अपने संगठन के सुपर एडमिन के तौर पर, आपके पास उपयोगकर्ताओं और एडमिन को खाता वापस पाने के लिए अपनी जानकारी जोड़ने की अनुमति देने का विकल्प होता है.
शुरू करने से पहले
- यह सेटिंग, डिफ़ॉल्ट रूप से सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चालू होती है. हालांकि, Google Workspace for Education का इस्तेमाल करने वाले 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए, यह सेटिंग सिर्फ़ सुपर एडमिन के लिए चालू होती है.
- सुपर एडमिन के लिए, फ़ोन से खाता वापस पाने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. सुपर एडमिन, फ़ोन से खाता वापस पाने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. भले ही, यह सेटिंग बंद हो.
- खाता वापस पाने के लिए इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल, सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए किया जा सकता है. जैसे, साइन इन करने में समस्या आना और फिर से पुष्टि करना.
- अगर कोई एडमिन, उपयोगकर्ता के रिकवरी की जानकारी जोड़ने के बाद इस सेटिंग को बंद कर देता है, तो सिर्फ़ एडमिन ही Google Admin console में उपयोगकर्ता के पेज से यह जानकारी हटा सकते हैं.
उपयोगकर्ताओं को खाता वापस पाने से जुड़ी जानकारी जोड़ने की अनुमति दें
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.शुरू करने से पहले: अगर ज़रूरी हो, तो किसी डिपार्टमेंट या ग्रुप के लिए सेटिंग लागू करने का तरीका जानें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
पुष्टि
खाता वापस पाने की सुविधा पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (ऐडवांस) चुनें.
ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों की सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें
- खाता वापस पाने से जुड़ी जानकारी पर क्लिक करें. इसके बाद, एडमिन और उपयोगकर्ताओं को उनके खाते में, खाता वापस पाने के लिए ईमेल पता या फ़ोन नंबर या दोनों जोड़ने की अनुमति देने के लिए, उनसे जुड़े बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. ग्रुप के लिए, अनसेट करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: अगर कोई उपयोगकर्ता आपका संगठन छोड़ देता है या उसके खाते के हैक होने का खतरा है, तो तुरंत उसके खाते से जुड़ी रिकवरी जानकारी हटा दें. ज़्यादा जानकारी के लिए, खाता वापस पाने के लिए ईमेल पता या फ़ोन नंबर जोड़ें या अपडेट करें लेख पढ़ें.