पेमेंट के शेड्यूल में बदलाव करना

यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.

अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास Google सदस्यता के लिए किए जाने वाले पेमेंट की समयावधि में बदलाव करने का विकल्प होता है. आपके पास एक साल की सेवा के लिए पेमेंट करने या पेमेंट की तारीख बदलने का विकल्प होता है.

पूरे साल के लिए पेमेंट करें

Essentials वर्शन के लिए लागू नहीं है.

अपने संगठन की सदस्यता के लिए, पूरे साल का पेमेंट दो तरीकों से किया जा सकता है:

किसी दूसरी तारीख को पेमेंट करना

Google की सेवाओं के लिए, हर महीने की पहली से पांचवीं तारीख के बीच आपसे शुल्क लिया जाता है. किसी दूसरी तारीख को पेमेंट करने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:

  • एडवांस में पेमेंट करें—Google, सदस्यता के शुल्क चुकाने के लिए उपलब्ध क्रेडिट का इस्तेमाल करता है. इसके बाद, वह पेमेंट के मुख्य तरीके से शुल्क लेता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, मैन्युअल तरीके से पेमेंट करना लेख पढ़ें. इससे, पेमेंट की मौजूदा तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा.
  • Google Partner से संपर्क करें—पार्टनर, आपकी सेवाओं के लिए पेमेंट करने के अलग-अलग तरीके उपलब्ध करा सकते हैं. इनमें, एक बार किसी दूसरी तारीख को पेमेंट करना या पेमेंट की मौजूदा तारीख बदलना शामिल है. अपने विकल्पों के बारे में जानने के लिए, हमारी डायरेक्ट्री में मौजूद किसी पार्टनर से संपर्क करें.