यह सुविधा, Google Workspace के सभी वर्शन में उपलब्ध है.
डेटा इंपोर्ट करने के टूल का इस्तेमाल करके, Dropbox के कारोबारी खाते से फ़ाइलें, फ़ोल्डर, और उनसे जुड़ी अनुमतियां कॉपी करें. इसके बाद, उन्हें अपने संगठन के Google Workspace खाते में चिपकाएं. यहां बताए गए चरणों को, Workspace के उस खाते के लिए Google Admin console में पूरा करें जिसमें डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है. हालांकि, कुछ चरणों को किसी दूसरे खाते में भी पूरा किया जा सकता है. इस बारे में जानकारी दी गई है.
Workspace से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
- पक्का करें कि डेटा इंपोर्ट करने की प्रोसेस, कोई सुपर एडमिन सेट अप करे और उसे चलाए. रीसेलर, अपने ग्राहकों के खातों के लिए डेटा इंपोर्ट नहीं कर सकते.
- Workspace में इंपोर्ट किए जा रहे सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, Google Drive चालू करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं के लिए Google Drive और Docs चालू या बंद करना लेख पढ़ें.
- आपको अपने संगठन की फ़ाइलों के लिए, Workspace में शेयर की गई ड्राइव बनानी होंगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने संगठन के लिए शेयर की गई ड्राइव सेट अप करना लेख पढ़ें. अगर आपके पास पहले से शेयर की गई ड्राइव हैं, तो एडमिन के तौर पर शेयर की गई ड्राइव मैनेज करना लेख पढ़ें.
- Workspace में इंपोर्ट किए जा रहे हर उपयोगकर्ता के लिए, आपके पास Workspace का उपयोगकर्ता खाता और लाइसेंस होना चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के विकल्प लेख पढ़ें.
- एक बार में, Dropbox के निजी या टीम फ़ोल्डर में से ज़्यादा से ज़्यादा 150 फ़ोल्डर इंपोर्ट किए जा सकते हैं. अगर आपको ज़्यादा उपयोगकर्ताओं या फ़ोल्डर को इंपोर्ट करना है, तो डेटा इंपोर्ट करने की एक और प्रोसेस शुरू करनी होगी.
Dropbox से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
- पक्का करें कि डेटा इंपोर्ट करने में, Dropbox टीम एडमिन मदद करे.
- इंपोर्ट किए जाने वाले हर निजी फ़ोल्डर के लिए, आपके पास Dropbox उपयोगकर्ता का ईमेल पता होना चाहिए. इंपोर्ट किए जाने वाले हर टीम फ़ोल्डर के लिए, आपके पास उसका पाथ होना चाहिए. अपने Dropbox किरायेदार में, ईमेल पतों और टीम फ़ोल्डर के पाथ की सूची पाने के लिए, सदस्य डेटा रिपोर्ट और टीम स्टोरेज रिपोर्ट एक्सपोर्ट करें
शुरू करने से पहले: डुप्लीकेट फ़ाइलें बनाने से बचें
अगर आपने डेटा इंपोर्ट करने की प्रोसेस से बाहर निकलकर, उसी डेटासेट के लिए इंपोर्ट की एक नई प्रोसेस शुरू की, तो हो सकता है कि दूसरी प्रोसेस में Workspace में डुप्लीकेट फ़ाइलें बन जाएं. डुप्लीकेट फ़ाइलें बनने से रोकने के लिए, एक ही डेटासेट के लिए इंपोर्ट की दो अलग-अलग प्रोसेस शुरू न करें.
डेटा इंपोर्ट करना
पहला चरण: अपना Dropbox खाता कनेक्ट करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डेटा
डेटा इंपोर्ट और एक्सपोर्ट
डेटा इंपोर्ट पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Dropbox के लिए,इंपोर्ट करें पर क्लिक करें.
- कनेक्ट करें पर क्लिक करें. इसके बाद, Dropbox में टीम एडमिन के तौर पर साइन इन करें.
