बाहरी उपयोगकर्ताओं और मेहमान खातों के साथ चैट करना

इस सुविधा को चालू करने पर, Google Chat इस्तेमाल करने वाले लोग आपके संगठन से बाहर के लोगों के साथ चैट कर सकते हैं. ये लोग हो सकते हैं:

  • संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता (Chat बातचीत में पीले रंग से लेबल किए गए): ये आपके संगठन से बाहर के ऐसे उपयोगकर्ता होते हैं जिनके पास Google Workspace खाता होता है. उनका Google Workspace खाता होना चाहिए या उनके पास ऐसा खाता होना चाहिए जिसके आखिर में @gmail.com लिखा हो या कोई ऐसा Google खाता होना चाहिए जो Gmail का न हो. अगर बाहरी संपर्क Google Workspace का उपयोगकर्ता है, तो उसके एडमिन को अपने संगठन के लिए Google Chat चालू करना होगा. ऐसा न करने पर, उन्हें न्योता नहीं मिलेगा. इसके अलावा, वे न तो Chat स्पेस में शामिल हो पाएंगे और न ही डायरेक्ट मैसेज का जवाब दे पाएंगे.
  • मेहमान खाते (Chat बातचीत में टील रंग से लेबल किए गए): ये आपके संगठन से बाहर के ऐसे उपयोगकर्ता होते हैं जिनके पास Workspace खाता नहीं होता. ये उपयोगकर्ता अलग-अलग ईमेल सिस्टम (जैसे, @hotmail.com या कंपनी का डोमेन) का इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ समय के लिए सुरक्षित तरीके से साथ मिलकर काम करने के लिए, मेहमानों को Chat में शामिल होने का न्योता भेजा जा सकता है. आपके संगठन के पास इन मेहमान खातों और उनसे बनाए गए डेटा को कंट्रोल करने का अधिकार होता है.

संगठन से बाहर के लोगों के साथ चैट करने की सुविधा कैसे काम करती है

  • Chat, आपके संगठन के लिए संगठन से बाहर के लोगों के साथ चैट करने की सेटिंग का पालन करता है.
  • अपने वर्शन के हिसाब से, बाहरी स्पेस की सेटिंग का इस्तेमाल करके यह भी कंट्रोल किया जा सकता है कि उपयोगकर्ता, आपके संगठन के बनाए गए बाहरी स्पेस बना सकते हैं या उनमें शामिल हो सकते हैं या नहीं. इस सेटिंग के बावजूद, अगर संगठन से बाहर के लोगों के साथ चैट करने की सुविधा चालू है, तो उपयोगकर्ता दूसरे संगठनों के बनाए गए स्पेस में शामिल हो सकते हैं.
  • अगर बाहरी स्पेस की सेटिंग चालू है, तो स्पेस के सदस्य और ज़रूरी अनुमति वाले Chat ऐप्लिकेशन, संगठन से बाहर के लोगों और मेहमानों को स्पेस में शामिल होने का न्योता भेज सकते हैं.
  • किसी बातचीत में मौजूद मैसेज पर, सिर्फ़ बातचीत शुरू करने वाले व्यक्ति की तय की गई डेटा को बनाए रखने और अपने-आप मिटाने की नीतियां लागू होती हैं. जिन संगठनों में Vault की नीति लागू है वे अब भी सभी बातचीत को सेव करके रख सकते हैं. इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि बातचीत किसने शुरू की है.
  • निजता और गलत इस्तेमाल से सुरक्षा के लिए, किसी बाहरी उपयोगकर्ता को मैसेज थ्रेड या स्पेस में सीधे तौर पर जोड़ने के बजाय, उसे न्योता भेजा जाएगा. जिन लोगों को न्योता भेजा जाता है उन्हें ईमेल से इसकी सूचना मिलती है. साथ ही, उनकी Chat रोस्टर और "स्पेस ब्राउज़ करें" स्क्रीन पर यह दिखता है कि उन्हें न्योता भेजा गया है. अगर लोगों को अनचाहे मैसेज मिलते हैं, तो वे किसी व्यक्ति को ब्लॉक कर सकते हैं और उसकी शिकायत कर सकते हैं.
  • किसी मेहमान को मैसेज थ्रेड या स्पेस में जोड़ने पर, उसे मेहमान खाता बनाने का न्योता मिलता है. साइन अप करने के बाद, उन्हें सीधे मैसेज थ्रेड या स्पेस में जोड़ दिया जाता है.
  • उपयोगकर्ता ऐसे स्पेस नहीं बना सकते जिनमें बाहरी उपयोगकर्ताओं या मेहमानों को शामिल होने की अनुमति हो और जो पूरे संगठन के लिए उपलब्ध हों.

