VictorOps क्लाउड ऐप्लिकेशन

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

सिक्यॉरिटी असर्शन मार्कअप लैंग्वेज (एसएएमएल) की मदद से, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Cloud क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एंटरप्राइज़ क्लाउड ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.

VictorOps के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करके एसएसओ (SSO) सेट अप करना

पहला चरण: Google को एसएएमएल आइडेंटिटी प्रोवाइडर (IdP) के तौर पर सेट अप करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ऐप्लिकेशन जोड़ें इसके बाद ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
  3. खोज फ़ील्ड में, VictorOps डालें.
  4. खोज के नतीजों में, VictorOps के एसएएमएल ऐप्लिकेशन पर कर्सर घुमाएं और चुनें पर क्लिक करें.
  5. Google आइडेंटिटी प्रोवाइडर की जानकारी वाले पेज पर, मेटाडेटा एक्सएमएल डाउनलोड करें.
  6. जारी रखें पर क्लिक करें.
  7. सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी वाले पेज पर, स्टार्ट यूआरएल में बदलाव करें. इसके लिए, {organization} की जगह, VictorOps के यूआरएल के आखिर में दिखने वाली संस्था का नाम डालें.
  8. जारी रखें पर क्लिक करें.
  9. (ज़रूरी नहीं) Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट को, ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट से मैप करने के लिए, एट्रिब्यूट मैपिंग विंडो में:
    1. मैपिंग जोड़ें पर क्लिक करें.
    2. फ़ील्ड चुनें इसके बाद Google डायरेक्ट्री एट्रिब्यूट चुनें पर क्लिक करें.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, ऐप्लिकेशन का एट्रिब्यूट डालें.
  10. (ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
    1. ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
    2. ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप के एट्रिब्यूट का नाम डालें.

    एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में, सिर्फ़ उन ग्रुप की जानकारी शामिल होती है जिनका कोई उपयोगकर्ता सदस्य है. भले ही, आपने कितने भी ग्रुप के नाम डाले हों. उपयोगकर्ता, सीधे या घुमा-फिराकर किसी ग्रुप का सदस्य हो सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.

  11. एट्रिब्यूट मैपिंग पेज पर, खत्म करें पर क्लिक करें.

दूसरा चरण: VictorOps को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी (एसपी) के तौर पर सेट अप करना

VictorOps की सहायता टीम से संपर्क करने वाले व्यक्ति को ईमेल भेजें. इसमें बताएं कि आपको अपने खाते के लिए एसएएमएल की सुविधा चालू करनी है. पहले चरण में डाउनलोड किया गया मेटाडेटा एक्सएमएल शामिल करें.

VictorOps की टीम, आपको बताएगी कि उन्होंने अपने सिस्टम में एसएएमएल की सुविधा कब चालू की है.

तीसरा चरण: VictorOps ऐप्लिकेशन चालू करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. VictorOps को चुनें.
  3. उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवाओं के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
  7. पक्का करें कि आपके VictorOps उपयोगकर्ता खाते के ईमेल आईडी, आपके Google डोमेन में मौजूद ईमेल आईडी से मेल खाते हों.

चौथा चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ (SSO) काम कर रहा है या नहीं

VictorOps, आइडेंटिटी प्रोवाइडर (IdP) और सेवा देने वाली कंपनी (एसपी) की मदद से शुरू किए गए एसएसओ (SSO) को सपोर्ट करता है. किसी भी मोड में एसएसओ (SSO) की पुष्टि करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

IdP की मदद से शुरू किया गया एसएसओ (SSO)

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. VictorOps को चुनें.
  3. सबसे ऊपर बाईं ओर, एसएएमएल लॉग-इन की जांच करें पर क्लिक करें.

    VictorOps, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो नतीजतन एसएएमएल से जुड़ी गड़बड़ी के मैसेज में दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके, IdP और एसपी की सेटिंग अपडेट करें. इसके बाद, एसएएमएल लॉग-इन की फिर से जांच करें.

एसपी की मदद से शुरू किया गया एसएसओ (SSO)

  1. गुप्त मोड में ब्राउज़र की नई विंडो खोलें और VictorOps के इंस्टेंस पर जाएं.
    आपको Google के साइन-इन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
  2. अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डालें.
    आपके क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, आपको VictorOps पर अपने-आप रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.