अपने संगठन के सुपर एडमिन के तौर पर, यह चुना जा सकता है कि पासवर्ड भूल जाने पर सुपर एडमिन अपने खाते में कैसे वापस आएं:
- खाता वापस पाने की सुविधा चालू करें—जिन सुपर एडमिन ने अपने खातों में खाता वापस पाने के विकल्प जोड़े हैं वे साइन-इन पेज पर मौजूद, पासवर्ड भूल गए? लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. उन्हें मैसेज, फ़ोन या ईमेल से पुष्टि करने के लिए कोड मिलेगा. इसके बाद, वे अपने पासवर्ड रीसेट करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने एडमिन खाते में खाता वापस पाने के विकल्प जोड़ना लेख पढ़ें.
- खाता वापस पाने की सुविधा बंद करना—जिन सुपर एडमिन को अपना पासवर्ड याद नहीं है उन्हें अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए, किसी दूसरे सुपर एडमिन या Google की सहायता टीम से संपर्क करना होगा. हमारा सुझाव है कि अगर आपके संगठन में कई सुपर एडमिन हैं, तो इस सेटिंग को चालू करें. इससे वे एक-दूसरे को अपने खाते का ऐक्सेस वापस पाने में मदद कर सकते हैं.
डिफ़ॉल्ट सेटिंग, वर्शन के हिसाब से तय होती है
खाता वापस पाने की सुविधा की सेटिंग, इन वर्शन के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है: Frontline Standard; Business Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic; Cloud Identity Premium. अन्य सभी वर्शन के लिए, डिफ़ॉल्ट सेटिंग चालू होती है.
सेटिंग अपडेट करने पर, यह संगठन की इकाई के सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है. भले ही, उनके पास कोई भी वर्शन हो.
अगर आपके संगठन में अलग-अलग Google Workspace वर्शन इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता हैं और आपने Google Admin console में सेटिंग अपडेट नहीं की है, तो डिफ़ॉल्ट सेटिंग आपके सुपर एडमिन के वर्शन के हिसाब से तय की जाती है. अगर आपके सुपर एडमिन के पास अलग-अलग वर्शन हैं, तो Admin console में जाकर डिफ़ॉल्ट वर्शन की पुष्टि करें.
सुपर एडमिन खाते को खुद वापस पाने की सुविधा चालू या बंद करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
पुष्टि
खाता वापस पाने की सुविधा पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- सुपर एडमिन खाता वापस पाएं पर क्लिक करें.
- सभी सुपर एडमिन पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की टॉप इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
- सुपर एडमिन को अपना खाता वापस पाने की अनुमति दें पर क्लिक करें.
- सुपर एडमिन को अपना खाता वापस पाने की अनुमति दें के आगे बने चेकबॉक्स पर, सही का निशान लगाएं या हटाएं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- अपने सुपर एडमिन से कहें कि वे खाता वापस पाने के लिए फ़ोन नंबर या ईमेल पता सेट अप करें, ताकि उन्हें पासवर्ड वापस पाने के निर्देश मिल सकें.
सुपर एडमिन के खाते को अनधिकृत ऐक्सेस से रोकना
अगर... तो सुपर एडमिन के खाते को वापस पाने के लिए दी गई जानकारी को तुरंत हटा दें
- सुपर एडमिन का खाता बंद कर दिया गया हो या उसने आपके संगठन को छोड़ दिया हो. इससे वे अपने पुराने खाते को ऐक्सेस करने के लिए, पासवर्ड वापस नहीं पा सकेंगे.
- आपको लगता है कि खाते को हाइजैक कर लिया गया है और सुपर एडमिन के खाते को वापस पाने के लिए दी गई जानकारी अब मान्य नहीं है.
किसी सुपर एडमिन की खाता वापस पाने से जुड़ी जानकारी हटाने या यह देखने के लिए कि उसका खाता हैक हुआ है या नहीं, सुपर एडमिन के तौर पर खाते में साइन इन करें. इसके बाद, खाते का ऐक्सेस वापस पाने के लिए फ़ोन नंबर या ईमेल पता सेट अप करना पर दिया गया तरीका अपनाएं.
सुपर एडमिन खाते को वापस पाने की सुविधा बंद होने पर
अगर कोई सुपर एडमिन, साइन-इन पेज पर पासवर्ड भूल गए? पर क्लिक करता है और आपने सुपर एडमिन के पासवर्ड को वापस पाने की सुविधा चालू नहीं की है, तो उसे अपने एडमिन से संपर्क करने का मैसेज दिखता है. पक्का करें कि आपने सुपर एडमिन को किसी दूसरे सुपर एडमिन से संपर्क करने का तरीका बताया हो, ताकि वे अपने खाते में साइन इन न कर पाने की स्थिति में उससे संपर्क कर सकें.