एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.
Comeet के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
ऐप्लिकेशन जोड़ें
ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, Comeet डालें.
- खोज के नतीजों में, Comeet पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
-
Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में:
- पहला विकल्प: आईडीपी (IdP) मेटाडेटा डाउनलोड करें में, फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए मेटाडेटा डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
-
दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें में, एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
Comeet में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको यह जानकारी चाहिए.
Admin console को खुला छोड़ दें. ऐप्लिकेशन में सेटअप के चरण पूरे करने के बाद, Admin console में कॉन्फ़िगरेशन जारी रखें.
दूसरा चरण: Comeet को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना
- गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, Comeet के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Comeet एडमिन खाते से साइन इन करें.
- सेटिंग
ऑथेंटिकेशन और सुरक्षा
सिंगल साइन-ऑन
Google Workspace पर जाएं.
- उपयोगकर्ता ऐक्सेस यूआरएल में, वह एसएसओ (SSO) यूआरएल डालें जिसे आपने पहले चरण में कॉपी किया था.
- एसएएमएल साइनिंग सर्टिफ़िकेट में, आइडेंटिटी प्रोवाइडर का वह मेटाडेटा डालें जिसे आपने पहले चरण में डाउनलोड किया था.
- कनेक्ट करें पर क्लिक करें.
- एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई का आईडी कॉपी करके सेव करें.
तीसरा चरण: Admin console में एसएसओ (SSO) का कॉन्फ़िगरेशन पूरा करना
- Admin console के ब्राउज़र टैब पर वापस जाएं.
- Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, जारी रखें पर क्लिक करें.
- सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर, एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई के आईडी को उन वैल्यू से बदलें जिन्हें आपने दूसरे चरण में Comeet से कॉपी किया था. इसके बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
- एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, फ़ील्ड चुनें पर क्लिक करें. इसके बाद, Google डायरेक्ट्री के इस एट्रिब्यूट को, Comeet के इससे जुड़े एट्रिब्यूट के साथ मैप करें. comeet_id एट्रिब्यूट ज़रूरी है.
Google डायरेक्ट्री का एट्रिब्यूट Comeet का एट्रिब्यूट बेसिक जानकारी > मुख्य ईमेल comeet_id - (ज़रूरी नहीं) अतिरिक्त मैपिंग जोड़ने के लिए, मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें और वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आपको मैप करना है.
-
(ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
- ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) में, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
- ज़रूरत के हिसाब से अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट में, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.
आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनका कोई उपयोगकर्ता सदस्य है. भले ही, वह सीधे तौर पर सदस्य हो या किसी अन्य ग्रुप के ज़रिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
चौथा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Comeet पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
- पक्का करें कि आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के मुख्य डोमेन और Comeet के उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन एक ही हों.
पांचवा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
Comeet, सिर्फ़ आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किए गए एसएसओ (SSO) को सपोर्ट करता है.
पुष्टि करना कि आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किया गया एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Comeet पर क्लिक करें.
- Comeet सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने की कोशिश करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी को ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.
छठा चरण: उपयोगकर्ता प्रावधान सेट अप करना
सुपर एडमिन के तौर पर, आपके पास ऐप्लिकेशन में उपयोगकर्ताओं को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा होती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Comeet के लिए उपयोगकर्ता प्रावधान कॉन्फ़िगर करना पर जाएं.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.