दूसरा चरण: इंपोर्ट किए जाने वाले Dropbox फ़ोल्डर की फ़ाइल बनाना
कॉमा-सेपरेटेड वैल्यू (CSV) फ़ाइल बनाएं. इसमें, इंपोर्ट किए जाने वाले Dropbox फ़ोल्डर की सूची शामिल करें. नई CSV फ़ाइल बनाई जा सकती है. इसके अलावा, सैंपल फ़ाइल डाउनलोड करके उसमें लाइनें जोड़ी जा सकती हैं. पूरी हो चुकी CSV फ़ाइल का साइज़ 10 एमबी से कम होना चाहिए.
CSV फ़ाइल बनाने के लिए:
- अपने Workspace एडमिन खाते का इस्तेमाल करके, स्प्रेडशीट प्रोग्राम खोलें. इसके अलावा, Admin console में, CSV फ़ाइल का सैंपल डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- पहले कॉलम में, Source DropboxValue हेडर जोड़ें. इसके बाद, हर निजी फ़ोल्डर के लिए कोई ईमेल पता या हर टीम फ़ोल्डर के लिए कोई फ़ोल्डर पाथ डालें. टीम फ़ोल्डर, Workspace की किसी तय शेयर की गई ड्राइव में इंपोर्ट किए जाते हैं. हर फ़ोल्डर के लिए, अलग लाइन का इस्तेमाल करें.
- अगर Dropbox का कोई टीम फ़ोल्डर इंपोर्ट किया जा रहा है, तो दूसरे कॉलम में, Target Drive FolderID हेडर जोड़ें. इसके बाद, Workspace की उस शेयर की गई ड्राइव का आईडी डालें जिसमें टीम फ़ोल्डर इंपोर्ट करना है. हर टीम फ़ोल्डर के लिए, अलग लाइन का इस्तेमाल करें.
- अगर Dropbox का कोई टीम फ़ोल्डर इंपोर्ट किया जा रहा है, तो तीसरे कॉलम में, Target GUser हेडर जोड़ें. इसके बाद, Workspace के उस उपयोगकर्ता के लिए कोई ईमेल पता डालें जिसके खाते में डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है. हर फ़ोल्डर के लिए, अलग लाइन का इस्तेमाल करें.
सुझाव: डेटा इंपोर्ट करने में होने वाली गड़बड़ियों और Google Drive की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए, फ़ाइल में एक से ज़्यादा Target GUser का इस्तेमाल करें. किसी एक Target GUser के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 5,00,000 आइटम इंपोर्ट किए जा सकते हैं.
उदाहरण:
फ़ोल्डर का टाइप Source DropboxValue Target Drive FolderID Target GUser निजी terry@example.com इसकी ज़रूरत तब नहीं होती, जब Source DropboxValue, Workspace के किसी उपयोगकर्ता से मेल खाती हो इसकी ज़रूरत तब नहीं होती, जब Source DropboxValue, Workspace के किसी उपयोगकर्ता से मेल खाती हो टीम /folder/folder2 BDEz25J3DzFb alan@other-company.com,
emma@other-company.com
- स्प्रेडशीट को CSV फ़ाइल के तौर पर सेव करें.
- Google Admin console में फ़ाइल अपलोड करें:
- अपने Admin console में, CSV अपलोड करें पर क्लिक करें.
- CSV मैपिंग फ़ाइल चुनें
खोलें पर क्लिक करें.
- मैपिंग फ़ाइल के अपलोड होने की पुष्टि करने के लिए, टास्क
पर क्लिक करें.
- अगर CSV फ़ाइल अपलोड नहीं होती है, तो:
- फ़ाइल चुनें और मिटाएं
पुष्टि करने के लिए, हां पर क्लिक करें.
- नई फ़ाइल बनाएं और उसे फिर से अपलोड करने की कोशिश करें.
