एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.
InVision के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.शुरू करने से पहले
अगले चरण में, Google Admin console में एसएसओ सेट अप करने के लिए, आपको InVision से सेवा देने वाली कंपनी का यूआरएल लेना होगा.
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
पुष्टि करना
एसएएमएल ऐप्लिकेशन के साथ एसएसओ पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- सुरक्षा सेटिंग विंडो में:
- एसएसओ यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
- इकाई का आईडी के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और इकाई का आईडी सेव करें.
- प्रमाणपत्र के बगल में, डाउनलोड करें
पर क्लिक करें और प्रमाणपत्र सेव करें.
- आईडीपी (IdP) मेटाडेटा डाउनलोड करें.
- एसएसओ यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
- InVision की सहायता टीम को ईमेल भेजकर, एंटरप्राइज़ खाते का ट्रायल पाने का अनुरोध करें. ईमेल में, कॉपी किया गया एसएसओ यूआरएल और इकाई का आईडी शामिल करें. साथ ही, डाउनलोड किया गया प्रमाणपत्र और मेटाडेटा अटैच करें.
- InVision से सेवा देने वाली कंपनी का यूआरएल मिलने का इंतज़ार करें, ताकि अगले चरण को पूरा किया जा सके.
पहला चरण: Google को एसएएमएल की पहचान देने वाली सेवा के तौर पर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
ऐप्लिकेशन जोड़ें
ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, InVisionApp डालें.
- खोज के नतीजों में, InVisionApp पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर, एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई का आईडी के लिए, {subdomain} को InVision की ओर से दिए गए सेवा देने वाली कंपनी के यूआरएल में मौजूद सबडोमेन से बदलें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट को ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट से मैप करने के लिए, एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में:
- मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें.
- फ़ील्ड चुनें
पर क्लिक करें और Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट चुनें.
- ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट में, ऐप्लिकेशन का एट्रिब्यूट डालें.
-
(ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
- ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) में, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
- ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन का एट्रिब्यूट में, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.
आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनमें कोई उपयोगकर्ता सीधे या घुमा-फिराकर सदस्य होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- InVisionApp पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग को बनाए रखना है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.
-
(ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
- पक्का करें कि आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से, InVision के उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन मैच करते हों.
तीसरा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ काम कर रहा है
InVision, पहचान देने वाली कंपनी और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ के साथ काम करता है.
पुष्टि करना कि पहचान देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- InVisionApp पर क्लिक करें.
- InVisionApp सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन, किसी दूसरे टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने की कोशिश करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.
पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है
- ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
- https://{subdomain}.invisionapp.com/ पर जाएं. यहां {subdomain} को InVision के अपने सबडोमेन से बदलें. इसके बाद, InVision के एडमिन खाते से साइन इन करें.
आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. - अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.
आपके क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.