नए उपयोगकर्ताओं को Chat के बारे में सूचना देना

नए उपयोगकर्ताओं को Google Chat के बारे में बताने के लिए, नीचे दिए गए टेम्प्लेट को कॉपी करें और इसे अपने संगठन के कर्मचारियों को ईमेल के तौर पर भेजें.

उपयोगकर्ताओं के लिए नमूना ईमेल

अगर आपको अपने उपयोगकर्ताओं को Google Chat के बारे में बताना है, तो नीचे दिए गए टेम्प्लेट को पसंद के मुताबिक बनाएं और इसे ईमेल के तौर पर भेजें.

लाल रंग में दिए सभी सेक्शन में बदलाव करें या उन्हें मिटाएं.

नमस्ते ${user},

हम Google Chat की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं. यह टीम के सदस्यों से अलग-अलग या ग्रुप के तौर पर बातचीत करने का एक नया तरीका है.

Google Chat, क्लासिक Hangouts का बेहतर बनाया गया वर्शन है. इसे कारोबार और स्कूल के लिए बिल्कुल शुरुआत से बनाया गया है. यहां कुछ ऐसी चीज़ें बताई गई हैं जो Chat कर सकता है:

  • टीम और समूहों को कहीं से भी और किसी भी डिवाइस से फटाफट बातचीत करने देना.
  • अलग-अलग टीम से एक ही समय में एक से ज़्यादा बातचीत करने की सुविधा देना.
  • बातचीतों में शामिल होने के लिए और लोगों को न्योता देने की सुविधा देना.
  • अपने काम को सीछे बातचीत थ्रेड से आसानी से शेयर करना.

डिवाइस बदले जा सकते हैं और चलते-फिरते बातचीत शुरू की जा सकती है. उदाहरण के लिए, अपने कंप्यूटर पर बातचीत शुरू की जा सकती है और इसे अपने मोबाइल फ़ोन पर वहीं से वापस शुरू किया जा सकता है, जहां आपने छोड़ा था.

इसका इस्तेमाल करना कैसे शुरू किया जाए?

Google Chat पहले से चालू है. इसका इस्तेमाल शुरू करने के लिए:

  1. मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड करके खोलें या अपने कंप्यूटर पर किसी वेब ब्राउज़र में chat.google.com पर जाएं. Gmail से भी Chat का इस्तेमाल किया जा सकता है. Gmail में Chat को बंद करने का तरीका जानें.
  2. Google Workspace खाते से साइन इन करें. जैसे, वह Gmail खाता जिसका इस्तेमाल आप अपने संगठन के लिए करते हैं.

ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Chat सहायता केंद्र देखें.

${Name}, एडमिन