Gmail खाते से ईमेल माइग्रेट करना

Google Workspace Migration for Microsoft Exchange

अगर आपको Google Workspace खाते से माइग्रेट करना है और आप उस खाते के एडमिन हैं, तो Google खाते या आईएमएपी से ईमेल माइग्रेट करना में दिया गया तरीका अपनाएं.

एडमिन के तौर पर, आपके पास Google Workspace Migration for Microsoft Exchange (GWMME) का इस्तेमाल करके, किसी निजी Gmail खाते (@gmail.com) से ईमेल डेटा माइग्रेट करने का विकल्प होता है. अगर आपको सोर्स डोमेन पर GWMME को अनुमति देने में समस्या आ रही है, तो भी यह तरीका अपनाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास सोर्स खाते का एडमिन ऐक्सेस नहीं है.

शुरू करने से पहले

  • सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें देखें—पक्का करें कि आपने GWMME की सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी की हों.
  • फ़ोल्डर के साइज़ की सीमाएं बंद करें और लेबल उपलब्ध कराएं—सोर्स खाते के हर उपयोगकर्ता को फ़ोल्डर के साइज़ की सीमाएं बंद करनी होंगी. साथ ही, सभी ईमेल, स्पैम, और ट्रैश लेबल को IMAP के लिए उपलब्ध कराना होगा. अपने उपयोगकर्ताओं से किसी दूसरे ईमेल प्लैटफ़ॉर्म से ईमेल पाना लेख में दिया गया तरीका अपनाने के लिए कहें.

पहला चरण: GWMME को अनुमति देना

GWMME इंस्टॉल करने से पहले, आपको अपने सोर्स डोमेन पर GWMME को अनुमति देनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने खाते के लिए GWMME को अनुमति देना लेख पढ़ें.

दूसरा चरण: कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन को खाते ऐक्सेस करने की अनुमति देना

अगर आपको Gmail से डेटा माइग्रेट करना है और कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने की अनुमति नहीं देनी है, तो डेटा माइग्रेशन सेवा का इस्तेमाल करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, डेटा माइग्रेशन सेवा का इस्तेमाल शुरू करना पर जाएं.

उपयोगकर्ताओं को कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस की अनुमति देनी होगी:

  1. Google Admin console में, कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस मैनेज करना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.
  2. अपने उपयोगकर्ताओं को यह निर्देश दें कि वे माइग्रेशन की प्रोसेस पूरी होने तक, कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस चालू रखें.

अगर आपको कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने की अनुमति नहीं देनी है, लेकिन GWMME का इस्तेमाल करना है, तो दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करें. साथ ही, अपने उपयोगकर्ताओं से ऐप्लिकेशन पासवर्ड बनाने के लिए कहें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐप्लिकेशन पासवर्ड से साइन इन करना लेख पढ़ें.

तीसरे चरण (नीचे, इस पेज पर) में, हर उपयोगकर्ता के Google खाते के पासवर्ड के बजाय, CSV फ़ाइल में उसका ऐप्लिकेशन पासवर्ड जोड़ें.

तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं और पासवर्ड की CSV फ़ाइल बनाना

उन उपयोगकर्ता खातों की कंट्रोल CSV फ़ाइल बनाएं जिन्हें माइग्रेट किया जा रहा है. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि आपका सोर्स डेटा, आपके नए उपयोगकर्ता खातों से सही तरीके से मैप हो रहा है. आपको CSV फ़ाइल में उपयोगकर्ता के पासवर्ड या ऐप्लिकेशन पासवर्ड जोड़ने होंगे. CSV फ़ाइलों का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, माइग्रेशन के लिए CSV फ़ाइलें बनाना पर जाएं.

उदाहरण: kimlee@example.com#Password, kimlee@solarmora.com

चौथा चरण: GWMME डाउनलोड और इंस्टॉल करना

  1. GWMME के डाउनलोड पेज पर जाएं.
  2. GWMME डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
  3. इंस्टॉलर खोलें और GWMME इंस्टॉल करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.

पांचवां चरण: GWMME को कॉन्फ़िगर करना

GWMME चलाकर डेटा माइग्रेट किया जा सकता है:

1. सर्वर की जानकारी डालें

  1. शुरू करें इसके बादGoogle Workspace Migration इसके बादGoogle Workspace Migration for Microsoft Exchange पर क्लिक करें.
  2. सर्वर टाइप के लिए, Gmail पर क्लिक करें.
  3. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

2. उपयोगकर्ता और डोमेन की जानकारी डालना

  1. Google Workspace डोमेन नाम के लिए, Google Workspace का नया प्राइमरी टारगेट डोमेन डालें. इसी डोमेन पर डेटा माइग्रेट किया जाएगा.

    अगर आपको ईमेल को सेकंडरी डोमेन वाले Google Workspace खाते में माइग्रेट करना है, तो हो सकता है कि आपने जो टारगेट डोमेन डाला है वह उन ईमेल पतों के डोमेन से अलग हो जिन्हें माइग्रेट किया जा रहा है.

  2. सेवा खाते के क्रेडेंशियल फ़ाइल के लिए, उस JSON फ़ाइल का पाथ डालें जिसे अनुमति देने की प्रोसेस के दौरान बनाया गया था.
  3. Google Workspace एडमिन उपयोगकर्ता के लिए, अपने Google Workspace सुपर एडमिन खाते का पूरा ईमेल पता डालें.
  4. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

3. माइग्रेशन की सेटिंग देखना

  1. ईमेल मैसेज बॉक्स पर सही का निशान लगाएं और माइग्रेशन के लिए तारीख की सीमा सेट करें.
  2. माइग्रेट करने के लिए फ़ोल्डर की फ़ाइल के लिए, ज़्यादा पर क्लिक करें. इसके बाद, ऊपर बनाई गई मैपिंग फ़ाइल पर जाएं और खोलें पर क्लिक करें.
  3. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  4. माइग्रेशन की सेटिंग देखें और हर उस वैकल्पिक सेटिंग को चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है:
    • सारा डेटा माइग्रेट करें—माइग्रेशन के दौरान मौजूदा डेटा को ओवरराइट करता है (डुप्लीकेट मैसेज को तब स्किप किया जाता है, जब यह विकल्प चुना न गया हो)
    • सेटिंग सेव करें—इससे मौजूदा कॉन्फ़िगरेशन को आने वाले समय में इस्तेमाल करने के लिए सेव किया जाता है
    • डाइग्नोस्टिक्स चलाएं—माइग्रेशन शुरू करने से पहले, कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करता है
    • अनुमान—इससे सोर्स उपयोगकर्ताओं के लिए मैसेज की संख्या का अनुमान लगाया जाता है
    • माइग्रेट करें—इससे माइग्रेशन की प्रोसेस पूरी होती है
  5. आगे बढ़ें पर क्लिक करें इसके बादशुरू करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.