्डर में) दोनों पर लागू होता है.
अनुमति के लॉग का उदाहरण
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(331)] TLS connection failure. See details below. [Status: 0x00010000. Status Info: 0x00000001]
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(340)] Certificate details:
---Validity--
Valid from: 2017-09-13 17:23:55 UTC
Valid until: 2017-12-06 17:10:00 UTC
---Subject---
US
California
Mountain View
Google Inc
*.googleapis.com
---Issuer----
US
Google Inc
Google Internet Authority G2
-------------
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(282)] WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_CERT_REV_FAILED: Certification revocation checking has been enabled, but the revocation check failed to verify whether a certificate has been revoked. The server used to check for revocation might be unreachable.
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(197)] Error from API WinHttpSendRequest with WinHTTP proxy. Will try direct (without proxy). Code: 0x00002f8f
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(107)] Network connection destination details: 216.58.194.170:443 (sfo07s13-in-f170.1e100.net)
इस मामले में, मशीन की मौजूदा तारीख में साल को बदलकर 2022 कर दिया गया था. इस वजह से, सर्टिफ़िकेट की समयसीमा खत्म हो गई थी. आपको हर लॉग लाइन की शुरुआत में मौजूदा तारीख दिख सकती है. साथ ही, "Valid from" और "Valid until" तारीखें, मौजूदा तारीख से मेल नहीं खाती हैं. गड़बड़ी का फ़्लैग WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_CERT_REV_FAILED दिखाता है कि सर्टिफ़िकेट रद्द करने की जांच पूरी नहीं हुई.
आखिरी लॉग लाइन में "Network connection destination details" के बाद, डेस्टिनेशन आईपी पता और हल किया गया होस्टनेम भी देखा जा सकता है. यह 1e100.net address है. इसका मतलब है कि यह Google है.
ट्रेस लॉग का उदाहरण
ध्यान दें: यह लॉग उदाहरण, GWMMO से लिया गया है. नेटवर्क/टीएलएस से जुड़ी समस्याएं होने पर, GWMME, Password Sync या GWSMO में भी इसी तरह की ट्रेस लॉग एंट्री दिखेंगी.
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2025 ()> Secure connection failure. Status: 0x00010000. Info 0x00000009
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2030 ()> Failure details:
WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_CERT_REV_FAILED: Certification revocation checking has been enabled, but the revocation check failed to verify whether a certificate has been revoked. The server used to check for revocation might be unreachable.
WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_INVALID_CA: The function is unfamiliar with the Certificate Authority that generated the server's certificate.
Certificate details:
---Validity--
Valid from: 2016-09-20T04:08:45.000Z
Valid until: 2022-09-20T04:08:45.000Z
---Subject---
Created by http://www.fiddler2.com
DO_NOT_TRUST
*.google.com
---Issuer----
Created by http://www.fiddler2.com
DO_NOT_TRUST
DO_NOT_TRUST_FiddlerRoot
-------------
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2071 ()> Error result 5, hr = 0x80072f8f. Setting event 0000000000001638.
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2076 ()> Network connection destination details: 127.0.0.1:8888 (COMPUTERNAME)
इस मामले में, Fiddler को इंस्टॉल किया गया था और इसे एचटीटीपीएस डिक्रिप्ट करने के लिए सेट किया गया था. इसका मतलब है कि यह अपने सर्टिफ़िकेट का इस्तेमाल करता है. हालांकि, इसके सर्टिफ़िकेट को Windows की भरोसेमंद सर्टिफ़िकेट सूची से हटा दिया गया था. इसलिए, यह भरोसेमंद नहीं है. ध्यान दें कि Fiddler एक प्रॉक्सी है. इसलिए, यह Google से नहीं, बल्कि 127.0.0.1 से कनेक्ट हो रहा था. गड़बड़ी के फ़्लैग में WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_INVALID_CA शामिल है. इसका मतलब है कि सिस्टम, सर्टिफ़िकेट देने वाली संस्था (CA). पर भरोसा नहीं करता. यह भी ध्यान दें कि Google ने यह सर्टिफ़िकेट जारी नहीं किया है.
