Google Workspace के बिल और शुल्क के बारे में जानकारी

अगर आपने अपनी सेवा किसी रीसेलर से खरीदी है, तो यहां जाएं |  क्या मेरे पास कोई रीसेलर है?

Google Workspace की सदस्यता के लिए आपसे शुल्क कैसे लिया जाता है, इस बारे में सामान्य जानकारी पाने के लिए यह लेख पढ़ें. अपने इनवॉइस पर मौजूद आइटम के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, Google Workspace के इनवॉइस को समझना लेख पढ़ें.

Google Workspace की बिलिंग कब शुरू होती है

Google Workspace के लिए साइन अप करने पर, आपको 14 दिनों के लिए इसे बिना किसी शुल्क के आज़माने की सुविधा मिलती है. पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता शुरू होने के बाद, हम अगले महीने की शुरुआत में पेमेंट के मुख्य तरीके से अपने-आप शुल्क ले लेते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपकी सशुल्क सेवा मई में शुरू होती है, तो हम आपसे जून की शुरुआत में शुल्क लेंगे. इसके बाद, हर महीने की शुरुआत में बिलिंग साइकल अपने-आप जारी रहता है.

अगर आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है और सालाना पेमेंट किया जाता है, तो हम पहले महीने के आखिर में आपसे पूरे साल का शुल्क अपने-आप ले लेते हैं.

हर महीने के पेमेंट का हिसाब कैसे लगाया जाता है

अगर आपने हर महीने बिलिंग वाला प्लान चुना है, तो Google Workspace की सदस्यता के लिए, हर महीने का कुल शुल्क तीन बातों से तय होता है:

1. Google Workspace का आपका वर्शन

यहां दी गई टेबल में, Business वर्शन की कीमत दी गई है. Enterprise वर्शन के लिए, अपने रीसेलर या Google Sales से संपर्क करें.

Standard prices are shown.

  Flexible Plan Annual/Fixed-Term Plan
Monthly payment Business Starter: $8.40 USD per user
Business Standard: $16.80 USD per user
Business Plus: $26.40 USD per user
Business Starter: $7 USD per user
Business Standard: $14 USD per user
Business Plus: $22 USD per user

2. आपका बिलिंग प्लान

  • महीने के हिसाब से प्लान के तहत, आपसे हर महीने उपयोगकर्ताओं की संख्या के हिसाब से शुल्क लिया जाता है.
  • सालाना/तय समय वाले प्लान के तहत, आपसे साल भर के लिए तय की गई लाइसेंस की संख्या के हिसाब से शुल्क लिया जाता है. अगर सालाना/तय समय वाले प्लान के लिए हर महीने बिल भेजा जाता है, तो आपसे हर महीने, सालाना शुल्क में से एक महीने का शुल्क लिया जाता है. अगर सालाना पेमेंट किया जाता है, तो आपसे पूरे साल का शुल्क, बिना किसी छूट के लिया जाएगा. यह शुल्क, बिना किसी छूट के पहले महीने के आखिर में लिया जाएगा.

3. आपके उपयोगकर्ताओं या लाइसेंस की संख्या

  • महीने के हिसाब से प्लान के तहत, आपको हर महीने उतने ही उपयोगकर्ताओं के लिए पैसे चुकाने होंगे जितने आपकी टीम में हैं. उपयोगकर्ताओं को किसी भी समय जोड़ा और हटाया जा सकता है. निलंबित उपयोगकर्ताओं के लिए भी उतना ही शुल्क लिया जाता है जितना सक्रिय उपयोगकर्ताओं के लिए लिया जाता है.

    अगर किसी महीने उपयोगकर्ताओं को जोड़ा या हटाया जाता है, तो हम उसके हिसाब से बिल भेजेंगे. अगर आपने किसी उपयोगकर्ता को 1 अप्रैल को जोड़ा है और उसे 15 अप्रैल को हटा दिया है, तो हम आपको उस उपयोगकर्ता के लिए सिर्फ़ आधे महीने का ही बिल भेजेंगे.

