डेटा माइग्रेशन की नई सेवा के बारे में जानकारी

डेटा माइग्रेशन की नई सेवा, डेटा माइग्रेशन सेवा का नया वर्शन है. Google Admin console में माइग्रेशन सेट अप किया जाता है. इसके बाद, माइग्रेशन की प्रोसेस क्लाउड में होती है.

क्या माइग्रेट किया गया है?

डेटा माइग्रेशन की नई सेवा का इस्तेमाल करके, अपने उपयोगकर्ताओं के ईमेल डेटा को Google Workspace में माइग्रेट करें. यह डेटा, किसी अन्य Google Workspace खाते, Microsoft Exchange Online खाते, आईएमएपी खाते या किसी एक उपयोगकर्ता के Gmail खाते से माइग्रेट किया जा सकता है.

इसके अलावा, अपने संगठन के Microsoft OneDrive के Business Edition से फ़ाइलों और उनसे जुड़े डेटा को, अपने उपयोगकर्ताओं के Google Workspace के'मेरी ड्राइव' खातों में कॉपी किया जा सकता है.

अगर आपको अलग-अलग तरह के सोर्स खातों से अन्य तरह का डेटा माइग्रेट करना है, तो डेटा माइग्रेशन की क्लासिक सेवा का इस्तेमाल करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, डेटा माइग्रेशन सेवा का इस्तेमाल शुरू करना पर जाएं.

चुनें कि क्या माइग्रेट करना है...

ईमेल माइग्रेट करें चैट माइग्रेट करें फ़ाइलें माइग्रेट करें


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.