Workplace from Meta क्लाउड ऐप्लिकेशन

एसएएमएल 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, क्लाउड पर मौजूद कई ऐप्लिकेशन के लिए सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) की सुविधा कॉन्फ़िगर की जा सकती है. एसएसओ सेट अप करने के बाद, आपके उपयोगकर्ता अपने Google Workspace क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके, एसएसओ की मदद से किसी ऐप्लिकेशन में साइन इन कर सकते हैं.

Workplace from Meta (पहले इसे Workplace by Facebook के नाम से जाना जाता था) के लिए, एसएएमएल का इस्तेमाल करके एसएसओ सेट अप करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

पहला चरण: Google की पहचान देने वाली सेवा की जानकारी पाना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. ऐप्लिकेशन जोड़ें इसके बाद ऐप्लिकेशन खोजें पर क्लिक करें.
  3. ऐप्लिकेशन का नाम डालें में, Workplace by Facebook डालें.
  4. खोज के नतीजों में, Workplace by Facebook पर कर्सर ले जाएं और चुनें पर क्लिक करें.
  5. Google की पहचान देने वाली सेवा की जानकारी विंडो में, दूसरा विकल्प: एसएसओ (SSO) यूआरएल, इकाई का आईडी, और सर्टिफ़िकेट कॉपी करें के लिए:
    1. एसएसओ (SSO) यूआरएल के बगल में, कॉपी करें पर क्लिक करें और यूआरएल सेव करें.
    2. इकाई आईडी के बगल में, कॉपी करें पर क्लिक करें और इकाई आईडी सेव करें.
    3. सर्टिफ़िकेट के बगल में, कॉपी करें पर क्लिक करें और सर्टिफ़िकेट सेव करें.
      Workplace from Meta में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको इस जानकारी की ज़रूरत होगी.
  6. Admin console को खुला छोड़ दें. ऐप्लिकेशन में सेटअप के चरण पूरे करने के बाद, Admin console में कॉन्फ़िगरेशन जारी रखें.

दूसरा चरण: Workplace from Meta को एसएएमएल 2.0 सेवा देने वाली कंपनी के तौर पर सेट अप करना

  1. गुप्त मोड में ब्राउज़र विंडो खोलें. इसके बाद, Workplace from Meta के साइन-इन पेज पर जाएं और Workplace from Meta के एडमिन खाते से साइन इन करें.
  2. एडमिन पैनल इसके बाद सुरक्षा इसके बाद पुष्टि करना पर जाएं.
  3. एसएएमएल एसएसओ बॉक्स को चुनें.
  4. एसएसओ (SSO) की नई सेवा देने वाली कंपनी जोड़ें पर क्लिक करें.
  5. पहले चरण में सेव की गई वैल्यू का इस्तेमाल करके, यहां दिए गए चरण पूरे करें:
    1. एसएएमएल यूआरएल के लिए, एसएसओ (SSO) यूआरएल चिपकाएं.
    2. एसएएमएल जारी करने वाली कंपनी का आईडी के लिए, इकाई आईडी चिपकाएं.
    3. एसएएमएल सर्टिफ़िकेट के लिए, सर्टिफ़िकेट चिपकाएं.
  6. ऑडियंस यूआरएल और एसीएस यूआरएल कॉपी करें.
    Admin console में सेटअप पूरा करने के लिए, आपको इस जानकारी की ज़रूरत होगी.

तीसरा चरण: Google को एसएएमएल की पहचान देने वाली सेवा के तौर पर सेट अप करना

  1. Admin console के ब्राउज़र टैब पर वापस जाएं.
  2. Google की पहचान देने वाली सेवा की जानकारी विंडो में, जारी रखें पर क्लिक करें.
  3. सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी पेज पर:
    1. एसीएस यूआरएल के लिए, दूसरे चरण में कॉपी किया गया एसीएस यूआरएल चिपकाएं.
    2. इकाई आईडी के लिए,दूसरे चरण में कॉपी किया गया ऑडियंस यूआरएल चिपकाएं.
    3. स्टार्ट यूआरएल के लिए, दूसरे चरण में कॉपी किए गए एसीएस यूआरएल का रूट यूआरएल सेक्शन चिपकाएं.
      रूट यूआरएल, "://" और अगले स्लैश के बीच का सेक्शन होता है. उदाहरण के लिए, {yoursubdomain}.facebook.com.
  4. जारी रखें पर क्लिक करें.
  5. (ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
    1. ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
    2. ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप एट्रिब्यूट का नाम डालें.

    आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनमें कोई उपयोगकर्ता सदस्य होता है. चाहे वह सीधे तौर पर सदस्य हो या किसी अन्य ग्रुप के ज़रिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.

  6. (ज़रूरी नहीं) इस ऐप्लिकेशन के लिए काम के ग्रुप के नाम डालने के लिए:
    1. ग्रुप की सदस्यता (ज़रूरी नहीं) के लिए, कोई ग्रुप खोजें पर क्लिक करें. इसके बाद, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें और ग्रुप का नाम चुनें.
    2. ज़रूरत के हिसाब से, अन्य ग्रुप जोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 75 ग्रुप जोड़े जा सकते हैं.
    3. ऐप्लिकेशन एट्रिब्यूट के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के ग्रुप एट्रिब्यूट का नाम डालें.

    आपने ग्रुप के जितने भी नाम डाले हों, एसएएमएल के अनुरोध के जवाब में सिर्फ़ वे ग्रुप शामिल होते हैं जिनमें कोई उपयोगकर्ता सदस्य होता है. चाहे वह सीधे तौर पर सदस्य हो या किसी अन्य ग्रुप के ज़रिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्रुप की सदस्यता की मैपिंग के बारे में जानकारी पर जाएं.

  7. पूरा करें पर क्लिक करें.

चौथा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप्लिकेशन चालू करना

शुरू करने से पहले: अगर कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई में शामिल करें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके बजाय, उपयोगकर्ताओं के खातों को किसी ऐक्सेस ग्रुप में भी जोड़ा जा सकता है, ताकि उन्हें पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Workplace by Facebook पर क्लिक करें.
  3. उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग को बनाए रखना है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
  7. पक्का करें कि Workplace from Meta के उपयोगकर्ता खाते के ईमेल डोमेन, आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Google खाते के प्राइमरी डोमेन से मेल खाते हों.

पांचवां चरण: पुष्टि करना कि एसएसओ काम कर रहा है

Workplace from Meta, पहचान देने वाली कंपनी और सेवा देने वाली कंपनी, दोनों की ओर से शुरू किए गए एसएसओ के साथ काम करता है.

पुष्टि करना कि पहचान देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Workplace by Facebook पर क्लिक करें.
  3. Workplace by Facebook सेक्शन में, एसएएमएल लॉगिन की जांच करें पर क्लिक करें.

    ऐप्लिकेशन, एक अलग टैब में खुलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने की कोशिश करें और फिर से कोशिश करें. गड़बड़ी को ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, एसएएमएल ऐप्लिकेशन से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज पर जाएं.

पुष्टि करना कि सेवा देने वाली कंपनी की ओर से शुरू किया गया एसएसओ काम कर रहा है

  1. ब्राउज़र की सभी विंडो बंद करें.
  2. Workplace from Meta के साइन-इन पेज पर जाएं और Workplace from Meta के एडमिन खाते से साइन इन करें.
  3. एसएसओ (SSO) की सेटिंग पेज पर, एसएसओ (SSO) की जांच करें पर क्लिक करें.
  4. उसी ईमेल पते से साइन इन करें जिससे फ़िलहाल Workplace में साइन इन किया गया है.
  5. जांच पूरी होने के बाद, अपने बदलाव सेव करें.

क्रेडेंशियल की पुष्टि होने के बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाना चाहिए.

छठा चरण: उपयोगकर्ता प्रावधान सेट अप करना

सुपर एडमिन के तौर पर, आपके पास ऐप्लिकेशन में उपयोगकर्ताओं को अपने-आप शामिल करने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Workplace from Meta में उपयोगकर्ता प्रावधान को कॉन्फ़िगर करना पर जाएं.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.