Enterprise Essentials Plus वर्शन पर स्विच करना

अगर आपने अपनी सेवा किसी रीसेलर से खरीदी है, तो यहां जाएं |  क्या मेरे पास कोई रीसेलर है?

अगर आपके पास Essentials Starter, Essentials या Enterprise Essentials की सदस्यता है, तो Google Workspace की प्रीमियम सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, अपनी सदस्यता को Enterprise Essentials Plus पर अपग्रेड किया जा सकता है. Google Workspace के किसी दूसरे वर्शन से, Enterprise Essentials Plus पर स्विच नहीं किया जा सकता.

एक से दूसरे वर्शन पर जाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

  • आपके संगठन के सभी लोगों को एक ही सदस्यता मिलती है. उदाहरण के लिए, कुछ उपयोगकर्ताओं को Enterprise Essentials Plus पर माइग्रेट नहीं किया जा सकता, जबकि अन्य उपयोगकर्ता Enterprise Essentials का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.
  • अगर आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है, तो सभी मौजूदा उपयोगकर्ताओं को नए प्लान में माइग्रेट कर दिया जाएगा.
  • अगर आपको अपग्रेड करना है और आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है, जिसमें सालाना पेमेंट किया जाता है, तो आपके पास सिर्फ़ सालाना/तय समय वाले प्लान पर स्विच करने का विकल्प होता है. हालांकि, इसमें हर महीने पेमेंट किया जाता है. स्विच करने के बाद, आपको सालाना सदस्यता के बचे हुए बैलेंस के लिए यथानुपात क्रेडिट मिलता है.

Enterprise Essentials Plus की सदस्यता लेकर प्रीमियम सुविधाएं अनलॉक करना

Enterprise Essentials Plus पर अपग्रेड करने पर, आपको साथ मिलकर काम करने और सुरक्षा से जुड़ी प्रीमियम सुविधाओं का ऐक्सेस मिलता है:

  • पूल किया गया ज़्यादा स्टोरेज—आपको सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, पूल किया गया 5 टीबी स्टोरेज मिलता है. अगर आपने कोई दूसरा स्टोरेज प्लान खरीदा है, तो वह अपने-आप वापस नहीं आ जाएगा.
  • वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की बेहतर सुविधाएं—Google Meet में एक साथ 500 लोगों को शामिल होने की अनुमति दें. साथ ही, Google Drive में रिकॉर्डिंग सेव करने, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने, पोल, सवाल और जवाब, ब्रेकआउट रूम, और अटेंडेंस ट्रैकिंग की सुविधा का इस्तेमाल करें.
  • लाइव स्ट्रीमिंग—मीटिंग को 1,00,000 दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम करें.
  • iOS के लिए डेटा एक्सफ़िल्ट्रेशन को रोकना—iOS डिवाइसों पर, ऐप्लिकेशन के बीच काम के डेटा को ट्रांसफ़र करने की सुविधा को कंट्रोल करें.

ज़्यादा सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए अपने डोमेन की पुष्टि करें

अपने डोमेन की पुष्टि करने पर, आपको ये अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं:

  • सुरक्षा केंद्र—अपने संगठन पर असर डालने वाली सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी और आंकड़े ऐक्सेस करें.
  • डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी)—ऐसे नियम तय करें जिनसे निजता की सुरक्षा की जा सके. साथ ही, उपयोगकर्ताओं को Drive में संगठन से बाहर के लोगों के साथ संवेदनशील कॉन्टेंट शेयर करने से रोका जा सके.
  • ट्रस्ट रूल—Drive की फ़ाइलों का ऐक्सेस कंट्रोल करने के लिए, नीतियां बनाएं और उनमें बदलाव करें.
  • Cloud Identity Premium—एंटरप्राइज़ सिक्योरिटी, ऐप्लिकेशन मैनेजमेंट, और डिवाइस मैनेजमेंट को अपने-आप मैनेज करने की सुविधा का ऐक्सेस पाएं.
  • कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस—उपयोगकर्ता की पहचान, जगह की जानकारी, डिवाइस की सुरक्षा की स्थिति, और आईपी पते जैसे एट्रिब्यूट के आधार पर ऐक्सेस-कंट्रोल नीतियां बनाएं.
  • ऐक्सेस ट्रांसपेरंसी (पारदर्शिता)—उपयोगकर्ता के कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने के दौरान, Google के कर्मचारियों ने जो कार्रवाइयां की हैं उनके लॉग की समीक्षा करें.
  • एडमिन इवेंट के लिए BigQuery का ऐक्सेस—एडमिन के ऐक्सेस लॉग को BigQuery में विश्लेषण के लिए एक्सपोर्ट करें.
  • Work Insights—Google Workspace का इस्तेमाल करने वाले लोगों के बारे में ज़्यादा जानकारी देने वाली मेट्रिक पाने के लिए, रिपोर्टिंग टूल ऐक्सेस करें.
  • डेटा क्षेत्र—अपने संगठन के डेटा को भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से सेव करने और प्रोसेस करने की सुविधा को कंट्रोल करें. साथ ही, बेहतर सुविधाएं पाएं. जैसे, संगठन की इकाई या ग्रुप के आधार पर अलग-अलग जगहें चुनना, रिपोर्टिंग, और ऑडिटिंग.
  • क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन—इसकी मदद से, उपयोगकर्ता Drive फ़ाइलों, ईमेल वगैरह में एन्क्रिप्शन की एक और लेयर जोड़ सकते हैं.

तरीके जानने के लिए, Google Workspace के लिए अपने डोमेन की पुष्टि करना लेख पढ़ें.

Enterprise Essentials Plus पर स्विच करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद खरीदें या अपग्रेड करें पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. जिस वर्शन पर स्विच करना है उसके बगल में मौजूद, अपग्रेड करें या स्विच करें पर क्लिक करें.
  3. इस बदलाव के असर की समीक्षा करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  4. अगर आपने फ़िलहाल, महीने के हिसाब से बिलिंग वाला प्लान लिया हुआ है, तो नई सदस्यता के लिए कोई बिलिंग प्लान चुनें:
    • महीने के हिसाब से प्लान—इसमें तय की गई कीमत लंबे समय के लिए नहीं होती. हर महीने आपके पास जितने उपयोगकर्ता हैं उनके लिए पैसे चुकाएं और ज़रूरत होने पर उपयोगकर्ताओं को जोड़ें या हटाएं.
    • सालाना प्लान (हर महीने पेमेंट)—इसके लिए, एक साल का अनुबंध होता है. हर महीने के उपयोगकर्ता के हिसाब से पैसे चुकाएं और ज़रूरत के हिसाब से उपयोगकर्ता जोड़ें. उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए, कुल उपयोगकर्ता के लिए नई संख्या डालें. एडिशन को डाउनग्रेड करने पर, सालाना प्लान उपलब्ध नहीं होता.
  5. अगर आपकी मौजूदा सदस्यता, सालाना प्लान (हर साल या हर महीने पेमेंट) पर है, तो नई सदस्यता के लिए पेमेंट प्लान के तौर पर सालाना प्लान (हर महीने पेमेंट) चुनें.
  6. (ज़रूरी नहीं) प्रोमो कोड जोड़ने के लिए, फ़्लेक्सिबल प्लान में जाकर, प्रोमो कोड जोड़ें पर क्लिक करें और कोड डालें.
  7. चेकआउट करें इसके बाद ऑर्डर करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.