खास जानकारी: तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को Google Workspace के साथ इंटिग्रेट करना

अपने ऐप्लिकेशन और पुष्टि करने के विकल्प ढूंढने के लिए, यहां से शुरू करें

Google Workspace की मौजूदा सेवाओं को बेहतर बनाने या Google Workspace के साथ नई सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, इसे तीसरे पक्ष या कस्टम ऐप्लिकेशन के साथ इंटिग्रेट किया जा सकता है. यहां, अन्य ऐप्लिकेशन और सेवाओं से सुरक्षित ऐक्सेस सेट अप करने के विकल्प दिए गए हैं.

Marketplace ऐप्लिकेशन

Google Workspace Marketplace पर, तीसरे पक्ष के 5,000 से ज़्यादा ऐप्लिकेशन उपलब्ध हैं. इनकी मदद से, Gmail, Drive, Docs, और Calendar जैसी Google Workspace की सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है और उनकी सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है. ये ऐप्लिकेशन, कारोबार के टूल, दस्तावेज़ों का मैनेजमेंट, वर्कफ़्लो, शिक्षा, बिक्री, और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसी कई कैटगरी में उपलब्ध हैं.

ज़्यादा जानकारी के लिए:

एसएसओ (SSO) के लिए पहले से इंटिग्रेट किए गए ऐप्लिकेशन (Google को IdP के तौर पर इस्तेमाल करना)

Google, क्लाउड पर मौजूद 200 से ज़्यादा लोकप्रिय ऐप्लिकेशन के लिए, पहले से इंटिग्रेट किए गए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) की सुविधा देता है. हम एसएएमएल (SAML) 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करते हैं. यह स्टैंडर्ड, सेवा देने वाली कंपनियों और आइडेंटिटी प्रोवाइडर (IdP) के बीच पुष्टि और अनुमति की सुविधा देता है. पहले से इंटिग्रेट किए गए ऐप्लिकेशन, Google को IdP के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, ये उपयोगकर्ता के लिए, अपने-आप होने वाले प्रावधान की सुविधा देते हैं.

Google को IdP के तौर पर इस्तेमाल करके, ऐसे ऐप्लिकेशन के लिए भी एसएसओ (SSO) सेट अप किया जा सकता है जो पहले से इंटिग्रेट किए गए ऐप्लिकेशन की हमारी कैटलॉग में शामिल नहीं है.

ज़्यादा जानकारी के लिए: Google को अपने आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर इस्तेमाल करके, एसएसओ (SSO) सेट अप करना

ऐसे ऐप्लिकेशन जो तीसरे पक्ष के IdP के साथ एसएसओ (SSO) का इस्तेमाल करते हैं

अगर उपयोगकर्ताओं की पुष्टि करने के लिए, तीसरे पक्ष के IdP का इस्तेमाल किया जाता है, तो एसएएमएल पर आधारित एसएसओ (SSO) सेट अप किया जा सकता है. जैसे, Microsoft Entra ID या Okta. ऐसे में, उपयोगकर्ता फ़ेडरेटेड आइडेंटिटी का इस्तेमाल करके, तीसरे पक्ष के IdP में साइन इन करते हैं. इसके बाद, वे दूसरी बार साइन इन किए बिना सीधे Google की सेवाओं को ऐक्सेस कर सकते हैं.

ज़्यादा जानकारी के लिए: तीसरे पक्ष के आइडेंटिटी प्रोवाइडर का इस्तेमाल करके, एसएसओ (SSO) सेट अप करना

डैशबोर्ड पर मौजूद ऐसे ऐप्लिकेशन जो एसएएमएल पर आधारित एसएसओ (SSO) के साथ काम नहीं करते

अगर आपका ऐप्लिकेशन, एसएएमएल पर आधारित एसएसओ (SSO) के साथ काम नहीं करता है और वह उपयोगकर्ता के डैशबोर्ड पर मौजूद है, तो पासवर्ड से वॉल्ट करने की सेवा का इस्तेमाल करके, उसके लिए सुरक्षित ऐक्सेस सेट अप किया जा सकता है. ऐसे में, उपयोगकर्ता अपने डैशबोर्ड से ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं. पहले से इंटिग्रेट किए गए या कस्टम पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन जोड़े जा सकते हैं.

ज़्यादा जानकारी के लिए: पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस मैनेज करना

एलडीएपी (LDAP) पर आधारित ऐप्लिकेशन

OpenVPN, Atlassian Jira या FreeRadius जैसे एलडीएपी (LDAP) ऐप्लिकेशन या क्लाइंट को इंटिग्रेट करने के लिए, सुरक्षित एलडीएपी (LDAP) सेवा का इस्तेमाल करें. ऐसे में, पुष्टि, अनुमति, और डायरेक्ट्री लुकअप के लिए, क्लाउड पर मौजूद एलडीएपी (LDAP) सर्वर का इस्तेमाल किया जाता है.

ज़्यादा जानकारी के लिए: सुरक्षित एलडीएपी (LDAP): एलडीएपी (LDAP) पर आधारित ऐप्लिकेशन और सेवाओं को कनेक्ट करना

ऐसे ऐप्लिकेशन जो Drive में मौजूद फ़ाइलें ऐक्सेस करते हैं

उपयोगकर्ताओं को Drive में मौजूद फ़ाइलें, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन से खोलने की अनुमति दी जा सकती है. जैसे, Google Workspace Marketplace पर मौजूद ऐप्लिकेशन या Google Apps Script. इसके लिए, Google Drive API का इस्तेमाल किया जाता है. लोग इन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल, इमेज और वीडियो में बदलाव करने, दस्तावेज़ों को फ़ैक्स करने और उनमें हस्ताक्षर करने, प्रोजेक्ट मैनेज करने, फ़्लो चार्ट बनाने वगैरह के लिए कर सकते हैं.

यह भी कंट्रोल किया जा सकता है कि आपके संगठन के लोग, आपके डोमेन से Drive का कॉन्टेंट प्रोग्राम के ज़रिए ऐक्सेस करने के लिए, Drive API का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं.

ज़्यादा जानकारी के लिए: Drive में मौजूद फ़ाइलों के लिए, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को अनुमति देना

मोबाइल ऐप्लिकेशन

कंट्रोल करें कि आपके उपयोगकर्ता, अपने फ़ोन या टैबलेट पर कौनसे Android या iOS ऐप्लिकेशन ढूंढकर इंस्टॉल कर सकते हैं. इनमें सार्वजनिक, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, और निजी Android ऐप्लिकेशन शामिल हो सकते हैं.

ज़्यादा जानकारी के लिए:


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.