आपके संगठन के लोगों को Google AppSheet ऐप्लिकेशन शेयर करने से पहले, AppSheet Core या Enterprise Plus का लाइसेंस लेना होगा. AppSheet का लाइसेंस उपयोगकर्ता खाते के हिसाब से मिलता है.
AppSheet के लाइसेंस के बारे में जानकारी
अगर आपके संगठन के पास Google Workspace का ऐसा वर्शन है जिसमें AppSheet के लाइसेंस शामिल नहीं हैं, तो AppSheet Core या Enterprise Plus का ऐड-ऑन सदस्यता प्लान खरीदें. इसके बाद, Google Admin console में जाकर, उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करें. इसके अलावा, AppSheet User Pass की सदस्यता भी खरीदी जा सकती है. इससे आपको लाइसेंस का एक पूल मिलता है. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ता, ज़रूरत के मुताबिक इन लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, AppSheet User Pass लाइसेंस की मदद से ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने की अनुमति देना लेख पढ़ें. यह लेख, इसी पेज पर मौजूद है.
अगर आपके पास Workspace की सदस्यता वाले ऐसे उपयोगकर्ता हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं है, तो AppSheet का कोई भी ऐड-ऑन सदस्यता प्लान खरीदा जा सकता है. उदाहरण के लिए, Cloud Identity के उपयोगकर्ता.
AppSheet Core या AppSheet Enterprise Plus के लाइसेंस असाइन करना
AppSheet Core और AppSheet Enterprise Plus के लाइसेंस, आपके संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं या अलग-अलग उपयोगकर्ताओं या संगठन की इकाइयों को असाइन किए जा सकते हैं.
संगठन की इकाई में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने पर, उन्हें AppSheet Core या AppSheet Enterprise Plus के लाइसेंस अपने-आप असाइन नहीं होते.
किसी संगठन के लिए लाइसेंस असाइन करने पर, सिर्फ़ उस संगठन के उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस मिलता है. उपसंगठनों के उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन नहीं किया जाता है. आपके पास अपने संगठन के नए उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस अपने-आप असाइन करने का विकल्प भी होता है.
AppSheet सेवा में असाइन किए गए लाइसेंस दिखने में 24 घंटे तक लग सकते हैं.
अलग-अलग उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- हर उस उपयोगकर्ता के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं जिसे आपको लाइसेंस असाइन करना है.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा
लाइसेंस असाइन करें पर क्लिक करें. इसके बाद, AppSheet (Core) या AppSheet Enterprise Plus को चुनें.
- असाइन करें पर क्लिक करें.
स्प्रेडशीट में मौजूद सभी उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करना
अगर आपको कई उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करने हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के साथ एक CSV फ़ाइल बनाएं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- सबसे ऊपर, उपयोगकर्ताओं की जानकारी को एक साथ अपडेट करें पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ता की जानकारी CSV फ़ाइल में डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- हर उस उपयोगकर्ता के लिए फ़ाइल में बदलाव करें जिसे आपको लाइसेंस असाइन करना है. नए लाइसेंस वाले कॉलम में, एसकेयू आईडी AppSheet (Core) या AppSheet Enterprise Plus के लिए जोड़ें. ज़्यादा जानें
- CSV फ़ाइल अटैच करें पर क्लिक करें और अपडेट की गई CSV फ़ाइल चुनें.
- अपलोड करें पर क्लिक करें.
संगठन की किसी इकाई के सभी उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- बाईं ओर, चुनी गई संगठन की इकाइयों के उपयोगकर्ता पर क्लिक करें और संगठन की इकाई चुनें. आपके पास खोज के फ़ील्ड में जाकर, किसी संगठन को खोजने का विकल्प होता है.
- संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं को चुनने के लिए, नाम के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा
लाइसेंस असाइन करें पर क्लिक करें. इसके बाद, AppSheet (Core) या AppSheet Enterprise Plus को चुनें.
- असाइन करें पर क्लिक करें.
AppSheet User Pass लाइसेंस की मदद से ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने की अनुमति देना
AppSheet User Pass लाइसेंस की मदद से, उन उपयोगकर्ताओं को आपके संगठन के AppSheet Core या AppSheet Enterprise Plus ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने की अनुमति दी जा सकती है जिनके पास AppSheet का लाइसेंस नहीं है. इसके अलावा, उन उपयोगकर्ताओं को भी ऐक्सेस दिया जा सकता है जिनके पास AppSheet Core का लाइसेंस है, लेकिन उन्हें AppSheet Enterprise Plus की अतिरिक्त सुविधाओं की ज़रूरत है.
User Pass लाइसेंस, आपके संगठन के लिए 'पूल' के तौर पर खरीदे जाते हैं. इन्हें Admin console में जाकर, अलग-अलग उपयोगकर्ताओं को असाइन नहीं किया जा सकता. ज़्यादा जानकारी के लिए, ज़रूरत के मुताबिक, AppSheet User Pass की मदद से ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने की अनुमति देना लेख पढ़ें.
AppSheet के लाइसेंस वाले उपयोगकर्ताओं को देखना
ऐसा हो सकता है कि AppSheet के लाइसेंस वाले उपयोगकर्ताओं की सूची में, ऑफ़लाइन खरीदे गए लाइसेंस शामिल न हों.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- फ़िल्टर जोड़ें
असाइन किया गया लाइसेंस
AppSheet (Core) या AppSheet Enterprise Plus पर क्लिक करें.
अलग-अलग उपयोगकर्ताओं या संगठन की इकाइयों से लाइसेंस हटाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- अलग-अलग उपयोगकर्ताओं से AppSheet के लाइसेंस हटाने के लिए:
- हर उपयोगकर्ता के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा
लाइसेंस हटाएं पर क्लिक करें.
- AppSheet (Core) या AppSheet Enterprise Plus को चुनें.
- हटाएं पर क्लिक करें.
- अगर आपको संगठन की किसी इकाई के सभी उपयोगकर्ताओं से AppSheet के लाइसेंस हटाने हैं, तो:
- बाईं ओर, चुनी गई संगठन की इकाइयों के उपयोगकर्ता पर क्लिक करें और संगठन की इकाई चुनें.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा
लाइसेंस हटाएं पर क्लिक करें.
- AppSheet (Core) या AppSheet Enterprise Plus को चुनें.
- हटाएं पर क्लिक करें.
AppSheet ऐप्लिकेशन बनाने में मदद चाहिए? AppSheet सहायता केंद्र पर जाएं.