लॉग की गई गड़बड़ियां
लॉग में सबसे ऊपर Outlook से जुड़ी गड़बड़ियां दिख रही हैं
अगर Password Sync के पुराने वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हो सकता है कि लॉग फ़ाइलों की शुरुआत में Microsoft Outlook से जुड़ी गड़बड़ियां दिखें. इससे पासवर्ड सिंक करने की सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ता. इन गड़बड़ियों को अनदेखा किया जा सकता है. यहां Outlook में हुई गड़बड़ियों के साथ पासवर्ड सिंक करने के लॉग का उदाहरण दिया गया है:
2022-04-12T09:00:00.563+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!GetOutlookExePath @ 24 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 17.
2022-04-12T09:00:00.578+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!GetOutlookVersion @ 255 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 247.
2022-04-12T09:00:00.578+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!GetOfficeRegistryBase @ 362 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 360.
2022-04-12T09:00:00.578+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!ResourceStrings::GetOutlookLanguage @ 124 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 111.Password Sync logging component, Outlook के वर्शन का पता लगाने की कोशिश कर रहा है, ताकि इसे लॉग में रिपोर्ट किया जा सके. Password Sync के लिए Outlook की ज़रूरत नहीं होती. इसलिए, इन गड़बड़ियों को अनदेखा किया जा सकता है.
सेवा के लॉग में WinHTTP की चेतावनियां और गड़बड़ियां
WinHTTP (Microsoft Windows का वह कॉम्पोनेंट जिसका इस्तेमाल Password Sync, Google से कनेक्ट करने के लिए करता है) से जुड़ी कुछ गड़बड़ियां और चेतावनियां सामान्य होती हैं. उदाहरण के लिए:
2022-08-06T03:30:46.590-07:00 8d4 W:Network password_sync_service!LogPotentialProxyNetworkFailure @ 287 (user@example.com)> WinHttpGetProxyForUrl auto-detect failed with 0x80072f94. 0/(null). IsNetworkActive is 1, flags 1, IsNetworkActive GetLastError 0x80004005 2022-08-06T03:30:47.371-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::RetrieveUser @ 210 (user@example.com)> retrieved user...... 2022-08-06T03:30:47.374-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::RetrieveUser @ 257 (user@example.com)> Successfully retrieved user 2022-08-06T03:30:47.374-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!AppsLogin::AppsLogin @ 32 (user@example.com)> Created Apps login 2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::UpdateUser @ 181 (user@example.com)> Successfully updated password 2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 W:Network password_sync_service!WinHttp::WaitForAsyncEvent @ 2088 (user@example.com)> Handle closed while waiting for CloseAllTrackedWinhttpHandles. 2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 E:Network password_sync_service!WinHttp::WaitForAsyncEvent @ 2089 (user@example.com)> Failed with 0x80072ef3, last successful line = 2062. 2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 E:Network password_sync_service!WinHttp::CloseAllTrackedWinhttpHandles @ 1766 (user@example.com)> Failed waiting for handle close, retry 0, hr = 80072ef3, 1 handles remaining
गड़बड़ियों और चेतावनियों से पता चलता है कि कुछ कार्रवाइयाँ, Password Sync के मुताबिक पूरी नहीं हुईं. हालांकि, लॉग रिपोर्ट में "Successfully updated password" दिखता है. इससे पता चलता है कि नेटवर्क से जुड़ी गड़बड़ियों और चेतावनियों को अनदेखा किया जा सकता है, क्योंकि पासवर्ड सही तरीके से सिंक हो गया था.
