डेटा एक्सपोर्ट करने से जुड़ी समस्या हल करना

एक्सपोर्ट में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए, रेमिडिएशन की प्रोसेस चलाना

अगर एक्सपोर्ट किए गए डेटा में कोई डेटा मौजूद नहीं है, तो उसे आपकी एक्सपोर्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी के तौर पर दिखाया जाता है. रेमिडिएशन की प्रोसेस चलाकर, गड़बड़ियों को ठीक किया जा सकता है. इसका मतलब है कि डेटा एक्सपोर्ट टूल, सिर्फ़ उस डेटा को एक्सपोर्ट करने के लिए, एक्सपोर्ट की एक और प्रोसेस शुरू करता है जो एक्सपोर्ट किए गए डेटा में मौजूद नहीं है.

शुरू करने से पहले

रेमिडिएशन की प्रोसेस चलाने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डेटा इसके बाद डेटा इंपोर्ट और एक्सपोर्ट इसके बाद डेटा एक्सपोर्ट पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. कोई डेटा एक्सपोर्ट चुनें और कार्रवाइयां इसके बाद रेमिडिएशन पर क्लिक करें.
    • रेमिडिएशन की प्रोसेस पूरी होने पर, आपकी कंपनी के सुपर एडमिन को ईमेल से इसकी सूचना दी जाएगी.
    • रेमिडिएशन के बाद मिला डेटा, नए संग्रह में जोड़ा जाता है.
  3. रेमिडिएशन के बाद मिले डेटा की समीक्षा करें.
  4. अगर रेमिडिएशन की प्रोसेस के बाद भी एक्सपोर्ट में गड़बड़ियां आ रही हैं, तो एक्सपोर्ट करने की प्रोसेस फिर से शुरू करें. हर एक्सपोर्ट के लिए, रेमिडिएशन की प्रोसेस तीन बार ही चलाई जा सकती है.

रेमिडिएशन के बाद मिले संग्रह में क्या-क्या शामिल होता है

रेमिडिएशन के बाद मिले संग्रह में, यह डेटा शामिल हो सकता है:

  • वह डेटा जो किसी अस्थायी गड़बड़ी की वजह से एक्सपोर्ट नहीं किया जा सका—उदाहरण के लिए, एक्सपोर्ट की प्रोसेस के दौरान किसी दस्तावेज़ में कोई इमेज शामिल नहीं की गई.
  • वह डेटा जिसका ऐक्सेस, एडमिन के एक्सपोर्ट की प्रोसेस के दौरान किसी उपयोगकर्ता से छिन गया—उदाहरण के लिए, लाइसेंस डाउनग्रेड होने की वजह से.

रेमिडिएशन के बाद मिले संग्रह में, यह डेटा शामिल नहीं होता:

  • वह डेटा जो किसी स्थायी गड़बड़ी की वजह से एक्सपोर्ट नहीं किया जा सका—उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता ने एक्सपोर्ट की प्रोसेस शुरू होने से पहले या एक्सपोर्ट की प्रोसेस के दौरान, किसी दस्तावेज़ को मिटा दिया या उसका मालिकाना हक बदल दिया.
  • वह डेटा जो पहले एक्सपोर्ट किया जा चुका है. हालांकि, इसमें वे आइटम शामिल नहीं होते जिन्हें सिर्फ़ आंशिक तौर पर एक्सपोर्ट किया गया है—उदाहरण के लिए, अगर किसी दस्तावेज़ में कोई इमेज या टिप्पणी मौजूद नहीं है, तो डेटा एक्सपोर्ट टूल उस पूरे आइटम को फिर से एक्सपोर्ट करने की कोशिश करता है.