अपने खाते से Marketplace से इंस्टॉल किए गए किसी ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने के लिए, यहां जाएं.
अगर एडमिन के तौर पर आपने अपने संगठन के कुछ या सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, Google Workspace Marketplace से कोई ऐप्लिकेशन इंस्टॉल किया है, तो उसे अनइंस्टॉल किया जा सकता है. किसी ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने पर, कोई भी उपयोगकर्ता उसे ऐक्सेस नहीं कर सकता. हालांकि, अगर उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन खुद इंस्टॉल करने की अनुमति है, तो वे उसे ऐक्सेस कर सकते हैं.
- सिर्फ़ उन ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल किया जा सकता है जिन्हें एडमिन ने इंस्टॉल किया था. उपयोगकर्ताओं को कोई ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने से रोकने के लिए, सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन को अनुमति वाली सूची में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को खुद से कोई भी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने से रोका जा सकता है.
- किसी ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने पर, सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उसका ऐक्सेस हटा दिया जाता है. किसी संगठन की इकाई या ग्रुप के लिए ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने के लिए, बदलें कि Marketplace से इंस्टॉल किया गया ऐप्लिकेशन किसके लिए है.
एडमिन की ओर से इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace Marketplace के ऐप्लिकेशन
ऐप्लिकेशन की सूची पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- डोमेन में इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन की सूची में, ऐप्लिकेशन के नाम पर क्लिक करें.
- बाईं ओर, ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करें
पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने के लिए, अनइंस्टॉल करें पर क्लिक करें.
यह ऐप्लिकेशन, उपयोगकर्ताओं के लिए अनइंस्टॉल कर दिया जाता है. अगर इसे उपयोगकर्ता ने इंस्टॉल किया है, तो यह अनइंस्टॉल नहीं होगा. ऐप्लिकेशन डेवलपर, निजी डेटा के रखरखाव की नीति के मुताबिक आपका डेटा मिटा देगा.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव पहले ही दिखने लगते हैं. ज़्यादा जानें