एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.
Carbonite के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
ऐप्लिकेशन जोड़ें
ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, Carbonite डालें.
- खोज के नतीजों में, Carbonite पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
-
Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें के लिए:
- एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
- इकाई का आईडी के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और इकाई का आईडी सेव करें.
- सर्टिफ़िकेट के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और सर्टिफ़िकेट सेव करें.
Carbonite में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको यह जानकारी चाहिए.
- एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी वाले पेज पर, एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई का आईडी के लिए, {your‑domain} की जगह अपना Carbonite सबडोमेन डालें.
ध्यान दें: आपके Carbonite खाते के साइन-इन यूआरएल में, आपका Carbonite सबडोमेन शामिल होता है. उदाहरण के लिए, https://{your-domain}.mysecuredatavault.com. - जारी रखें पर क्लिक करें.
-
एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, फ़ील्ड चुनें पर क्लिक करें और Google डायरेक्ट्री के इस एट्रिब्यूट को, Carbonite के इस एट्रिब्यूट से मैप करें. emailaddress एट्रिब्यूट ज़रूरी है.
Google डायरेक्ट्री का एट्रिब्यूट Carbonite का एट्रिब्यूट बेसिक जानकारी > मुख्य ईमेल emailaddress - (ज़रूरी नहीं) अतिरिक्त मैपिंग जोड़ने के लिए, मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें और वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आपको मैप करना है.
-
(ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
- ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
- ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.
आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनका कोई उपयोगकर्ता सदस्य है. भले ही, वह सीधे तौर पर सदस्य हो या किसी अन्य ग्रुप के ज़रिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: Carbonite को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना
- ब्राउज़र की गुप्त विंडो खोलें. इसके बाद, Carbonite के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Carbonite एडमिन खाते से साइन इन करें.
- सेटिंग पर क्लिक करें.
- कंपनी
सिंगल साइन-ऑन पर क्लिक करें.
-
पहले चरण में कॉपी की गई जानकारी का इस्तेमाल करके, यह तरीका अपनाएं:
- आइडेंटिटी प्रोवाइडर का नाम में, इकाई का आईडी चिपकाएं.
- आइडेंटिटी प्रोवाइडर का यूआरएल में, एसएसओ (SSO) यूआरएल चिपकाएं.
- आइडेंटिटी प्रोवाइडर का सर्टिफ़िकेट में, सर्टिफ़िकेट चिपकाएं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Carbonite पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ता का ऐक्सेस पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.
-
(ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
- पक्का करें कि आपके Carbonite उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के मुख्य डोमेन से मैच करते हों.
चौथा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ काम कर रहा है
Carbonite, आइडेंटिटी प्रोवाइडर और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ के साथ काम करता है.
आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किए गए एसएसओ की पुष्टि करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Carbonite पर क्लिक करें.
-
Carbonite सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने की कोशिश करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.
सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किए गए एसएसओ की पुष्टि करना
- ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
- https://{your-domain}.mysecuredatavault.com पर जाएं और अपने Carbonite एडमिन खाते से साइन इन करें.
आपको Google के साइन-इन पेज पर अपने-आप रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. - अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.
आपके क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.