अपने उपयोगकर्ताओं के लिए Calendar मैनेज करना

अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि आपकी टीम, मीटिंग शेड्यूल करने, शेड्यूल शेयर करने, टीम के कैलेंडर पर मिलकर काम करने वगैरह के लिए Google Calendar का इस्तेमाल कैसे करती है.

एडमिन के तौर पर, आप निम्न कार्य कर सकते हैं...


शेयर करने के विकल्प सेट करना

Google Admin console का इस्तेमाल करके, यह तय करें कि उपयोगकर्ता अपने मुख्य कैलेंडर और इवेंट को आपके संगठन के अंदर और बाहर के लोगों के साथ कैसे शेयर कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Calendar शेयर करने के विकल्प सेट करना लेख पढ़ें.


संसाधन बनाना और उन्हें शेड्यूल करना

ऐसे संसाधन बनाएं जिन्हें उपयोगकर्ता अपने इवेंट में जोड़ सकें. जैसे, मीटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कमरे, प्रोजेक्टर, कंपनी की कारें या ऐसी कोई भी चीज़ जिसे आपके संगठन के लोग इस्तेमाल करने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं. किसी संसाधन को बनाने और उसे अपने उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर करने के बाद, वे उन संसाधनों को इवेंट में जोड़ सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, बिल्डिंग, सुविधाएं, और Calendar संसाधन बनाना लेख पढ़ें.


इवेंट के लिए वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा कंट्रोल करना

यह कंट्रोल करें कि Google Meet में वीडियो मीटिंग के लिंक, Calendar इवेंट में अपने-आप जुड़ें या नहीं. आपके पास यह चुनने का विकल्प भी होता है कि आपके उपयोगकर्ताओं के लिए, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के कौनसे ऐड-ऑन उपलब्ध हों. इसके अलावा, किसी ऐड-ऑन को डिफ़ॉल्ट प्रोवाइडर के तौर पर सेट किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Calendar इवेंट के लिए कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा कंट्रोल करना लेख पढ़ें.


अपने कैलेंडर माइग्रेट और सिंक करना

अगर आपका संगठन किसी दूसरे सिस्टम से Google Workspace पर स्विच कर रहा है, तो आपके पास अपने उपयोगकर्ताओं का डेटा माइग्रेट करने का विकल्प होता है. अगर आपके संगठन के लोग अपने पुराने कैलेंडर सिस्टम का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो उनके पास सिंक्रनाइज़ेशन टूल का इस्तेमाल करके, अपने कैलेंडर का डेटा अप-टू-डेट रखने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने कैलेंडर माइग्रेट और सिंक करना लेख पढ़ें.


इवेंट में एन्क्रिप्शन की एक और लेयर जोड़ना

अगर आपका संगठन, संवेदनशील बौद्धिक संपदा के साथ काम करता है या किसी ऐसे उद्योग में काम करता है जिस पर कई तरह के नियम लागू होते हैं, तो आपके पास उपयोगकर्ताओं को क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन की मदद से, इवेंट की जानकारी और अटैचमेंट बनाने की अनुमति देने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.