अगर आपको यह समस्या एक से ज़्यादा बार आती है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
- फ़ाइल चुनें और मिटाएं
तीसरा चरण: पहचान की मैपिंग से जुड़ी CSV फ़ाइल बनाना और उसे अपलोड करना
Dropbox के फ़ोल्डर और फ़ाइलों को Workspace के उपयोगकर्ताओं से मैप करने के लिए, एक और CSV फ़ाइल बनाएं. यह फ़ाइल, Dropbox के फ़ोल्डर की फ़ाइल से अलग होनी चाहिए. नई CSV फ़ाइल बनाई जा सकती है. इसके अलावा, सैंपल फ़ाइल डाउनलोड करके उसमें लाइनें जोड़ी जा सकती हैं. पूरी हो चुकी CSV फ़ाइल का साइज़ 10 एमबी से कम होना चाहिए.
शुरू करने से पहले अगर Dropbox के ग्रुप को Google Groups में इंपोर्ट किया जा रहा है, तो आपको ये काम करने होंगे:
- अपने Workspace खाते में, Google Groups में ग्रुप बनाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने संगठन में ग्रुप बनाना लेख पढ़ें.
- Google Groups में, Dropbox के ग्रुप में शामिल उपयोगकर्ताओं की सदस्यता की जानकारी डालें.
पहचान की मैपिंग से जुड़ी CSV फ़ाइल बनाने के लिए:
- अपने Workspace एडमिन खाते का इस्तेमाल करके, स्प्रेडशीट प्रोग्राम खोलें. इसके अलावा, Admin console में, CSV फ़ाइल का सैंपल डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- पहले कॉलम में, Source Entity हेडर जोड़ें. इसके बाद, Dropbox से इंपोर्ट किए जाने वाले हर निजी फ़ोल्डर के लिए कोई ईमेल पता या हर टीम फ़ोल्डर के लिए कोई फ़ोल्डर पाथ डालें. हर फ़ोल्डर के लिए, अलग लाइन का इस्तेमाल करें.
- दूसरे कॉलम में, Destination Email हेडर जोड़ें. इसके बाद, Workspace का वह ईमेल पता डालें जिसके खाते में डेटा इंपोर्ट किया जा रहा है.
उदाहरण:
सोर्स आइडेंटिटी डेस्टिनेशन ईमेल emma@example.com emma@other-company.com ग्रुप टीम ए group-team-a@other-company.com - स्प्रेडशीट को CSV फ़ाइल के तौर पर सेव करें.
- Google Admin console में फ़ाइल अपलोड करें:
- अपने Admin console में, CSV अपलोड करें पर क्लिक करें.
- CSV मैपिंग फ़ाइल चुनें
click Open.
- मैपिंग फ़ाइल के अपलोड होने की पुष्टि करने के लिए, टास्क
पर क्लिक करें.
- अगर CSV फ़ाइल अपलोड नहीं होती है, तो:
- फ़ाइल चुनें और मिटाएं
पुष्टि करने के लिए, हां पर क्लिक करें.
- नई फ़ाइल बनाएं और उसे फिर से अपलोड करने की कोशिश करें.
अगर आपको यह समस्या एक से ज़्यादा बार आती है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
- फ़ाइल चुनें और मिटाएं
(ज़रूरी नहीं) चौथा चरण: डेटा इंपोर्ट करने की सेटिंग कॉन्फ़िगर करना
Dropbox से कौनसा डेटा कॉपी करना है, यह चुनने के लिए यहां दी गई सेटिंग का इस्तेमाल करें:
- OneDrive के सभी उपयोगकर्ताओं को इंपोर्ट करने के लिए, ऐसे खातों को कॉपी करें जो डेटा इंपोर्ट के दौरान मिले हैं और मैप में शामिल नहीं हैं बॉक्स को चुनें. इसमें वे उपयोगकर्ता भी शामिल हैं जो पहचान की मैपिंग से जुड़ी CSV फ़ाइल में नहीं हैं. इसके बाद, कोई विकल्प चुनें:
- अगर Dropbox में उपयोगकर्ता का ईमेल पता, Workspace में मौजूद उसके ईमेल पते जैसा ही है, तो पक्का करें कि उनके मूल ईमेल पते को न बदलें विकल्प चुना गया हो.
