Google खातों या आईएमएपी से ईमेल माइग्रेट करना

Google Workspace Migration for Microsoft Exchange

अगर आपको निजी Gmail खातों (@gmail.com) से डेटा माइग्रेट करना है या आपको सोर्स डोमेन पर GWMME को अनुमति देने में समस्या आ रही है (उदाहरण के लिए, आपके पास सोर्स खाते का एडमिन ऐक्सेस नहीं है), तो Gmail खाते से ईमेल माइग्रेट करना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.

एडमिन के तौर पर, Google Workspace Migration for Microsoft Exchange (GWMME) का इस्तेमाल करके, ईमेल का डेटा माइग्रेट किया जा सकता है. यह डेटा, आपके पुराने Google खाते या आईएमएपी पर आधारित ईमेल खाते से माइग्रेट किया जा सकता है. आरएफ़सी 3501 के मुताबिक काम करने वाले ज़्यादातर आईएमएपी सर्वर से डेटा माइग्रेट किया जा सकता है.

शुरू करने से पहले

  • क्या आपको Exchange Online (Microsoft 365) से माइग्रेट करना है? इसके बजाय, Exchange से डेटा माइग्रेट करना पर जाएं और वहां दिया गया तरीका अपनाएं.
  • सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें देखें—पक्का करें कि आपने GWMME की सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी की हों.
  • फ़ोल्डर के साइज़ की सीमाएं बंद करें और लेबल उपलब्ध कराएं—हर उपयोगकर्ता को फ़ोल्डर के साइज़ की सीमाएं बंद करनी होंगी. साथ ही, सभी ईमेल, स्पैम, और ट्रैश लेबल को IMAP के लिए उपलब्ध कराना होगा. अपने उपयोगकर्ताओं को किसी दूसरे ईमेल ऐप्लिकेशन से ईमेल पाना लेख में दिया गया तरीका अपनाने के लिए कहें.

पहला चरण: GWMME को अनुमति देना

GWMME को इंस्टॉल करने से पहले, आपको सोर्स और टारगेट डोमेन पर GWMME को अनुमति देनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने खाते के लिए GWMME को अनुमति देना लेख पढ़ें.

दूसरा चरण: उपयोगकर्ताओं की CSV फ़ाइल बनाना

उन उपयोगकर्ता खातों की कंट्रोल CSV फ़ाइल बनाएं जिन्हें माइग्रेट किया जा रहा है. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि आपका सोर्स डेटा, आपके नए उपयोगकर्ता खातों से सही तरीके से मैप हो रहा है. आपको फ़ाइल में पासवर्ड जोड़ने की ज़रूरत नहीं है.

ज़्यादा जानकारी के लिए, माइग्रेशन के लिए CSV फ़ाइलें बनाना पर जाएं.

तीसरा चरण: GWMME को डाउनलोड और इंस्टॉल करना

  1. GWMME के डाउनलोड पेज पर जाएं.
  2. GWMME डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
  3. इंस्टॉलर खोलें और GWMME इंस्टॉल करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.

चौथा चरण: GWMME कॉन्फ़िगर करना

GWMME चलाकर डेटा माइग्रेट किया जा सकता है:

1. आईएमएपी सर्वर की जानकारी डालना

  1. शुरू करें इसके बादGoogle Workspace Migration इसके बादGoogle Workspace Migration for Microsoft Exchange पर क्लिक करें.
  2. Server Type के लिए, कोई विकल्प चुनें:
    • आईएमएपी–तीसरे चरण पर जाएं.
    • Gmail–आठवें चरण पर जाएं.
  3. आईएमएपी सर्वर टाइप के लिए, अपने सोर्स सर्वर का टाइप चुनें.
  4. होस्टनेम/आईपी पता के लिए, अपने सोर्स डोमेन का नाम या सोर्स ईमेल सर्वर का आईपी पता डालें.
    उदाहरण: imap.example.com या 192.0.2.1.
  5. आईएमएपी सुरक्षा के लिए,कोई विकल्प चुनें:
    • कोई नहीं–एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) नहीं किया गया है
    • SSL–एसएसएल/टीएलएस एन्क्रिप्शन
    • STARTTLS–STARTTLS कमांड का इस्तेमाल करके टीएलएस एन्क्रिप्शन
  6. आईएमएपी पोर्ट के लिए, आईएमएपी सेवा पर कनेक्शन पोर्ट डालें.
  7. अगर एसएसएल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो 993 डालें.

  8. अगर Cyrus या Courier IMAP सर्वर से माइग्रेट किया जा रहा है, तो IMAP पाथ के आगे का हिस्सा के लिए INBOX डालें. अगर ऐसा नहीं है, तो इसे खाली छोड़ दें.
  9. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

2. उपयोगकर्ता और डोमेन की जानकारी डालना

  1. Google Workspace डोमेन नाम के लिए, Google Workspace का नया प्राइमरी टारगेट डोमेन डालें. इसी डोमेन पर डेटा माइग्रेट किया जाएगा.

    अगर आपको ईमेल को सेकंडरी डोमेन वाले Google Workspace खाते में माइग्रेट करना है, तो हो सकता है कि आपने जो टारगेट डोमेन डाला है वह उन ईमेल पतों के डोमेन से अलग हो जिन्हें माइग्रेट किया जा रहा है.

  2. सेवा खाते के क्रेडेंशियल फ़ाइल के लिए, उस JSON फ़ाइल का पाथ डालें जिसे अनुमति देने की प्रोसेस के दौरान बनाया गया था.
  3. Google Workspace एडमिन उपयोगकर्ता के लिए, अपने Google Workspace सुपर एडमिन खाते का पूरा ईमेल पता डालें.
  4. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

3. माइग्रेशन की सेटिंग देखना

  1. ईमेल मैसेज बॉक्स पर सही का निशान लगाएं और माइग्रेशन के लिए तारीख की सीमा सेट करें.
  2. माइग्रेट करने के लिए फ़ोल्डर की फ़ाइल के लिए, ज़्यादा पर क्लिक करें. इसके बाद, ऊपर बनाई गई मैपिंग फ़ाइल पर जाएं और खोलें पर क्लिक करें.
  3. आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  4. माइग्रेशन की सेटिंग देखें. साथ ही, हर उस वैकल्पिक सेटिंग को चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है:
    • सारा डेटा माइग्रेट करें—माइग्रेशन के दौरान मौजूदा डेटा को ओवरराइट करता है (डुप्लीकेट मैसेज को तब स्किप किया जाता है, जब यह विकल्प चुना न गया हो)
    • सेटिंग सेव करें—इससे मौजूदा कॉन्फ़िगरेशन को आने वाले समय में इस्तेमाल करने के लिए सेव किया जाता है
    • डाइग्नोस्टिक्स चलाएं—माइग्रेशन शुरू करने से पहले, कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करता है
    • अनुमान—इससे सोर्स उपयोगकर्ताओं के लिए मैसेज की संख्या का अनुमान लगाया जाता है
    • माइग्रेट करें—इससे माइग्रेशन की प्रोसेस पूरी होती है
  5. आगे बढ़ें पर क्लिक करें इसके बादशुरू करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.