एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.
Miro के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
ऐप्लिकेशन जोड़ें
ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, Miro डालें.
- खोज के नतीजों में, Miro पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
-
Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें के लिए:
-
एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
-
सर्टिफ़िकेट के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और सर्टिफ़िकेट सेव करें.
Miro में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको इस जानकारी की ज़रूरत होगी.
-
एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
- जारी रखें पर क्लिक करें.
सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी वाले पेज पर, ऐप्लिकेशन की जानकारी डिफ़ॉल्ट रूप से कॉन्फ़िगर होती है. - (ज़रूरी नहीं) Miro की डेटा रेज़िडेंसी की सुविधा के साथ एसएसओ (SSO) कॉन्फ़िगर करने के लिए, एसीएस (ACS) यूआरएल और इकाई का आईडी फ़ील्ड में अपने संगठन का आईडी जोड़ें. ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएसओ (SSO) और डेटा रेज़िडेंसी पर जाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
-
एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, फ़ील्ड चुनें पर क्लिक करें. इसके बाद, Google डायरेक्ट्री के इन एट्रिब्यूट को, Miro के इनसे जुड़े एट्रिब्यूट के साथ मैप करें. FirstName और LastName एट्रिब्यूट ज़रूरी हैं.
Google डायरेक्ट्री का एट्रिब्यूट Miro का एट्रिब्यूट बेसिक जानकारी > पहला नाम FirstName बेसिक जानकारी > उपनाम LastName - (ज़रूरी नहीं) अतिरिक्त मैपिंग जोड़ने के लिए, मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आपको मैप करना है.
-
(ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
- ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
- ज़रूरत के हिसाब से, अतिरिक्त ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.
आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनमें कोई उपयोगकर्ता सीधे या घुमा-फिराकर सदस्य होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: Miro को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना
- गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, Miro के साइन-इन पेज या डेटा रेज़िडेंसी वाले अपने Workspace के लिए बने खास यूआरएल पर जाएं. अब अपने Miro एडमिन खाते से साइन इन करें.
- सबसे ऊपर, अपनी प्रोफ़ाइल इमेज
सेटिंग पर क्लिक करें.
- खाता
एंटरप्राइज़ इंटिग्रेशन पर जाएं.
- एससीआईएम (SCIM) प्रोविज़निंग सेट अप करने के लिए, एसएसओ (SSO) चालू करें पर क्लिक करें.
- सिंगल साइन-ऑन के लिए, पक्का करें कि एसएसओ (SSO)/एसएएमएल चालू हो.
- एसएएमएल साइन-इन यूआरएल के लिए, वह एसएसओ (SSO) यूआरएल चिपकाएं जिसे आपने पहले चरण में कॉपी किया था.
- की x509 सर्टिफ़िकेट के लिए, वह सर्टिफ़िकेट चिपकाएं जिसे आपने पहले चरण में कॉपी किया था.
- कोई डोमेन नाम जोड़ें और उसकी पुष्टि करें.
ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएसओ (SSO) वाले अपने डोमेन की पुष्टि करना पर जाएं. - (ज़रूरी नहीं) एसएसओ (SSO) की ऐडवांस सेटिंग कॉन्फ़िगर करने के लिए, एसएसओ (SSO) की ऐडवांस सेटिंग (ज़रूरी नहीं) में दिए गए चरण पूरे करें.
हमारा सुझाव है कि नए उपयोगकर्ताओं के लिए जस्ट-इन-टाइम प्रोविज़निंग चालू करें. इससे उपयोगकर्ताओं को जल्दी से जोड़ा जा सकेगा और उन्हें ऑनबोर्ड किया जा सकेगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, जस्ट-इन-टाइम प्रोविज़निंग चालू करने का तरीका पर जाएं. - सेव करें पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Miro पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.
-
(ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
- पक्का करें कि आपके Miro उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मेल खाते हों.
चौथा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
Miro, आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किए गए और सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किए गए, दोनों तरह के एसएसओ (SSO) के साथ काम करता है.
पुष्टि करना कि आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किया गया एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Miro पर क्लिक करें.
- Miro सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.
पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
- ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
- Miro के साइन-इन पेज या डेटा रेज़िडेंसी वाले अपने Workspace के लिए बने खास यूआरएल पर जाएं. इसके बाद, अपने Miro एडमिन खाते से साइन इन करें.
- सिंगल साइन-ऑन की मदद से साइन इन करें पर क्लिक करें.
- अपना Google Workspace ईमेल डालें और एसएसओ (SSO) पर जाएं पर क्लिक करें.
आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. - अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.
क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.
पांचवां चरण: उपयोगकर्ता प्रोविज़निंग सेट अप करना
सुपर एडमिन के तौर पर, आपके पास ऐप्लिकेशन में उपयोगकर्ताओं को अपने-आप प्रोविज़न करने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Miro के लिए उपयोगकर्ता प्रोविज़निंग कॉन्फ़िगर करना पर जाएं.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हुए हैं.