  • हर महीने पेमेंट करने वाले सालाना/तय समय वाले प्लान के तहत, आपको हर महीने, तय किए गए लाइसेंस के सालाना शुल्क में से एक महीने का शुल्क चुकाना होगा. इस प्लान में किसी भी समय और लाइसेंस जोड़ने का विकल्प होता है. इसके लिए, आपसे हर महीने अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है. हालांकि, लाइसेंस कम करने का विकल्प सिर्फ़ प्लान रिन्यू करने के समय पर मिलता है. ऐसा करके, हर महीने के शुल्क को कम किया जा सकता है. महीने के हिसाब से प्लान की तुलना में, सालाना/तय समय वाले प्लान के तहत, हर महीने प्रति उपयोगकर्ता कम शुल्क लिया जाता है.

  • सालाना/तय समय वाले प्लान में, साल के आखिर में पेमेंट करने का विकल्प होता है. इसमें, आपने जितने लाइसेंस के लिए साइन अप किया है उनका पेमेंट साल के आखिर में किया जाता है. इस प्लान में किसी भी समय और लाइसेंस जोड़े जा सकते हैं. महीने के आखिर में, आपसे अतिरिक्त लाइसेंस के लिए सालाना कीमत का कुछ हिस्सा लिया जाता है. प्लान रिन्यू करने के समय, लाइसेंस की संख्या कम की जा सकती है.

इस्तेमाल के हिसाब से पेमेंट

हर महीने बिल किए जाने वाले प्लान के लिए, आपसे हर महीने उस संख्या के हिसाब से शुल्क लिया जाता है जितने उपयोगकर्ता आपके संगठन में पिछले महीने हर दिन मौजूद थे. बिलिंग अवधि के दौरान, हर दिन के हिसाब से शुल्क लिया जाता है. Google, सभी ग्राहकों के लिए बिलिंग की अवधि का हिसाब लगाने के लिए, पैसिफ़िक समय (पीटी) का इस्तेमाल करता है. भले ही, उनका टाइम ज़ोन कुछ भी हो.

ऐसा हो सकता है कि आपसे पूरे महीने के बजाय, कुछ दिनों के लिए ही शुल्क लिया जाए. उदाहरण के लिए, मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने के बाद. अगर बिलिंग साइकल के दौरान, आपने ये काम किए हैं, तो आपसे आनुपातिक शुल्क लिया जा सकता है:

  • उपयोगकर्ताओं को जोड़ें या हटाएं (इस पेज पर पहले दी गई जानकारी).
  • कोई नई सदस्यता जोड़ें. जैसे, Google Workspace का अतिरिक्त स्टोरेज या Google Vault.
  • अपनी सदस्यता स्विच करें.
  • अपनी सदस्यता रद्द करें.
  • सदस्यता के शुल्क में बढ़ोतरी की गई हो. (अगर आपकी सदस्यता की कीमत बढ़ती है, तो आपको कम से कम 30 दिन पहले इसकी सूचना दी जाएगी.) अगर आपकी सदस्यता की कीमत, महीने के बीच में बदलती है, तो आपकी सदस्यता के लिए हर महीने के हिसाब से लिया जाने वाला शुल्क, आनुपातिक रूप से कम हो जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर आपने महीने के हिसाब से बिलिंग वाला प्लान लिया है और किसी महीने में उपयोगकर्ताओं को जोड़ा या हटाया जाता है, तो हम उसके हिसाब से बिल भेजेंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपने किसी उपयोगकर्ता को 1 अप्रैल को जोड़ा है और उसे 15 अप्रैल को हटा दिया है, तो हम आपको उस उपयोगकर्ता के लिए सिर्फ़ 15 दिनों का बिल भेजेंगे.

मुझे अपना Google Workspace इनवॉइस कहां मिलेगा?

हम हर महीने की शुरुआत में, आपको एक ईमेल भेजते हैं. इसमें पिछले महीने की गतिविधि के लिए, आपके इनवॉइस का PDF होता है. यह इनवॉइस सिर्फ़ जानकारी के लिए है. इनवॉइस में दिखाई गई रकम के लिए, आपसे अपने-आप शुल्क ले लिया जाता है. अगर आपने सालाना/तय समय वाले प्लान के लिए, सालाना पेमेंट करने का विकल्प चुना है, तो आपसे पूरे साल का शुल्क एक साथ लिया जाएगा. सदस्यता की अवधि के पहले महीने के आखिर में, हम आपको इनवॉइस के PDF के साथ एक ईमेल भेजते हैं.