सेवा के लॉग में, Active Directory से कुछ डेटा नहीं पढ़ा जा सका
आपको लॉग में इस तरह की गड़बड़ियां दिख सकती हैं:
2022-04-25T14:24:54.052+03:00 fd0 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncService::RunSyncService @ 309 ()> Updating password for "COMP$"
2022-04-25T14:24:54.130+03:00 93c E:PasswordSync password_sync_service!LDAPConnector::QueryForTargetEmail @ 86 ()> Failed with 0x80005010, last successful line = 83.
2022-04-25T14:24:54.130+03:00 93c E:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::DoWork @ 77 ()> Error while retrieving target email for COMP$
जिस इकाई का पासवर्ड अपडेट किया जा रहा है उसके नाम के आखिर में डॉलर का निशान ($) होता है. इससे पता चलता है कि यह Active Directory में मौजूद कंप्यूटर खाता है. कंप्यूटर खातों के ईमेल पते नहीं होते. इसलिए, Password Sync ईमेल पता नहीं पा सका और पासवर्ड को सिंक नहीं कर सका. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि Windows कंप्यूटर खातों के पासवर्ड अपने-आप सेट करता है. इन्हें आपके Google खाते से सिंक करने की ज़रूरत नहीं होती.
कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस के लॉग में डेटा लोड करने से जुड़ी गड़बड़ियां
पहली बार Password Sync कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस चलाने पर, आपको Password Sync कॉन्फ़िगरेशन के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) लॉग में ये गड़बड़ियां दिख सकती हैं. इन्हें "E:" लेबल से मार्क किया गया है:
2022-02-13T16:07:05.374+00:00 13e0 A:PasswordSync PasswordSync!PasswordSyncConfig::InitSyncConfig @ 334 ()> Loading config from C:\ProgramData\\Google\Google Apps Password Sync\config.xml
2022-02-13T16:07:05.374+00:00 13e0 E:PasswordSync PasswordSync!SyncConfig::Load @ 40 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 37.ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि आपने कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस को पहली बार चलाया है. इसलिए, कोई कॉन्फ़िगरेशन मौजूद नहीं है. हालांकि, अगर यह सेवा के लॉग में है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपने पासवर्ड सिंक करने की सुविधा के लिए, ऐप्लिकेशन के साथ काम करने की सुविधा चालू की है. पासवर्ड सिंक करने की सुविधा को फिर से सेट अप करने से पहले, पक्का करें कि यह सुविधा बंद हो.
Password Sync की वजह से बनाई गई Windows के इवेंट लॉग की सामान्य एंट्री
Password Sync, मुख्य इवेंट के लिए Windows इवेंट लॉग एंट्री जोड़ता है. इन्हें Event Viewer
Applications and Services Logs
Google में जाकर देखा जा सकता है. सभी इवेंट का सोर्स "GoogleAppsPasswordSync" है. इन मैसेज को, पासवर्ड सिंक करने की लॉग फ़ाइलों में भी लिखा जाता है.
ध्यान दें: Windows इवेंट लॉग की एंट्री में जानकारी होती है, ताकि आसानी से निगरानी की जा सके. समस्या हल करने के बारे में पूरी जानकारी के लिए, पासवर्ड सिंक करने से जुड़ी समस्या हल करना लेख पढ़ें.
अगर पासवर्ड सिंक नहीं हो पाता है, क्योंकि वह उपयोगकर्ता नाम और ग्रुप के नाम से जुड़े दिशा-निर्देशों या पासवर्ड से जुड़े दिशा-निर्देशों के मुताबिक नहीं है, तो:
Event ID: 258
Severity: Warning
Category: LSASS
Contents: An attempt to change the password for user "USERNAME" was made. However, the new password contains unsupported characters. The password can not be updated on the Google Account, and will be out of sync with Active Directory.अगर पासवर्ड सिंक करने की सेवा काम नहीं कर रही है और उपयोगकर्ता अपना पासवर्ड बदलने की कोशिश करते हैं, तो:
Event ID: 259
Severity: Error
Category: LSASS
Contents: An error occurred while trying to communicate with the Password Sync Service; the password update request for account "USERNAME" could not be processed.
