Google Admin console में जाकर, स्पेस मैनेज करना

एडमिन के तौर पर, स्पेस मैनेजमेंट टूल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के किसी भी स्पेस को मैनेज किया जा सकता है. स्पेस मैनेजमेंट टूल की मदद से, संगठन के सभी स्पेसेज़ को मैनेज किया जा सकता है. इसके लिए, आपके पास स्पेस का मालिकाना हक, मैनेजर की भूमिका या सदस्य के तौर पर शामिल होने की अनुमति होना ज़रूरी नहीं है.

स्पेस मैनेजमेंट टूल का ऐक्सेस पाने के लिए, आपके खाते के लिए Chat की सुविधा चालू होनी चाहिए. साथ ही, आपके पास Chat को मैनेज करने और स्पेस में होने वाली बातचीत को मैनेज करने के अधिकार होने चाहिए. सुपर एडमिन के पास, Chat और स्पेसेज़ को मैनेज करने का अधिकार डिफ़ॉल्ट रूप से होता है. एडमिन, एडमिन की भूमिकाओं वाले उपयोगकर्ताओं को ये अधिकार दे सकते हैं.

Chat की सुविधा चालू करने के लिए, सेटअप करने से जुड़ी हमारी गाइड देखें. अगर आपने स्पेस मैनेजमेंट टूल का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया है, तो कृपया स्पेस मैनेजमेंट टूल के बारे में लेख पढ़ें.

Admin console में जाकर, स्पेसेज़ को मैनेज करना

Admin console में जाकर, स्पेसेज़ को मैनेज करने के लिए, सबसे पहले Admin console में लॉग इन करें. इसके बाद, मैनेज करने के लिए स्पेस चुनें.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Google Chat पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. स्पेसेज़ मैनेज करें पर क्लिक करें.

Admin console में जाकर, स्पेस में सदस्य जोड़ना

  1. जिस स्पेस में आपको किसी उपयोगकर्ता को जोड़ना है उस पर कर्सर घुमाएं और स्पेस मैनेज करें पर क्लिक करें.
  2. जोड़ें पर क्लिक करें.
  3. उस ग्रुप का नाम या अपने संगठन के उन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते डालें जिन्हें आपको जोड़ना है. इसके बाद, जोड़ें पर क्लिक करें.

Admin console में जाकर, स्पेस से किसी सदस्य को हटाना

  1. जिस स्पेस से आपको किसी उपयोगकर्ता को हटाना है उस पर कर्सर घुमाएं और स्पेस मैनेज करें पर क्लिक करें.
  2. जिस उपयोगकर्ता को हटाना है उसके नाम के दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद स्पेस से हटाएं पर क्लिक करें.

Admin console में जाकर, सदस्यों की भूमिकाएं बदलना

किसी स्पेस में शामिल उपयोगकर्ता, स्पेस के मालिक, मैनेजर या सदस्य हो सकते हैं. स्पेस के मालिकों और मैनेजरों के पास, सदस्यों की तुलना में ज़्यादा अधिकार होते हैं.

  1. किसी स्पेस में शामिल सदस्यों की भूमिकाएं बदलने के लिए, स्पेस चुनें और सदस्यों को मैनेज करें पर क्लिक करें.
  2. भूमिका में जाकर, डाउन ऐरो पर क्लिक करें और मालिक, मैनेजर या सदस्य चुनें.

स्पेस के सदस्यों के ईमेल पते कॉपी करना

किसी स्पेस में शामिल सभी सदस्यों के ईमेल पते कॉपी किए जा सकते हैं. यह सुविधा तब काम आती है, जब आपको स्पेस में शामिल सभी सदस्यों को कोई ईमेल मैसेज भेजना हो.

  1. जिस स्पेस में आपको किसी उपयोगकर्ता को जोड़ना है उस पर कर्सर घुमाएं और स्पेस मैनेज करें पर क्लिक करें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सदस्यों के ईमेल पते कॉपी करें पर क्लिक करें.

Admin console में जाकर, किसी स्पेस की सेटिंग देखना

  1. जिस स्पेस में आपको किसी उपयोगकर्ता को जोड़ना है उस पर कर्सर घुमाएं और स्पेस मैनेज करें पर क्लिक करें.
  2. बाईं ओर, स्पेस की सेटिंग पर क्लिक करें.

Admin console में जाकर, किसी स्पेस की जानकारी देखना

  1. जिस स्पेस में आपको किसी उपयोगकर्ता को जोड़ना है उस पर कर्सर घुमाएं और स्पेस मैनेज करें पर क्लिक करें.
  2. बाईं ओर, स्पेस की जानकारी पर क्लिक करें.

जानकारी वाले पेज में, स्पेस के ब्यौरे और दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी शामिल होती है.

Admin console में जाकर, एक या उससे ज़्यादा स्पेसेज़ मिटाना

यह प्रोसेस, स्पेसेज़ मैनेज करें मेन्यू से की जाती है.

ध्यान दें: अगर आपके पास बहुत सारे स्पेसेज़ हैं, तो खोज के नतीजों को सीमित करने के लिए, फ़िल्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • किसी एक स्पेस को मिटाने के लिए, उस स्पेस पर कर्सर घुमाएं जिसे आपको मिटाना है. इसके बाद, स्पेस मिटाएं इसके बाद स्पेस मिटाएं पर क्लिक करें.
  • एक से ज़्यादा स्पेसेज़ मिटाने के लिए, मिटाने के लिए चुने गए स्पेसेज़ के बाईं ओर मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. सबसे ऊपर, चुने गए स्पेसेज़ मिटाएं इसके बाद स्पेसेज़ मिटाएं पर क्लिक करें.