Colab की अलग-अलग सदस्यताएं रखने वाले उपयोगकर्ताओं को मैनेज करना

आपके उपयोगकर्ता, अपने Google Workspace खाते या किसी दूसरे खाते से Colab Pro और Colab Pro+ की अलग-अलग सदस्यताएं ले सकते हैं. अगर किसी उपयोगकर्ता को अपने Google Workspace खाते से, Colab की व्यक्तिगत सदस्यता का इस्तेमाल करना है, तो आपको उसके लिए Colab की अतिरिक्त Google सेवा चालू करनी होगी.

व्यक्तिगत और संगठन की सदस्यताएं कैसे काम करती हैं

अगर कोई उपयोगकर्ता अपने Google Workspace खाते से Colab Pro या Colab Pro+ की सदस्यता के लिए साइन अप करता है और आपने उसे अपने संगठन से लाइसेंस असाइन किया है, तो उपयोगकर्ता को दोनों सदस्यताओं के लिए कंप्यूट यूनिट मिलेंगी. उदाहरण के लिए, अगर कोई उपयोगकर्ता Colab Pro के लिए साइन अप करता है और आपसे Colab Pro का लाइसेंस लेता है, तो उसे हर सदस्यता के लिए 100 कंप्यूट यूनिट मिलती हैं. इसका मतलब है कि उसे कुल 200 यूनिट मिलती हैं.

इसके अलावा, अगर कोई उपयोगकर्ता अपने Google Workspace खाते से, अपनी व्यक्तिगत सदस्यता के लिए अतिरिक्त कंप्यूट यूनिट खरीदता है, तो वह उन कंप्यूट यूनिट को अपने संगठन की सदस्यता में जोड़ सकता है.

किसी उपयोगकर्ता की निजी सदस्यता को मैनेज नहीं किया जा सकता. भले ही, उसने अपने Google Workspace खाते से साइन अप किया हो. अगर आपको यह जानना है कि व्यक्तिगत और संगठन की सदस्यता वाले उपयोगकर्ताओं को कैसे मैनेज किया जाता है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.

उपयोगकर्ताओं के लिए Google Colab को चालू या बंद करना