Status = 0 (0x00000000).
Please make sure the service is running.अगर किसी उपयोगकर्ता के पासवर्ड को हैश करते समय कोई गड़बड़ी होती है, तो:
Event ID: 260
Severity: Error
Category: LSASS
Contents: An error occurred while hashing the password for account "USERNAME".
Status = 0 (0x00000000).अगर कोई उपयोगकर्ता 200 से ज़्यादा वर्णों का पासवर्ड सेट करता है, तो उसे छोटा कर दिया जाता है. Active Directory में उपयोगकर्ता ने जो पासवर्ड सेट किया है वह बना रहता है. हालांकि, यह Google खाते के साथ सिंक नहीं होगा:
Event ID: 261
Severity: Warning
Category: LSASS
Contents: Password for account "USERNAME" being trucated to to the first 200 characters.पासवर्ड सिंक करने की सेवा शुरू होने पर:
Event ID: 512
Severity: Informational
Category: Service
Contents: Password Sync service starting.पासवर्ड सिंक करने की सेवा बंद होने पर:
Event ID: 513
Severity: Informational
Category: Service
Contents: Password Sync service shut down.
Status = 0 (0x00000000)जब Active Directory के उपयोगकर्ता का पासवर्ड, Google खाते के साथ सिंक हो जाता है, तब:
Event ID: 514
Severity: Success
Category: Service
Contents: The password change for Active Directory user "USERNAME" was synchronized to Google Account "username@example.com" successfully.
Status = 0 (0x00000000)अगर Password Sync को पासवर्ड बदलने की सूचना मिलती है और वह Active Directory के उस उपयोगकर्ता का पता नहीं लगा पाता है:
Event ID: 768
Severity: Error
Category: LDAP Connector
Contents: The account "USERNAME" was not found on Active Directory.
LDAP Connector status = 20498 (0x00005012).ध्यान दें: ज़्यादा जानकारी के लिए, गड़बड़ी कोड 0x00005012 पर जाएं.
अगर ईमेल एट्रिब्यूट सेट किए बिना Active Directory का कोई उपयोगकर्ता अपना पासवर्ड बदलता है, तो:
Event ID: 769
Severity: Warning
Category: LDAP Connector
Contents: The account "USERNAME" seems not to have an Email attribute set; its password will not get synchronized to Google.
LDAP Connector status = -2147463152 (0x80005010).ध्यान दें: ज़्यादा जानकारी के लिए, गड़बड़ी कोड 0x80005010 पर जाएं.
अगर Active Directory से क्वेरी करते समय कोई गड़बड़ी होती है, तो:
Event ID: 770
Severity: Error
Category: LDAP Connector
Contents: An unexpected error occurred while querying Active Directory.
LDAP Connector status = -2147467259 (0x80004005).
System Message: Unspecified failureअगर पासवर्ड सिंक करने के दौरान, एपीआई का अनुरोध पूरा नहीं होता है, तो:
Event ID: 1024
Severity: Error
Category: Google Connector
Contents: An API call to the Google server returned an unexpected response while updating the password for account "username@example.com" during the 'PasswordSyncTask::PutUser' step; all retries have been exhausted.
Details:
- Host: apps-apis.google.com
- Auth Result = 0 (0x00000000)
- GDataStatus = 7 (0x00000007) GDSTATUS_BAD_REQUEST
- hResult 1 = -2147217401 (0x80041007)
- hResult 2 = 0 (0x00000000)ध्यान दें: इवेंट की जानकारी में अलग-अलग स्टेटस और नतीजे के कोड शामिल हो सकते हैं. साथ ही, गड़बड़ी की वजह का पता लगाने के लिए, पासवर्ड सिंक करने की लॉग फ़ाइलों की ज़्यादा जांच करना ज़रूरी हो सकता है.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.