ज़्यादा जानने के लिए, Google Workspace के इनवॉइस को समझना पर जाएं.

आपसे लिया जाने वाला शुल्क कैसा दिखता है

हर महीने के क्रेडिट कार्ड या बैंक स्टेटमेंट में, Google Workspace की सदस्यता के लिए लगाए गए शुल्क, GOOGLE WORKSPACE {first_7_letters_of_domain_name} के तौर पर दिखते हैं.

आपने जो अन्य सदस्यताएं खरीदी हैं उनके लिए लिए जाने वाले शुल्क, अलग-अलग लेन-देन के तौर पर दिखते हैं. जैसे, Google Workspace Additional Storage. ज़्यादा जानकारी के लिए, इस पेज पर नीचे दिए गए अन्य सदस्यताओं के लिए शुल्क सेक्शन पर जाएं.

अगर आपके बैंक खाते में GOOGLE *TEMPORARY HOLD के तौर पर शुल्क लिया गया है, तो इसका मतलब है कि कोई लेन-देन पूरा नहीं हुआ है. ज़्यादा जानकारी के लिए, लंबित लेन-देन लेख पढ़ें.

सदस्यता रद्द करने के बाद भी मुझसे शुल्क क्यों लिया गया?

अपनी सदस्यता रद्द करने के बाद, आपके खाते में किसी भी बकाया शुल्क के लिए आपको अगले महीने की शुरुआत में बिल भेजा जाएगा. आपको कितना शुल्क चुकाना है, इसका हिसाब आपकी सेवा और बिलिंग प्लान के अनुसार लगाया जाता है:

  • महीने के हिसाब से प्लान—आपसे उन दिनों के लिए शुल्क लिया जाता है जब आपने सेवा का इस्तेमाल किया था. उदाहरण के लिए, अगर आपने इस महीने की 15 तारीख को प्लान रद्द किया, तो आपसे आधे महीने का शुल्क लिया जाएगा.
  • सालाना/तय समय वाला प्लान—अगर आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है, तो आपसे तय शुल्क के बाकी बचे पैसे लिए जाएंगे.
  • Essentials (पैसे चुकाकर इस्तेमाल किया जाने वाला वर्शन)—आपसे उस महीने में हर सक्रिय उपयोगकर्ता के लिए, महीने का पूरा शुल्क लिया जाता है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Essentials की बिलिंग कैसे काम करती है.

जब शुल्क लेने की कोशिश पूरी नहीं हो पाती है

अगर पेमेंट के मुख्य तरीके से, पहली बार अपने-आप पेमेंट होने में कोई गड़बड़ी होती है, तो हम 24 घंटे के अंदर दोबारा कोशिश करते हैं. अगर सिस्टम की, पेमेंट की पहली और दूसरी कोशिश के बीच, मैन्युअल पेमेंट किया जाता है और सिस्टम की दूसरी कोशिश में पेमेंट हो जाता है, तो आपके खाते से दो बार पैसे कट जाएंगे. अगर आपको यह सूचना मिलती है कि अपने-आप होने वाले पेमेंट में कोई गड़बड़ी हुई है, तो हमारा सुझाव है कि इसे ठीक करने से पहले 24 घंटे इंतज़ार करें.

अगर आपने मैन्युअल पेमेंट नहीं किया और दूसरी बार अपने-आप होने वाला पेमेंट भी पूरा नहीं हुआ, तो आपकी सेवाएं निलंबित की जा सकती हैं. पेमेंट और बिलिंग से जुड़ी समस्याएं हल करने का तरीका जानें.

किसी शुल्क के बारे में जानकारी

Google Admin console में मैनेज की जा रही किसी भी सदस्यता के लिए, शुल्क या लंबित पेमेंट के बारे में जानें:

अन्य सदस्यताओं के लिए शुल्क

अगर Google Admin console से मैनेज की जाने वाली अन्य सेवाओं के लिए सदस्यताएं या लाइसेंस खरीदे जाते हैं, तो ये शुल्क आपके बैंक स्टेटमेंट में अलग-अलग लेन-देन के तौर पर दिखते हैं. यहां बताया गया है कि आपसे किस तरह का शुल्क लिया जाता है: