Google Workspace with Gemini

Google Workspace with Gemini, साथ मिलकर काम करने वाला एक बेहतरीन पार्टनर है. यह एक कोच और प्रेरणा के स्रोत की तरह काम कर सकता है. यह आपको आइडिया देता है और बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है. साथ ही, यह पक्का करता है कि हर उपयोगकर्ता और संगठन के पास अपने डेटा का कंट्रोल हो.

Business / Enterprise

आज उपलब्ध सुविधाएं

Google Workspace के प्लान में, Gemini ऐप्लिकेशन, NotebookLM, और Gmail, Docs, Meet वगैरह में Gemini का ऐक्सेस शामिल होता है.


Google Workspace with Gemini

  • Gmail, Docs, Sheets, Slides, Drive, और Chat के साइड पैनल में Gemini—सीधे अपने काम के दौरान एआई से मदद पाएं.
  • Gmail और Docs में 'लिखने में मेरी मदद करो'—इससे प्रोफ़ेशनल ईमेल और दस्तावेज़ फटाफट लिखे जा सकते हैं.
  • Meet में 'मेरे लिए नोट बनाओ'—इसका इस्तेमाल करने पर, मीटिंग के नोट अपने-आप जनरेट हो जाते हैं. इससे आपको बातचीत पर फ़ोकस करने में मदद मिलती है.
  • Vids - आसानी से वीडियो बनाएं और उन पर साथ मिलकर काम करें. इससे, काम से जुड़ी कहानियां बताने का एक नया और बेहतर तरीका मिलता है.
  • Gemini ऐप्लिकेशन—रोज़ के और मुश्किल टास्क पूरे करने के लिए, काम के दौरान अपने एआई असिस्टेंट से चैट करें. अपने लैपटॉप या फ़ोन/टैबलेट पर Gemini ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, नई-नई चीज़ें सीखी जा सकती हैं, मिलकर सोच-विचार किया जा सकता है, प्लान बनाए जा सकते हैं, और भी बहुत कुछ किया जा सकता है. Gems का इस्तेमाल करके, एआई एक्सपर्ट की टीम बनाएं. यह टीम, बार-बार किए जाने वाले कामों में आपकी मदद करेगी या कोडिंग, गहराई से रिसर्च, और डेटा के विश्लेषण जैसे मुश्किल प्रोजेक्ट पूरे करने में आपकी मदद करेगी.
  • NotebookLM — इस टूल पर अपने सोर्स अपलोड करके, फटाफट उससे जुड़ी अहम जानकारी पाएं. साथ ही, पॉडकास्ट वाले फ़ॉर्मैट में ऑडियो बातचीत, माइंड मैप, इन्फ़ोग्राफ़िक वगैरह जनरेट करें. इससे टीम के साथ कम समय में जानकारी शेयर की जा सकेगी. यह NotebookLM का बेहतर वर्शन है. इसमें नोटबुक को पसंद के मुताबिक बनाने, ऐडवांस तरीके से शेयर करने, और इस्तेमाल से जुड़े आंकड़े देखने की सुविधा भी मिलती है. साथ ही, ऑडियो बातचीत जनरेट करने, नोटबुक बनाने, सोर्स अपलोड करने, और क्वेरी पूछने के लिए ज़्यादा विकल्प मिलते हैं.
  • Workspace Studio–आसान टास्क से लेकर मुश्किल प्रोसेस तक, रोज़ाना के कामों को ऑटोमेट करें. इसके लिए, कोडिंग करने की ज़रूरत नहीं होती.
  • Slides में विज़ुअलाइज़ करने में मेरी मदद करो - Nano Banana Pro की मदद से, शानदार इन्फ़ोग्राफ़िक, इमेज, और स्लाइड बनाएँ.
  • Flow - इसकी मदद से, अच्छी क्वालिटी वाला सिनमैटिक वीडियो जनरेट किया जा सकता है. यह पहले से ज़्यादा तेज़ी से और कम लागत में वीडियो जनरेट करता है.
  • AppSheet में Gemini—Gemini for App Creation का इस्तेमाल करके, ऐप्लिकेशन बनाएँ. इसके लिए, कारोबार की प्रोसेस या आइडिया को नैचुरल भाषा में बताएँ. AppSheet Solutions में Gemini का इस्तेमाल करके, ऑटोमेशन में एआई टास्क जोड़ें. इससे इमेज और दस्तावेज़ों से जानकारी निकाली जा सकती है और उन्हें कैटगरी में बांटा जा सकता है.

AI Expanded Access

Workspace में, एआई की ऐडवांस सुविधाओं का पहले से ज़्यादा ऐक्सेस पाएं, ताकि आप अपने काम को बेहतर बना सकें. अपने मौजूदा प्लान में, Gemini ऐप्लिकेशन और NotebookLM का ज़्यादा ऐक्सेस पाएं. साथ ही, इमेज और वीडियो जनरेट करने की ऐडवांस सुविधा और अन्य सुविधाएं पाएं.

AI Expanded Access के बारे में ज़्यादा जानें.


AI Ultra Access

Workspace में एआई की ऐडवांस सुविधाओं का सबसे ज़्यादा ऐक्सेस पाएं, ताकि आपको ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके. अपने विशेषज्ञों को क्रिएटिव, कोडिंग, और रिसर्च से जुड़े मुश्किल प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए तैयार करें.

AI Ultra के ऐक्सेस के बारे में ज़्यादा जानें.

Gemini की सुविधाओं की उपलब्धता

आपको Gemini की कौन-कौनसी सुविधाएं मिलेंगी, यह आपकी Google Workspace सदस्यता पर निर्भर करता है:

शिक्षा

Google AI Pro for Education

Workspace के Docs और Gmail जैसे अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन में, Gemini की मदद से अपनी प्रॉडक्टिविटी बढ़ाएं. साथ ही, Gemini for Education और NotebookLM में प्रीमियम मॉडल और ज़्यादा सुविधाओं का ऐक्सेस पाएं. इसके अलावा, डेटा लीक होने की रोकथाम के लिए एआई की मदद से काम करने वाली बेहतरीन सुरक्षा सुविधाएं पाएं.

Google AI Pro for Education ऐड-ऑन का इस्तेमाल आज ही शुरू करें.

आज उपलब्ध सुविधाएं

Google Workspace with Gemini की मदद से, संगठन नए तरीके से कॉन्टेंट बना सकते हैं, मिलकर काम कर सकते हैं, और अन्य लोगों के साथ कनेक्ट कर सकते हैं.


Gemini ऐप्लिकेशन

  • Google के सबसे बेहतरीन एआई मॉडल का ऐक्सेस पाएं. ये मॉडल, आज से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हैं–तर्क के साथ जवाब देने, निर्देशों का पालन करने, कोडिंग करने, और क्रिएटिव तरीकों से मिलकर काम करने में ज़्यादा माहिर.
  • ज़्यादा नैचुरल तरीके से काम करने और ज़रूरी कामों को गहराई से समझने में मदद मिलती है–Gemini से बातचीत करके, बेहतर तरीके से सोच-विचार करें, अपनी सोच को बेहतर बनाएं, और नए नज़रियों के बारे में जानें.
  • गहराई से रिसर्च करने की सुविधा–मुश्किल विषयों के बारे में जानें और पूरी जानकारी के साथ, आसानी से समझ में आने वाली रिपोर्ट पाएं.
  • वर्कफ़्लो में आसानी से इंटिग्रेट करें–Gemini की मदद से जनरेट की गई अहम जानकारी और कॉन्टेंट को Google Workspace ऐप्लिकेशन में आसानी से इस्तेमाल करें.
  • इसे बहुत मुश्किल कामों को करने के लिए डिज़ाइन किया गया है–इसे टेक्स्ट, इमेज, और कोड जैसे इनपुट के कई तरह के सेट को तुरंत समझने और उनका जवाब देने के लिए बनाया गया है.
  • इसमें एंटरप्राइज़-ग्रेड की डेटा सुरक्षा शामिल है–आपके सबमिशन का इस्तेमाल मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाता. साथ ही, इनकी मैन्युअल तरीके से समीक्षा भी नहीं की जाती. Gemini के ऐक्सेस के बारे में ज़्यादा जानें.
  • अन्य भाषाओं में सहायता–45 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. 

इसे अभी आज़माएं! इन सैंपल प्रॉम्प्ट को देखें.


