Automox क्लाउड ऐप्लिकेशन

एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.

Automox के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ऐप्लिकेशन जोड़ें इसके बाद ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
  3. ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, Automox डालें.
  4. खोज के नतीजों में, Automox पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
  5. Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें के लिए:
    1. एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
    2. सर्टिफ़िकेट के बगल में, कॉपी करें पर क्लिक करें और सर्टिफ़िकेट सेव करें.
      Automox में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको इस जानकारी की ज़रूरत होगी.
Admin console को खुला रखें. Automox में अगला चरण पूरा करने के बाद, कॉन्फ़िगरेशन विज़र्ड जारी रहेगा.

दूसरा चरण: Automox को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना

  1. गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, Automox के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Automox एडमिन खाते से साइन इन करें.
  2. सेटिंग इसके बाद सुरक्षा पर क्लिक करें.
  3. एसएएमएल सेक्शन में, चालू करें पर क्लिक करें.
  4. एसएएमएल सेट अप करें स्क्रीन पर, Automox ACS यूआरएल और Automox इकाई का आईडी कॉपी करके सेव करें. एसएसओ (SSO) का सेटअप पूरा करने के लिए, आपको तीसरे चरण में Admin console पर वापस आने पर इन वैल्यू की ज़रूरत होगी.
  5. एसएएमएल सेट अप करें के एंट्री फ़ील्ड में, यह जानकारी डालें:
    • इकाई का आईडी—पहले चरण में कॉपी किया गया इकाई का आईडी.
    • x509—पहले चरण में डाउनलोड किए गए सर्टिफ़िकेट का कॉन्टेंट.
    • लॉगिन यूआरएल—पहले चरण में कॉपी किया गया एसएसओ (SSO) यूआरएल.
  6. (ज़रूरी नहीं) अनुमति वाले उपयोगकर्ताओं के साइन इन करने पर, नया Automox खाता बनाने के लिए, नए उपयोगकर्ता के लिए खाता बनाएं विकल्प को चुनें.
  7. सेव करें पर क्लिक करें.

तीसरा चरण: Admin console में एसएसओ (SSO) का कॉन्फ़िगरेशन पूरा करना

  1. Admin console के ब्राउज़र टैब पर वापस जाएं.
  2. एसएसओ (SSO) के कॉन्फ़िगरेशन विज़र्ड में, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  3. जारी रखें पर क्लिक करें.
  4. सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर, डिफ़ॉल्ट एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई का आईडी की वैल्यू को, दूसरे चरण में Automox से कॉपी किए गए एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई के आईडी की वैल्यू से बदलें.
  5. जारी रखें पर क्लिक करें.
  6. (ज़रूरी नहीं) Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट को, उनसे जुड़े ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट से मैप करने के लिए, एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में:
    1. मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें.
    2. फ़ील्ड चुनें इसके बाद Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट चुनें.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, उससे जुड़ा ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट डालें.
  7. (ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
    1. ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम के एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
    2. ज़रूरत के हिसाब से अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का उससे जुड़ा नाम डालें.

    आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनका कोई उपयोगकर्ता सदस्य है. भले ही, वह सीधे तौर पर सदस्य हो या किसी अन्य ग्रुप के ज़रिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.

  8. एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, पूरा करें पर क्लिक करें.

चौथा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना

शुरू करने से पहले: अगर कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई में शामिल करें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके बजाय, उपयोगकर्ताओं के खातों को किसी ऐक्सेस ग्रुप में भी जोड़ा जा सकता है, ताकि उन्हें पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Automox पर क्लिक करें.
  3. उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
  7. पक्का करें कि आपके Automox उपयोगकर्ता खातों का ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मेल खाता हो.

पांचवा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ (SSO) काम कर रहा है

Automox, आइडेंटिटी प्रोवाइडर और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ (SSO) के साथ काम करता है.

आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किए गए एसएसओ (SSO) की पुष्टि करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Automox पर क्लिक करें.
  3. Automox सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.

    ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करें और फिर से कोशिश करें.
    गड़बड़ी ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.

सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किए गए एसएसओ (SSO) की पुष्टि करना

  1. ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
  2. Automox साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Automox एडमिन खाते से साइन इन करें.
  3. Automox पर क्लिक करें.
  4. अपना Google Workspace ईमेल पता डालें और Automox पर क्लिक करें.
    आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
  5. अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.

आपके क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.