संगठन से बाहर के लोग, स्पेस में इंटरनल उपयोगकर्ताओं, ऐप्लिकेशन, और वेबुक की ओर से पोस्ट किया गया कॉन्टेंट देख सकते हैं. चैट ऐप्लिकेशन, बाहरी उपयोगकर्ताओं की ओर से डेटा ऐक्सेस करने के लिए, उनसे पुष्टि करने का अनुरोध भी कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, एसिंक्रोनस मैसेज के लिए पुष्टि करना ज़रूरी है लेख पढ़ें.

बाहरी उपयोगकर्ता और मेहमान ये काम नहीं कर सकते:

  • किसी स्पेस में ऐप्लिकेशन या वेबहुक जोड़ना और हटाना
  • स्पेस में ऐप्लिकेशन के साथ इंटरैक्ट करना. उदाहरण के लिए, ऐप्लिकेशन से पोस्ट किए गए कार्ड पर क्लिक करने, स्लैश कमांड इस्तेमाल करने, और किसी को मेंशन करने जैसी सुविधाएं बंद हो जाती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Chat में ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना लेख पढ़ें.
  • तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन से लिंक की झलक पाने की सुविधा

मेहमान खातों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Workspace के मेहमान खातों को मैनेज करना लेख पढ़ें.

संगठन से बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए, इन सुविधाओं के इस्तेमाल से जुड़ी सीमाएं

  • Google Workspace का इस्तेमाल करने वाले संगठनों में, जिन उपयोगकर्ताओं ने Chat चालू नहीं किया है उनसे Chat के ज़रिए संपर्क नहीं किया जा सकता. उपयोगकर्ता, संगठन से बाहर के ऐसे किसी भी उपयोगकर्ता को मैसेज भेज सकते हैं जिसने Chat को चालू किया हुआ है.
  • स्पेस बनाते समय ही, आपको यह तय करना होगा कि स्पेस बाहरी है या नहीं. इस सेटिंग को बाद में बदला नहीं जा सकता.
  • Chat में, ग्रुप मैसेज में संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को नहीं जोड़ा जा सकता. बाहरी लोगों से सिर्फ़ सीधी बातचीत में या ऐसे स्पेस में चैट की जा सकती है जिसमें बाहरी सदस्यों को शामिल होने की अनुमति हो.

मेहमान खातों के लिए सीमाएं

मेहमान के तौर पर शामिल होने का न्योता, Google खातों से जुड़े ईमेल आईडी पर नहीं भेजा जा सकता. इन खातों के लिए, मेहमान खाते की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसलिए, इन्हें बाहरी चैट की सुविधा का इस्तेमाल करना होगा:

  • Google Workspace Essentials Starter खाते
  • Gmail के उपभोक्ता खाते
  • गैर-gmail.com ईमेल आईडी से बनाए गए उपभोक्ता खाते (ईमेल से पुष्टि किए गए खाते)
  • मौजूदा Workspace खाते

भरोसेमंद डोमेन सेट अप करने से, आपका संगठन उपभोक्ता Google खातों के साथ मिलकर काम नहीं कर पाएगा. इसका मतलब है कि Workspace का इस्तेमाल न करने वाले लोगों के साथ मिलकर काम नहीं किया जा सकता. ऐसा इसलिए, क्योंकि हो सकता है कि उन्होंने अपने ऑफ़िस के ईमेल पते का इस्तेमाल करके, उपभोक्ता Google खाते बनाए हों.

अगर आपके संगठन के पास पीडीएल (पार्शियल डोमेन लाइसेंसिंग) वाला Workspace डोमेन है, तो डोमेन में ऐसे उपयोगकर्ता शामिल हो सकते हैं जिन्हें मेहमान के तौर पर न्योता दिया जा सकता है (जिनके पास Workspace खाते नहीं हैं). साथ ही, ऐसे उपयोगकर्ता भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें मेहमान के तौर पर न्योता नहीं दिया जा सकता (जिनके पास Workspace खाते हैं).