- अगर इंपोर्ट किए गए सभी उपयोगकर्ताओं के लिए डोमेन का नाम बदला जा रहा है, तो इन खातों के ईमेल पतों के लिए, किसी अन्य डोमेन का इस्तेमाल करें विकल्प चुनें. इसके बाद, सूची में से कोई डोमेन चुनें.
ध्यान दें: ये सेटिंग, संगठन से बाहर के उपयोगकर्ताओं या Dropbox के ग्रुप पर लागू नहीं होती हैं.
- तारीख के हिसाब से फ़ाइलें कॉपी करने के लिए, सिर्फ़ उन फ़ाइलों को शामिल करें जिन्हें इस तारीख के बाद, बनाया गया है या जिनमें बदलाव किया गया है बॉक्स को चुनें. इसके बाद, कोई विकल्प चुनें:
- किसी तय तारीख के बाद बनाई गई फ़ाइलें कॉपी करने के लिए, इस तारीख के बाद बनाई गई विकल्प चुनें. इसके बाद, कोई तारीख चुनें.
- किसी तय तारीख के बाद बदली गई फ़ाइलें कॉपी करने के लिए, इस तारीख के बाद बदली गई विकल्प चुनें. इसके बाद, कोई तारीख चुनें.
ध्यान दें: तारीख की सेटिंग, आपके स्थानीय टाइम ज़ोन के हिसाब से होती हैं. साथ ही, ये सिर्फ़ अलग-अलग फ़ाइलों पर लागू होती हैं, फ़ोल्डर पर नहीं. चुनी गई तारीख के बावजूद, सभी फ़ोल्डर इंपोर्ट किए जाते हैं.
- अगर आपको सभी तरह की फ़ाइलें इंपोर्ट नहीं करनी हैं, तो चुनिंदा फ़ाइल फ़ॉर्मैट शामिल न करें बॉक्स को चुनें. इसके बाद, वे फ़ाइल एक्सटेंशन डालें जिन्हें शामिल नहीं करना है. अलग-अलग फ़ाइल एक्सटेंशन को कॉमा लगाकर अलग करें. जैसे, tmp, log, bak वगैरह.
- अगर आपको बड़े साइज़ की फ़ाइलें इंपोर्ट नहीं करनी हैं, तो इस साइज़ से बड़ी फ़ाइलें शामिल न करें बॉक्स को चुनें. इसके बाद, कोई ज़्यादा से ज़्यादा साइज़ डालें. फिर, एमबी या जीबी चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
पांचवा चरण: डेटा इंपोर्ट करना
- डेटा इंपोर्ट करना शुरू करें पर क्लिक करें.
- डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस के दौरान, रीयल टाइम में इन चीज़ों से जुड़े अपडेट देखे जा सकते हैं:
- प्रोसेस की गई—टास्क की वह संख्या जो पूरी हो गई हैं
- छोड़े गए—वे टास्क जिन्हें डेटा इंपोर्ट की कुछ सेटिंग की वजह से या पिछली बार डेटा इंपोर्ट करने के दौरान पूरा कर लिया गया था
- चेतावनी—वे टास्क जो पूरे हो गए हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक पूरे नहीं हुए
- पूरे नहीं हुए—वे टास्क जो किसी गड़बड़ी की वजह से इंपोर्ट नहीं किए जा सके
- बीता हुआ समय—डेटा इंपोर्ट शुरू होने के बाद से बीता हुआ समय
- मिलीं—डेटा इंपोर्ट के दौरान मिली फ़ाइलों की संख्या
- इंपोर्ट की गईं फ़ाइलें—सफलतापूर्वक इंपोर्ट की गई फ़ाइलों की संख्या
- छोड़ी गईं फ़ाइलें—पिछली बार इंपोर्ट की गई उन फ़ाइलों की संख्या जिन्हें इस बार छोड़ दिया गया है
- इंपोर्ट नहीं की जा सकीं—उन फ़ाइलों की संख्या जो इंपोर्ट नहीं की जा सकीं
- इंपोर्ट की गई फ़ाइलों का साइज़—इंपोर्ट की गई फ़ाइलों का कुल साइज़
- मिलने में समस्याएं—Dropbox के वे फ़ोल्डर जिन्हें क्रॉल नहीं किया जा सका
डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस पूरी होने के बाद, आपको इंपोर्ट के आंकड़ों के साथ एक ईमेल मिलता है. इसमें रिपोर्ट भी अटैच होती हैं.
