एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता एसएसओ का इस्तेमाल करके किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन करने के लिए, अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Moxtra के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
ऐप्लिकेशन जोड़ें
ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, Moxtra डालें.
- खोज के नतीजों में, Moxtra पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
- Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें के लिए:
- एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
- इकाई आईडी के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और इकाई आईडी सेव करें.
- सर्टिफ़िकेट के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें और सर्टिफ़िकेट सेव करें.
Moxtra में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको इस जानकारी की ज़रूरत होगी.
<p>Leave the Google Admin console open. You'll continue with the configuration in the Admin console after completing the setup steps in the app.</p> - एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें
दूसरा चरण: Moxtra को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना
- गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, Moxtra के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Moxtra एडमिन खाते से साइन इन करें.
- एडमिन
एसएएमएल सिंगल साइन-ऑन पर जाएं.
- नया पर क्लिक करें.
- नाम में, कोई यूनीक नाम डालें.
- आईडीपी (IdP) का इकाई आईडी में, पहले चरण में कॉपी किया गया इकाई आईडी चिपकाएं.
- एसपी (SP) का इकाई आईडी में, https://www.moxtra.com चुनें.
- एसएएमएल चालू करें पर क्लिक करें.
- लॉगिन यूआरएल में, पहले चरण में कॉपी किया गया एसएसओ (SSO) यूआरएल चिपकाएं.
- AuthnContextClassRef में, urn:oasis:names:tc:SAML:2.0:ac:classes:unspecified डालें.
- NameID फ़ॉर्मैट में, urn:oasis:names:tc:SAML:2.0:nameid-format:persistent चुनें.
- सर्टिफ़िकेट में, पहले चरण में कॉपी किया गया सर्टिफ़िकेट चिपकाएं.
- एसएएमएल ईमेल डोमेन में, अपना डोमेन नाम डालें.
- सेव करें/अपडेट करें पर क्लिक करें.
- ऐक्सेस कंज्यूमर सर्विस एंडपॉइंट में, ACS यूआरएल कॉपी करें और सेव करें.
Admin console में एसएसओ (SSO) कॉन्फ़िगर करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, आपको इस यूआरएल की ज़रूरत होगी.
तीसरा चरण: Admin console में एसएसओ (SSO) कॉन्फ़िगरेशन पूरा करना
- Admin console के ब्राउज़र टैब पर वापस जाएं.
- Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी पेज पर, जारी रखें पर क्लिक करें.
- सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर, ACS यूआरएल को उस ACS यूआरएल से बदलें जिसे आपने दूसरे चरण में कॉपी किया था.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में, फ़ील्ड चुनें पर क्लिक करें. इसके बाद, Google डायरेक्ट्री के इन एट्रिब्यूट को, Moxtra के इनसे जुड़े एट्रिब्यूट के साथ मैप करें. नाम और सरनेम के एट्रिब्यूट ज़रूरी हैं.
Google डायरेक्ट्री का एट्रिब्यूट Moxtra का एट्रिब्यूट बेसिक जानकारी > नाम नाम* बेसिक जानकारी > सरनेम सरनेम* - (ज़रूरी नहीं) अतिरिक्त मैपिंग जोड़ने के लिए, मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें और वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आपको मैप करना है.
-
(ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
- ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) में, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम के एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
- ज़रूरत के मुताबिक, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन का एट्रिब्यूट में, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.
आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनका कोई उपयोगकर्ता सदस्य है. भले ही, वह सीधे तौर पर सदस्य हो या किसी अन्य ग्रुप के ज़रिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
चौथा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Moxtra पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.
-
(ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
- पक्का करें कि आपके Moxtra उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मैच करते हों.
पांचवा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
Moxtra, आइडेंटिटी प्रोवाइडर और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ (SSO) के साथ काम करता है.
पुष्टि करना कि आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किया गया एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Moxtra पर क्लिक करें.
- Moxtra सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने की कोशिश करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी को ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.
पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ (SSO) काम कर रहा है
- ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
- Moxtra साइन-इन पेज पर जाएं और अपने Moxtra एडमिन खाते से साइन इन करें.
- Moxtra पर क्लिक करें.
- अपना Google Workspace ईमेल पता डालें और Moxtra पर क्लिक करें.
आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. - अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.
क्रेडेंशियल की पुष्टि हो जाने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.