NotebookLM

NotebookLM, एआई की मदद से प्रोडक्टिविटी और आपसी सहयोग को बेहतर बनाता है. यह एआई, आपकी दी गई जानकारी के आधार पर काम करता है. Workspace के वर्शन के हिसाब से, ये काम किए जा सकते हैं:

  • हर नोटबुक के लिए पांच गुना ज़्यादा ऑडियो ओवरव्यू तैयार करें, क्वेरी करें, नोटबुक और सोर्स अपलोड करने की सुविधा पाएं.
  • अपनी नोटबुक की स्टाइल और लंबाई को पसंद के मुताबिक बनाएं.
  • अपनी टीम के लिए, शेयर की जाने वाली नोटबुक बनाना और उनके इस्तेमाल से जुड़े आंकड़े पाना.
  • उपयोगकर्ता, भरोसे के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्हें पता होता है कि उनके सोर्स, क्वेरी, और जवाब उनके संगठन के दायरे में ही रहते हैं.

Workspace ऐप्लिकेशन के साइड पैनल में Gemini का इस्तेमाल करना

साइड पैनल में मौजूद Gemini आपके ईमेल, दस्तावेज़ों वगैरह की अहम जानकारी का इस्तेमाल करके सारांश जनरेट करने, डेटा का विश्लेषण करने, और कॉन्टेंट जनरेट करने में मदद करता है. इसके लिए, आपको अलग ऐप्लिकेशन या टैब नहीं खोलने पड़ते. फ़िलहाल, साइड पैनल 25 से ज़्यादा भाषाओं में काम करता है.

साइड पैनल, Gmail, Google Docs, Google Slides, Google Sheets, Google Drive, और Google Chat में उपलब्ध है.


लिखने में मेरी मदद करो

Google Docs और Gmail में, Google Workspace with Gemini का इस्तेमाल करके दस्तावेज़ और ईमेल लिखे जा सकते हैं. साथ ही, उन्हें बेहतर बनाया जा सकता है. 


डिज़ाइन करने में मेरी मदद करो

Google Slides में Gemini का इस्तेमाल करके, पसंद के मुताबिक इमेज बनाएं. आपको जैसी इमेज चाहिए उसके लिए प्रॉम्प्ट लिखें. Gemini, ऐसे विकल्प जनरेट करेगा जिन्हें अपनी स्लाइड में जोड़ा जा सकता है. यहाँ जाएँ: Gemini की मदद से इमेज बनाएँ.


Gemini की मदद से टेबल बनाना

Google Sheets में, Gemini के साथ Google Workspace का इस्तेमाल करके, स्प्रेडशीट डेटा को व्यवस्थित और प्रोसेस किया जा सकता है.

  • Gemini का इस्तेमाल करके, प्रोजेक्ट या इवेंट व्यवस्थित किए जा सकते हैं. जैसे, टास्क ट्रैकर या कॉन्फ़्रेंस का एजेंडा. आपको जिस तरह का कॉन्टेंट व्यवस्थित करना है उसके बारे में बताने वाला प्रॉम्प्ट डालें. Gemini आपको प्लेसहोल्डर डेटा वाली ऐसी टेबल का सुझाव देगा जिसमें ज़रूरत के मुताबिक वैल्यू डाली जा सकती हैं. उस टेबल को अपनी स्प्रेडशीट में डाला जा सकता है. यहां जाएं: Google Sheets में Gemini की मदद से मिलकर काम करना
  • टेक्स्ट को मैन्युअल तरीके से प्रोसेस किए जाने वाले टास्क को आसान बनाएं. Gemini, अधूरे कॉलम पेयर का पता अपने-आप लगाता है. साथ ही, खाली सेल में डाली जा सकने वाली वैल्यू का अनुमान लगाता है. यह मौजूदा डेटा के आधार पर, सुझाव/शिकायत/राय की कैटगरी तय करने वाला कॉलम भर सकता है. यहां जाएं: Google Sheets में एआई की मदद से, स्मार्ट फ़िल की बेहतर सुविधा.

कनेक्ट करने में मेरी मदद करो

Google Meet में Google Workspace with Gemini की मदद से:


Google Workspace एडमिन के लिए

एडमिन के तौर पर, ये काम किए जा सकते हैं:

  • अपने संवेदनशील डेटा के लिए, एआई क्लासिफ़िकेशन सेट अप करें. किसी मॉडल को ट्रेनिंग देने के बाद, Google Drive में मौजूद नई और पुरानी, दोनों तरह की फ़ाइलों पर लेबल अपने-आप लागू हो जाते हैं.