गड़बड़ी के सामान्य मैसेज: बाहरी उपयोगकर्ता और मेहमान खाते

न्योता भेजने वाले व्यक्ति को दिखने वाला गड़बड़ी का मैसेज ब्यौरा
इस उपयोगकर्ता के लिए, Google Chat की सेवा चालू नहीं है. न्योता पाने वाले व्यक्ति के Workspace खाते के लिए, Chat की सुविधा बंद हो. जिस व्यक्ति को न्योता भेजा गया है उसके एडमिन को, इस खाते के लिए Chat चालू करना होगा.
इस उपयोगकर्ता के खाते को अभी सेट अप किया जा रहा है. कृपया कुछ देर बाद कोशिश करें. जिस खाते से संपर्क किया जा रहा है वह अब भी नया है. इसलिए, Chat में चालू होने से पहले कुछ समय लग सकता है.
फ़िलहाल, डायरेक्ट मैसेज नहीं भेजा जा सकता. कुछ देर बाद कोशिश करें. कोई अस्थायी गड़बड़ी हुई. बाद में कोशिश करें.
बातचीत का इतिहास सेव करने या डेटा की जगह की नीतियों में टकराव होने की वजह से, यह बातचीत शुरू नहीं की जा सकती. हर खाते (न्योता भेजने वाले और न्योता पाने वाले) के मैसेज का इतिहास या जगह की जानकारी का डेटा सेव करने के तरीके में अंतर है. इस समस्या को खाते के एक या दोनों एडमिन को ठीक करना होगा.

आप इन्हें मैसेज नहीं भेज सकते, क्योंकि इनका संगठन इसकी अनुमति नहीं देता.

उपयोगकर्ताओं के एडमिन की सेट की हुई नीति की वजह से, आपको उन्हें मैसेज भेजने की अनुमति नहीं है.

आपके संगठन का डोमेन, न्योता पाने वाले संगठन की अनुमति वाली सूची में शामिल नहीं है. मदद के लिए, न्योता पाने वाले व्यक्ति के एडमिन से संपर्क करें.

आपका संगठन, इस व्यक्ति को डायरेक्ट मैसेज भेजने की अनुमति नहीं देता.

आपके एडमिन की सेट की हुई नीति की वजह से, आपको उपयोगकर्ताओं को मैसेज भेजने की अनुमति नहीं है.

न्योता पाने वाले व्यक्ति का डोमेन, आपके संगठन की अनुमति वाली सूची में शामिल नहीं है.
आपने इस उपयोगकर्ता को ब्लॉक कर दिया है. मैसेज भेजने के लिए, उन्हें अनब्लॉक करें. न्योता भेजने वाले व्यक्ति ने न्योता पाने वाले व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया है.

गड़बड़ी के सामान्य मैसेज: मेहमान खाते

गड़बड़ी का मैसेज ब्यौरा

आपका संगठन इस व्यक्ति को डायरेक्ट मैसेज भेजने की अनुमति नहीं देता.

आपके एडमिन की सेट की हुई नीति की वजह से, आपको उपयोगकर्ताओं को मैसेज भेजने की अनुमति नहीं है.

न्योता पाने वाले व्यक्ति का डोमेन, आपके संगठन की अनुमति वाली सूची में शामिल नहीं है.
उपयोगकर्ता को न्योता नहीं भेजा जा सकता. संगठन में, Workspace इस्तेमाल न करने वाले उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की सीमा पूरी हो गई है. एडमिन से संपर्क करें. आपके संगठन के लिए, मेहमानों की संख्या तय सीमा से ज़्यादा है.
उपयोगकर्ता को न्योता नहीं भेजा जा सकता. एडमिन ने आपके लिए, इस तरह के बाहरी उपयोगकर्ताओं को न्योता भेजने की सेटिंग चालू नहीं की है. न्योता भेजने वाले व्यक्ति को मेहमानों को न्योता भेजने की अनुमति नहीं है. एडमिन को मेहमान को न्योता भेजने की सुविधा चालू करनी होगी.