Google Calendar में कमरे और संसाधनों की सूचनाएं पाना

किसी संसाधन को शेड्यूल किए जाने, अपडेट किए जाने या रद्द किए जाने पर, ईमेल पाने के लिए सूचनाएं सेट अप की जा सकती हैं. आप संसाधन के लिए दैनिक शेड्यूल का अनुरोध भी कर सकते हैं.

संसाधन अपडेट किए जाने पर सूचना प्राप्त करें

अहम जानकारी: ये चरण सिर्फ़ तब काम करते हैं, जब आप एडमिन या संसाधन मैनेजर हों. साथ ही, यह सुविधा सिर्फ़ उन उपयोगकर्ताओं के लिए चालू की जानी चाहिए जिन्हें सूचनाएं चाहिए. अगर आपको ऐसा नहीं करना है, तो Calendar के लिए सूचनाओं की सेटिंग बदलने या उन्हें बंद करने का तरीका देखें.

  1. अपने एडमिन खाते से साइन इन करें और Google Calendar खोलें.
  2. बाईं ओर, मेरे कैलेंडर में जाकर, संसाधन ढूंढें. अगर यह पहले से मौजूद नहीं है, तो संसाधन जोड़ें.
  3. उस संसाधन पर कर्सर घुमाएं और ज़्यादा इसके बाद सेटिंग और शेयर करना पर क्लिक करें.
  4. सूचनाएं सेक्शन में जाकर, सूचना पाने का तरीका चुनें.