अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Calendar मैनेज करना

अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि आपकी टीम, Google Calendar का इस्तेमाल करके मीटिंग शेड्यूल कैसे करती है, शेड्यूल कैसे शेयर करती है, टीम के कैलेंडर पर मिलकर कैसे काम करती है वगैरह.

एडमिन के तौर पर, आपके पास निम्न कार्य करने का विकल्प होता है...


शेयर करने के विकल्प सेट करना

Google Admin console का इस्तेमाल करके, यह तय करें कि उपयोगकर्ता अपने मुख्य कैलेंडर और इवेंट को आपके संगठन के अंदर और बाहर के लोगों के साथ कैसे शेयर कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Calendar शेयर करने के विकल्प सेट करना लेख पढ़ें.


संसाधन बनाना और उन्हें शेड्यूल करना

ऐसे संसाधन बनाएं जिन्हें उपयोगकर्ता अपने इवेंट में जोड़ सकें. जैसे, मीटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कमरे, प्रोजेक्टर, कंपनी की कारें या ऐसी कोई भी चीज़ जिसे आपके संगठन के लोग इस्तेमाल करने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं. अपने उपयोगकर्ताओं के साथ कोई संसाधन शेयर करने के बाद, वे उन संसाधनों को इवेंट में जोड़ सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, बिल्डिंग, सुविधाएं, और Calendar संसाधन बनाना लेख पढ़ें.


इवेंट के लिए वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा कंट्रोल करना

यह कंट्रोल करें कि Google Meet में वीडियो मीटिंग के लिंक, Calendar इवेंट में अपने-आप जुड़ें या नहीं. आपके पास यह चुनने का विकल्प भी होता है कि आपके उपयोगकर्ताओं के लिए, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के कौनसे ऐड-ऑन उपलब्ध हों. इसके अलावा, किसी ऐड-ऑन को डिफ़ॉल्ट प्रोवाइडर के तौर पर भी सेट किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Calendar इवेंट के लिए कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा कंट्रोल करना लेख पढ़ें.


अपने कैलेंडर माइग्रेट और सिंक करना

अगर आपका संगठन किसी दूसरे सिस्टम से Google Workspace पर स्विच कर रहा है, तो आपके पास अपने उपयोगकर्ताओं का डेटा माइग्रेट करने का विकल्प होता है. अगर आपके संगठन के लोग अपने पुराने कैलेंडर सिस्टम का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो उनके पास सिंक्रनाइज़ेशन टूल का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. इससे उन्हें अपने कैलेंडर का डेटा अप-टू-डेट रखने में मदद मिलती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने कैलेंडर माइग्रेट और सिंक करना लेख पढ़ें.


इवेंट में एन्क्रिप्शन की एक और लेयर जोड़ना

अगर आपका संगठन, संवेदनशील बौद्धिक संपदा के साथ काम करता है या किसी ऐसे उद्योग में काम करता है जिस पर कई नियम लागू होते हैं, तो आपके पास उपयोगकर्ताओं को क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए ब्यौरे और अटैचमेंट वाले इवेंट बनाने की अनुमति देने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.