एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) की सुविधा कॉन्फ़िगर की जा सकती है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.
AppDynamics के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
ऐप्लिकेशन जोड़ें
ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, AppDynamics डालें.
- खोज के नतीजों में, AppDynamics पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
-
Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें के लिए:
- एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
- सर्टिफ़िकेट के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और सर्टिफ़िकेट सेव करें.
AppDynamics में सेट अप पूरा करने के लिए, आपको इस जानकारी की ज़रूरत होगी.
- एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर:
- एसीएस यूआरएल के लिए, {subdomain} और {accountName} को अपने AppDynamics सबडोमेन और खाते के आईडी से बदलें.
- इकाई आईडी के लिए, {appdynamics-entity-id} को AppDynamics से मिली वैल्यू से बदलें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, फ़ील्ड चुनें पर क्लिक करें. इसके बाद, Google डायरेक्ट्री के इन एट्रिब्यूट को, AppDynamics के इनसे जुड़े एट्रिब्यूट के साथ मैप करें. username, displayName, और email एट्रिब्यूट ज़रूरी हैं.
Google डायरेक्ट्री का एट्रिब्यूट AppDynamics का एट्रिब्यूट बेसिक जानकारी > पहला नाम username बेसिक जानकारी > आखिरी नाम displayName बेसिक जानकारी > प्राइमरी ईमेल email - (ज़रूरी नहीं) अतिरिक्त मैपिंग जोड़ने के लिए, मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें और वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आपको मैप करना है.
-
(ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
- ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम के एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
- ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.
आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनमें कोई उपयोगकर्ता सीधे या घुमा-फिराकर सदस्य होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: AppDynamics को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना
- गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, AppDynamics के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने AppDynamics एडमिन खाते से साइन इन करें.
- एसएएमएल चुनें.
- जानकारी सेट अप करें पेज पर:
- एसएएमएल लॉगिन यूआरएल फ़ील्ड में, वह एसएसओ (SSO) यूआरएल चिपकाएं जिसे आपने पहले चरण में कॉपी किया था.
- सर्टिफ़िकेट फ़ील्ड में, वह सर्टिफ़िकेट चिपकाएं जिसे आपने पहले चरण में डाउनलोड किया था. सिर्फ़ सर्टिफ़िकेट की वैल्यू चिपकाएं. इसमें, Begin Certificate और End Certificate शब्द शामिल न करें.
- username एट्रिब्यूट के लिए, AppDynamics का यूनीक उपयोगकर्ता नाम डालें. इसके अलावा, उपयोगकर्ता के ईमेल पते का प्रीफ़िक्स इस्तेमाल करने के लिए, फ़ील्ड को खाली छोड़ें.
(ये विकल्प, AppDynamics में जेआईटी प्रोविज़निंग की मदद से बनाए गए नए उपयोगकर्ताओं के लिए हैं.) - displayName एट्रिब्यूट के लिए, उपयोगकर्ता का अनौपचारिक नाम डालें.
- email एट्रिब्यूट के लिए, उपयोगकर्ता का ईमेल पता डालें.
- डिफ़ॉल्ट भूमिकाएं सेक्शन में, एसएएमएल से पुष्टि किए गए नए उपयोगकर्ताओं को भूमिकाएं देने के लिए, सदस्य के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें. एक से ज़्यादा भूमिकाएं चुनी जा सकती हैं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- AppDynamics पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
- पक्का करें कि आपके AppDynamics उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मैच करते हों.
चौथा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ काम कर रहा है
AppDynamics, आइडेंटिटी प्रोवाइडर और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ के साथ काम करता है.
पुष्टि करना कि आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- AppDynamics पर क्लिक करें.
- AppDynamics सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को हल करें और फिर से कोशिश करें. समस्या हल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.
पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है
- ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
- https://{subdomain}.saas.appdynamics.com पर जाएं और अपने AppDynamics एडमिन खाते से साइन इन करें. आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
- अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.
क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.