मुझसे बहुत ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के लिए शुल्क लिया गया

यह जानकारी Google Workspace, Cloud Identity Premium, और Google Admin console में मैनेज की जाने वाली अन्य सेवाओं पर लागू होती है.

Essentials के उपयोगकर्ताओं के लिए बिलिंग से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए, Essentials के लिए बिलिंग कैसे काम करती है लेख पढ़ें.

अगर आपने अपनी सेवा किसी रीसेलर से खरीदी है, तो इसके बजाय यहां जाएं |  क्या मेरा कोई रीसेलर है?

अगर आपसे उम्मीद से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के लिए शुल्क लिया गया है, तो इसकी वजह जानने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.

निलंबित उपयोगकर्ताओं को खोजना

निलंबित उपयोगकर्ताओं के लिए भी उतना ही शुल्क लिया जाता है जितना सक्रिय उपयोगकर्ताओं के लिए लिया जाता है. निलंबित उपयोगकर्ताओं को खोजने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डाइरेक्ट्री इसके बाद उपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के खाते को मैनेज करने का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. उपयोगकर्ताओं की सूची में सबसे ऊपर, फ़िल्टर जोड़ें पर क्लिक करें.
  3. उपयोगकर्ता की स्थिति इसके बाद निलंबित को चुनें और लागू करें पर क्लिक करें.
  4. अगर आपके पास निलंबित उपयोगकर्ता हैं, तो आपके पास ये विकल्प होते हैं:
    1. निलंबित उपयोगकर्ता को वापस चालू करना.
    2. निलंबित उपयोगकर्ता को मिटाना.
    3. निलंबित उपयोगकर्ता को ऐसे ही छोड़ना. इसके लिए, आपसे शुल्क लिया जाता रहेगा.
  5. अगर आपके पास कोई निलंबित उपयोगकर्ता नहीं है, तो हाल ही में मिटाए गए उपयोगकर्ताओं की जानकारी देखें. इसके लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं.

हाल ही में मिटाए गए उपयोगकर्ताओं की जानकारी देखना

अहम जानकारी: अगर आपने सालाना प्लान या Cloud Identity का प्रीमियम वर्शन लिया है, तो उपयोगकर्ता को मिटाने पर भी आपसे उतना ही शुल्क लिया जाएगा. अगर आपको कम शुल्क चुकाना है, तो आपको सदस्यता रिन्यू होने की तारीख तक इंतज़ार करना होगा. लाइसेंस कम करने के बारे में ज़्यादा जानें .

किसी उपयोगकर्ता को मिटाने पर, उसके लिए बकाया शुल्क आपके अगले बिल में दिखेगा. हाल ही में मिटाए गए उपयोगकर्ताओं की जानकारी देखने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डाइरेक्ट्री इसके बाद उपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के खाते को मैनेज करने का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. उपयोगकर्ताओं की सूची में सबसे ऊपर, फ़िल्टर जोड़ें इसके बाद हाल ही में मिटाए गए पर क्लिक करें.