ThousandEyes क्लाउड ऐप्लिकेशन

एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड के कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) की सुविधा कॉन्फ़िगर की जा सकती है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.

ThousandEyes के लिए एसएसओ सेट अप करने के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर के तौर पर सेट अप करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ऐप्लिकेशन जोड़ें इसके बाद ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
  3. ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, ThousandEyes डालें.
  4. खोज के नतीजों में, ThousandEyes पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
  5. Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी विंडो में, आइडेंटिटी प्रोवाइडर का मेटाडेटा डाउनलोड करें.
  6. जारी रखें पर क्लिक करें.
    सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर, ऐप्लिकेशन की जानकारी डिफ़ॉल्ट रूप से कॉन्फ़िगर होती है.
  7. जारी रखें पर क्लिक करें.
  8. (ज़रूरी नहीं) Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट को, ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट से मैप करने के लिए, एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में:
    1. मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें.
    2. फ़ील्ड चुनें इसके बाद Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट चुनें पर क्लिक करें.
    3. ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट में, ऐप्लिकेशन का एट्रिब्यूट डालें.
  9. (ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
    1. ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) में, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
    2. ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
    3. ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट में, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.

    एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में, सिर्फ़ उन ग्रुप की जानकारी शामिल होती है जिनका कोई उपयोगकर्ता सदस्य है. भले ही, आपने कितने भी ग्रुप के नाम डाले हों. उपयोगकर्ता, सीधे या घुमा-फिराकर किसी ग्रुप का सदस्य हो सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.

  10. पूरा करें पर क्लिक करें.

दूसरा चरण: ThousandEyes को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना

  1. गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, ThousandEyes के साइन-इन पेज पर जाएं और अपने ThousandEyes एडमिन खाते से साइन इन करें.
  2. अपने उपयोगकर्ता आइकॉन इसके बाद खाते की सेटिंग इसके बाद सुरक्षा और पुष्टि टैब पर क्लिक करें.
  3. सिंगल साइन-ऑन सेट अप करें सेक्शन में, सिंगल साइन-ऑन की सुविधा चालू करें बॉक्स को चुनें.
  4. कॉन्फ़िगरेशन का टाइप में, मेटाडेटा फ़ाइल पर क्लिक करें.
  5. **मेटाडेटा फ़ाइल** में, **फ़ाइल इंपोर्ट करें** पर क्लिक करें.
  6. पहले चरण में डाउनलोड की गई, आइडेंटिटी प्रोवाइडर की मेटाडेटा फ़ाइल को चुनें और अपलोड करें.

    मेटाडेटा फ़ाइल अपलोड करने पर, कॉन्फ़िगरेशन सेक्शन में ज़रूरी जानकारी अपने-आप भर जाती है.

  7. सेव करें पर क्लिक करें.

तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना

शुरू करने से पहले: अगर कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई में शामिल करें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके बजाय, उपयोगकर्ताओं के खातों को किसी ऐक्सेस ग्रुप में भी जोड़ा जा सकता है, ताकि उन्हें पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ThousandEyes पर क्लिक करें.
  3. उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
  7. पक्का करें कि आपके ThousandEyes उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मेल खाते हों.

चौथा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ काम कर रहा है

ThousandEyes, आइडेंटिटी प्रोवाइडर और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ के साथ काम करता है.

पुष्टि करना कि आइडेंटिटी प्रोवाइडर की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ThousandEyes पर क्लिक करें.
  3. ThousandEyes सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.

    ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को हल करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी को हल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.

पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है

  1. ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
  2. ThousandEyes साइन-इन पेज पर जाएं. इसके बाद, सिंगल साइन-ऑन पर क्लिक करें और अपने ThousandEyes एडमिन खाते से साइन इन करें.
    आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
  3. अपना खाता चुनें और पासवर्ड डालें.

क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.

पांचवां चरण: उपयोगकर्ता के लिए प्रावधान सेट अप करना

सुपर एडमिन के तौर पर, आपके पास ऐप्लिकेशन में उपयोगकर्ताओं के लिए प्रावधान की सुविधा को अपने-आप सेट अप करने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ThousandEyes में उपयोगकर्ता के लिए प्रावधान की सुविधा को कॉन्फ़िगर करना पर जाएं.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.