कैलेंडर के इस्तेमाल से जुड़ी सीमाओं से बचना

Google, Google Calendar का इस्तेमाल करने वाले लोगों, एडमिन, और संगठनों को आपत्तिजनक व्यवहार से बचाने के लिए, इस्तेमाल की सीमाएं सेट करता है. अगर आपके संगठन का कोई उपयोगकर्ता, किसी कार्रवाई को बहुत ज़्यादा बार करता है, तो उस उपयोगकर्ता के लिए एक सीमा तय कर दी जाती है. इसका मतलब है कि वह कुछ घंटों तक उस कार्रवाई को दोबारा नहीं कर सकता.

इन सीमाओं को तय करते समय, हमारा मकसद Calendar का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सामान्य गतिविधि को ध्यान में रखना होता है. मुफ़्त खाते को पैसे देकर लिए जाने वाले खाते में बदलने के 60 दिनों बाद, Calendar के इस्तेमाल की सीमाएं बढ़ सकती हैं. इससे ज़्यादा गतिविधियां की जा सकती हैं.

ऐसी स्थितियां जिनमें गतिविधि की ज़्यादा सख्त सीमाएं लागू होती हैं

लोगों को स्पैम से बचाने के लिए, हम उन सीमाओं के बारे में जानकारी नहीं देते जहां ज़्यादा सख्त सीमाएं लागू होती हैं. ज़्यादा सख्त सीमाओं वाले खातों में ये शामिल हैं:

  • पेमेंट की सीमा पूरी होने के 60 दिनों तक, पैसे देकर ली गई सदस्यताएं.
  • मुफ़्त में आज़माने की सदस्यता वाले खाते.
  • G Suite के लेगसी मुफ़्त वर्शन का इस्तेमाल करने वाले लोग.
  • Google for Nonprofits के ग्राहक.

अगर इनमें से किसी खाते के लिए तय की गई सीमा पूरी हो जाती है, तो ये काम किए जा सकते हैं:

  • इवेंट में कम लोगों को न्योता भेजना.
  • कुछ देर बाद कोशिश करना.
  • मुफ़्त में आज़माने की सदस्यता खत्म करना और पैसे देकर ली जाने वाली सदस्यता लेना. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace के लिए बिलिंग सेट अप करना लेख पढ़ें.

पैसे देकर ली जाने वाली सदस्यता वाले खातों के लिए, इस्तेमाल के दिशा-निर्देश

अहम जानकारी: पैसे देकर ली जाने वाली सदस्यता लेने के बाद, इस्तेमाल की सीमाएं अपने-आप नहीं बदलतीं. यह पक्का करें कि आपने इन चरणों को इसी क्रम में पूरा किया हो:

  1. अपना डोमेन खरीदना.
  2. अपने डोमेन की लागत से कम से कम 100 डॉलर ज़्यादा या इसके बराबर का पेमेंट करना. ज़्यादा जानकारी के लिए, मैन्युअल तरीके से पेमेंट करना या पहले पैसे चुकाना लेख पढ़ें.
  3. 60 दिनों तक इंतज़ार करना.

इसके बाद, आपकी सीमाएं बढ़ सकती हैं.

अगर पैसे देकर ली जाने वाली सदस्यता वाले खाते के लिए तय की गई सीमा पूरी हो जाती है, तो ये काम किए जा सकते हैं:

  • सीमा के रीसेट होने तक इंतज़ार करना.
  • कार्रवाई को कई उपयोगकर्ताओं के बीच बांटना.
सीमा रीसेट होने में लगने वाला समय
स्पैमिंग को रोकने के लिए, Calendar उन न्योतों की संख्या को सीमित करता है जिन्हें कोई उपयोगकर्ता, बाहरी मेहमानों को भेज सकता है. अगर कोई उपयोगकर्ता, कम समय में अपने प्राइमरी या सेकंडरी डोमेन से बाहर के लोगों को 10,000 न्योते भेजता है, तो बाहरी न्योते भेजने की उसकी क्षमता सीमित हो जाती है. ऐसा हो सकता है कि वह कुछ घंटों तक अपने संगठन से बाहर के लोगों को कोई न्योता न भेज पाए. शायद एक महीना
अगर उपयोगकर्ता, कम समय में 1,00,000 से ज़्यादा इवेंट बनाते हैं, तो उनकी ज़्यादा इवेंट बनाने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसा भी हो सकता है कि वे कुछ घंटों तक इवेंट में बदलाव न कर पाएं. शायद कई महीने

स्पैमिंग को रोकने के लिए, कोई उपयोगकर्ता मेहमानों को ईमेल करें सुविधा का इस्तेमाल करके, बाहरी मेहमानों को करीब 2,000 ईमेल भेज सकता है.

अपने प्राइमरी या सेकंडरी डोमेन में शामिल उपयोगकर्ताओं के साथ इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर, इसे इस सीमा में नहीं गिना जाता.
24 घंटे के भीतर
कम समय में 60 से ज़्यादा कैलेंडर न बनाएं. शायद कुछ घंटे
कम समय में कई उपयोगकर्ताओं के साथ कैलेंडर शेयर न करें (750 शेयर). शायद कुछ घंटे