- डेटा इंपोर्ट के लॉग देखें पर क्लिक करें. डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस शुरू होने के बाद, रिपोर्ट को किसी भी समय एक्सपोर्ट किया जा सकता है.
- अगर एक्सपोर्ट की गई रिपोर्ट के साथ टास्क की सूची अपने-आप नहीं खुलती है, तो टास्क
रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) रिपोर्ट को Google Sheets में खोलने के लिए, Google Sheets में खोलें पर क्लिक करें.
(ज़रूरी नहीं) छठा चरण: डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस को रोकना
अगर आपको डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस को बीच में रोकना है, तो इंपोर्ट रोकें पर क्लिक करें.
डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस को रोकने में कुछ मिनट लग सकते हैं. साथ ही, इससे इंपोर्ट की प्रोसेस वापस नहीं होती. डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस को रोकने से पहले इंपोर्ट की गई फ़ाइलें, Google Drive से नहीं मिटाई जाती हैं.
(ज़रूरी नहीं) सातवां चरण: डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलना
डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलने तक, Admin console में डेल्टा इंपोर्ट किए जा सकते हैं. साथ ही, पूरी हो चुकी डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस के बारे में जानकारी देखी जा सकती है. अगर आपको Dropbox से डेटा इंपोर्ट करने की एक नई प्रोसेस शुरू करनी है, तो मौजूदा प्रोसेस से बाहर निकलना होगा.
डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलने के लिए:
- अगर आपको बाहर निकलने से पहले, नई या अपडेट की गई कोई फ़ाइल इंपोर्ट करनी है, तो Dropbox के लिए डेल्टा इंपोर्ट करना में दिए गए चरण पूरे करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको डेटा इंपोर्ट के लॉग और रिपोर्ट सेव करनी हैं, तो डेटा इंपोर्ट के लॉग देखें
फ़ोल्डर की रिपोर्ट एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें.
- इंपोर्ट से बाहर निकलें
डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस से बाहर निकलें और इंपोर्ट किया गया डेटा मिटाएं पर क्लिक करें.
डुप्लीकेट फ़ाइलें बनाने से बचें
अगर आपने डेटा इंपोर्ट करने की प्रोसेस से बाहर निकलकर, उसी डेटासेट के लिए इंपोर्ट की एक नई प्रोसेस शुरू की, तो हो सकता है कि दूसरी प्रोसेस में Workspace में डुप्लीकेट फ़ाइलें बन जाएं. डुप्लीकेट फ़ाइलें बनने से रोकने के लिए, एक ही डेटासेट के लिए इंपोर्ट की दो अलग-अलग प्रोसेस शुरू न करें.
डेटा सेव करने की नीतियां और डेटा पर लगी अस्थायी रोक
डेटा इंपोर्ट करने की सुविधा, काम को आसान बनाने के लिए दी गई है. इसका मकसद, कानूनी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना नहीं है. अपने संगठन की कानूनी ज़रूरतों का आकलन करने और उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी आपकी और आपके संगठन की है. अगर आपको कानूनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, फ़ाइलों और फ़ोल्डर की ज़रूरत है, तो Workspace में डेटा इंपोर्ट करने से पहले, Dropbox में फ़ाइलों का बैकअप लें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.