पेमेंट के तरीके के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.

Google की किसी सेवा के लिए क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करके पेमेंट करने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल यहां दिए गए हैं.

सामान्य | क्रेडिट कार्ड से पेमेंट | बैंक खाते से पेमेंट

सामान्य

पेमेंट अपने-आप कब होता है?

  • Google Workspace, Essentials, और Cloud Identity Premium—मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने और पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता शुरू होने के बाद, हम अगले महीने की शुरुआत में पेमेंट के आपके चुने हुए तरीके से शुल्क लेते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपकी सशुल्क सेवा मई में शुरू होती है, तो हम आपसे जून की शुरुआत में शुल्क लेंगे. इसके बाद, हर महीने की शुरुआत में अपने-आप शुल्क लिया जाता है.
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन—हम खरीदारी के समय, पेमेंट के तरीके से शुल्क लेना शुरू कर देते हैं. अगर आपने अपने डोमेन के लिए, अपने-आप रिन्यू होने की सुविधा सेट अप की है, तो हम सालाना रिन्यूअल की तारीख से सात दिन पहले आपके डोमेन को रिन्यू कर देते हैं. साथ ही, अगले महीने की शुरुआत में आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क ले लेते हैं.

हर महीने के हिसाब से अपना शुल्क जानने के बारे में ज़्यादा जानें.

अगर बिलिंग पता जोड़ते समय, मेरे देश का नाम सूची में नहीं दिखता है, तो क्या होगा?

कुछ देशों में, पेमेंट के तरीके के लिए दिया गया बिलिंग पता, उस देश का होना चाहिए जिसे आपने Google बिलिंग खाता सेट अप करते समय बिलिंग देश के तौर पर चुना था. अगर आपके देश में ऐसा है, तो बिलिंग पते में किसी दूसरे देश का नाम नहीं डाला जा सकता. साथ ही, अपने खाते से जुड़े बिलिंग देश का नाम भी नहीं बदला जा सकता.

अगर आपका बिलिंग पता, बिलिंग खाते के लिए चुने गए देश में नहीं है, तो:

  • पेमेंट का नया तरीका जोड़ें. इसके लिए, बिलिंग पता उस देश का होना चाहिए जहां आपका बिलिंग खाता है.
  • अपने खाते को हमारे किसी Google Partner को ट्रांसफ़र करें. वह आपके बिलिंग खाते के देश की जानकारी बदल सकता है. कोई Google पार्टनर ढूंढें.

अगर पेमेंट अपने-आप होने की सुविधा काम नहीं करती है, तो क्या होगा?

Google Workspace, Essentials, और Cloud Identity Premium: अपने-आप होने वाले पेमेंट में पहली बार गड़बड़ी होने पर, हम आपको पेमेंट के मुख्य तरीके को ठीक करने के लिए 30 दिनों का ग्रेस पीरियड देते हैं. अगर आपने 30 दिनों के अंदर पेमेंट के तरीके से जुड़ी समस्या ठीक नहीं की, तो हम आपकी सेवा को निलंबित कर देंगे. इसके बाद, सेवा को फिर से चालू किया जा सकता है. इसके लिए, आपको 48 घंटे का एक्सटेंशन मिलेगा. अगर आपने तय समयसीमा में पेमेंट से जुड़ी समस्या ठीक नहीं की, तो हम सेवा को फिर से निलंबित कर देंगे. सेवा का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, आपको पेमेंट का तरीका ठीक करना होगा.

क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट

मैंने अभी-अभी अपना क्रेडिट कार्ड जोड़ा है. इसे चार्ज करने में कितना समय लगेगा?

क्रेडिट कार्ड जोड़ने पर, हम आम तौर पर उसे तुरंत मंज़ूरी दे सकते हैं और उससे शुल्क लेना शुरू कर सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट को प्रोसेस होने में कितना समय लगता है?

Google बिलिंग खाता सेट अप करते समय

नए बिलिंग खाते में क्रेडिट कार्ड की मान्य जानकारी डालने के तुरंत बाद, आपकी सेवा शुरू हो जाएगी. हालांकि, कुछ मामलों में इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं.

मैन्युअल पेमेंट करते समय

मैन्युअल पेमेंट करने पर, हम तुरंत आपकी क्रेडिट कार्ड कंपनी से यह पता करते हैं कि आपके कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है या नहीं. अगर ऐसा हो सकता है, तो हम पेमेंट की रकम के लिए आपके कार्ड को तुरंत अनुमति दे देते हैं. मैन्युअल तरीके से या समय से पहले पेमेंट करना लेख पढ़ें.

अगर अपने-आप होने वाला पेमेंट अस्वीकार होने की वजह से आपका खाता निलंबित कर दिया गया है और निलंबन हटाने के लिए बकाया रकम का पेमेंट किया जा रहा है, तो पेमेंट पूरा होने के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी.

लेन-देन में पेमेंट दिखने में कुछ घंटे लग सकते हैं.

Google के सेवा शुल्क, मेरे क्रेडिट कार्ड के बिल में कैसे दिखते हैं?

Google Workspace GSUITE_{DOMAIN_NAME}
Essentials GOOGLE *DRIVE_{DOMAIN_NAME}
Cloud Identity Premium GSUITE_{DOMAIN_NAME}

अपने खाते के लेन-देन के इतिहास में जाकर, Google के शुल्कों के बारे में जानकारी देखें.

अगर आपको अपने क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट पर Google की सेवा के शुल्क दिखते हैं, लेकिन आपने Google बिलिंग खाते के लिए साइन अप नहीं किया है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.

बैंक खाते

मेरे बैंक खाते से पैसे कब काटे जा सकते हैं?

आपके नए बैंक खाते से पैसे काटने से पहले, हमें यह पुष्टि करनी होगी कि यह खाता आपका है. इसमें लगने वाला समय, आपकी जगह की जानकारी पर निर्भर करता है. अगर आप इनमें से किसी देश/इलाके में हैं:

  • यूनाइटेड किंगडम—आपके खाते की पुष्टि करने में हमें करीब दो दिन लगते हैं. आपको कोई भी कार्रवाई नहीं करनी होगी.
  • अमेरिका और यूके के बाहर यूरोप—पेमेंट शुरू करने से पहले, आपको खाते की पुष्टि करनी होगी. इसके लिए, टेस्ट के तौर पर कुछ पैसे जमा करें. इस प्रोसेस में 10 दिन लग सकते हैं. हालांकि, अक्सर यह प्रोसेस इससे पहले ही पूरी हो जाती है. बैंक खाते की पुष्टि के लिए भेजे गए पैसे की मदद से बैंक खाते की पुष्टि करें पर जाएं.

अगर आपको अपने पेमेंट पेज पर पुष्टि जारी है या अधिदेश लंबित है मैसेज दिखता है, तो इसका मतलब है कि Google अब भी आपके बैंक खाते की पुष्टि कर रहा है. अगर पहली बार बिलिंग सेट अप की जा रही है, तो आपके खाते की पुष्टि होने तक, पैसे चुकाकर ली जाने वाली सेवा शुरू नहीं होगी.