अगर आपको तीसरे पक्ष के इंटिग्रेशन को मैनेज करने के लिए, किसी डेवलपर की ज़रूरत है, तो आपके संगठन में उसका उपयोगकर्ता खाता होना चाहिए. इसके बाद, Cloud Search के अधिकारों वाली एडमिन की भूमिका बनाई जा सकती है. साथ ही, डेवलपर को वह भूमिका असाइन की जा सकती है.
1. किसी डेवलपर के लिए उपयोगकर्ता खाता जोड़ना
उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग जोड़ने का तरीका देखें.
2. Cloud Search की भूमिका बनाना और उसे डेवलपर को असाइन करना
Admin console में, Cloud Search के एडमिन की भूमिका से डेवलपर को सिर्फ़ Cloud Search से जुड़ी जानकारी दिखती है. साथ ही, वह सिर्फ़ Cloud Search से जुड़े टास्क ही कर सकता है. वह Cloud Search के डेटा सोर्स, आइडेंटिटी सोर्स, और खोज के ऐप्लिकेशन बना सकता है, उनमें बदलाव कर सकता है, और उन्हें मिटा सकता है. एडमिन के अधिकारों के बारे में ज़्यादा जानें.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
एडमिन की भूमिकाएं पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- कोई नई भूमिका बनाएं पर क्लिक करें.
- भूमिका के लिए कोई नाम और ब्यौरा डालें. इसके बाद, बनाएं पर क्लिक करें.
- अधिकार टैब पर, सेवाएं
Cloud Search के बगल में, बड़ा करें
पर क्लिक करें.
अधिकारों का वह लेवल चुनें जो आपको देना है:
- सेटिंग—इससे Admin console में Cloud Search की सभी सेटिंग के लिए अधिकार मिलते हैं. इनमें डेटा सोर्स, आइडेंटिटी सोर्स, और खोज के ऐप्लिकेशन शामिल हैं.
- Cloud Search इंडेक्स करना—इससे Cloud Search इंडेक्स करने के लिए, पढ़ने और लिखने के अधिकार मिलते हैं.
- Cloud Search इंडेक्स करना सिर्फ़ पढ़ने के लिए—इससे Cloud Search इंडेक्स करने के लिए, सिर्फ़ पढ़ने के अधिकार मिलते हैं.
सेव करें पर क्लिक करें.
एडमिन टैब पर, एडमिन असाइन करें पर क्लिक करें.
उस डेवलपर का उपयोगकर्ता नाम डालें जिसे आपको डेटा सोर्स मैनेज करने की अनुमति देनी है.
असाइनमेंट की पुष्टि करें पर क्लिक करें.