BugSnag क्लाउड ऐप्लिकेशन

एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.

BugSnag के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

शुरू करने से पहले

एसएसओ कॉन्फ़िगर करने के लिए, आपको अपने संगठन के यूनीक आईडी की ज़रूरत होगी. खाता रजिस्टर करते समय, BugSnag ने यह आईडी दिया था. उदाहरण के लिए, https://app.bugsnag.com/yorg-1/sandbox में, yorg-1 आपका यूनीक आईडी है.

अगर आपके पास अपना यूनीक आईडी नहीं है, तो इसे पाने के लिए BugSnag से संपर्क करें.

पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ऐप्लिकेशन जोड़ें इसके बाद ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
  3. ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, BugSnag डालें.
  4. खोज के नतीजों में, BugSnag पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
  5. Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, आइडेंटिटी प्रोवाइडर का मेटाडेटा डाउनलोड करें.
  6. जारी रखें पर क्लिक करें.
  7. सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर, एसीएस (ACS) यूआरएल में, {uniqueid-provided-by-sp} की जगह अपने संगठन का वह यूनीक आईडी डालें जो BugSnag ने दिया था.
  8. जारी रखें पर क्लिक करें.
  9. एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, फ़ील्ड चुनें पर क्लिक करें. इसके बाद, Google डायरेक्ट्री के इन एट्रिब्यूट को, BugSnag के इनसे जुड़े एट्रिब्यूट के साथ मैप करें. User.FirstName और User.LastName एट्रिब्यूट ज़रूरी हैं.

    Google डायरेक्ट्री का एट्रिब्यूट BugSnag का एट्रिब्यूट
    बेसिक जानकारी > पहला नाम User.FirstName
    बेसिक जानकारी > आखिरी नाम User.LastName
  10. (ज़रूरी नहीं) अतिरिक्त मैपिंग जोड़ने के लिए, मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें और वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आपको मैप करना है.
  11. (ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
    1. ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) में, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम के एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
    2. ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट में, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.

    आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनमें कोई उपयोगकर्ता सीधे या घुमा-फिराकर सदस्य होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.

  12. पूरा करें पर क्लिक करें.

दूसरा चरण: Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर के मेटाडेटा को सार्वजनिक फ़ाइल सर्वर पर होस्ट करना

सार्वजनिक तौर पर ऐक्सेस किए जा सकने वाले किसी फ़ाइल सर्वर पर, आइडेंटिटी प्रोवाइडर की उस मेटाडेटा फ़ाइल को होस्ट करें जिसे आपने पहले चरण में डाउनलोड किया था. फ़ाइल को सीधे तौर पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए. इसे किसी रीडायरेक्ट के ज़रिए उपलब्ध नहीं कराया जाना चाहिए. साथ ही, फ़ाइल किसी खास यूआरएल पर हमेशा उपलब्ध होनी चाहिए. जब भी कोई उपयोगकर्ता साइन इन करता है, तो BugSnag इस फ़ाइल का अनुरोध करता है.

तीसरा चरण: BugSnag को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना

  1. किसी गुप्त ब्राउज़र विंडो को खोलें. इसके बाद, BugSnag के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने BugSnag एडमिन खाते से साइन इन करें
  2. अपनी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल के आइकॉन पर क्लिक करें और सेटिंग को चुनें.
  3. संगठन इसके बाद पुष्टि करना इसके बाद सिंगल साइन-ऑन पर क्लिक करें.
  4. एसएसओ (SSO) की सुविधा देने वाली कंपनी से मिला लॉगिन यूआरएल में, उस फ़ाइल सर्वर का यूआरएल डालें जहां आपने दूसरे चरण में आइडेंटिटी प्रोवाइडर का मेटाडेटा होस्ट किया था.
  5. एसएसओ (SSO) की सुविधा चालू करें पर क्लिक करें.

चौथा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना

शुरू करने से पहले: अगर कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई में शामिल करें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके बजाय, उपयोगकर्ताओं के खातों को किसी ऐक्सेस ग्रुप में भी जोड़ा जा सकता है, ताकि उन्हें पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. BugSnag पर क्लिक करें.
  3. उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
  7. पक्का करें कि आपके BugSnag उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मेल खाते हों.

पांचवा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ काम कर रहा है

BugSnag, आइडेंटिटी प्रोवाइडर और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ के साथ काम करता है.

पुष्टि करना कि आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. BugSnag पर क्लिक करें.
  3. BugSnag सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.

    ऐप्लिकेशन, किसी अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने की कोशिश करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी को ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.

पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है

  1. ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
  2. BugSnag साइन-इन पेज पर जाएं और अपने BugSnag एडमिन खाते से साइन इन करें.
  3. अपने आइडेंटिटी प्रोवाइडर की मदद से साइन इन करें पर क्लिक करें.
  4. अपने संगठन का यूनीक आईडी डालें और अपने आइडेंटिटी प्रोवाइडर की मदद से साइन इन करें पर क्लिक करें.
    आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.

  5. अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.

आपके क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.