Colab Pro या Colab Pro+ को जोड़ना और सेट अप करना

यह सुविधा सिर्फ़ तब उपलब्ध होती है, जब आपने अपने डोमेन की पुष्टि की हो

Google Workspace की सदस्यता में, Colab की सुविधा शामिल होती है. यह Google की एक अतिरिक्त सेवा है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता. Colab Pro और Colab Pro+ की सदस्यता लेने पर, आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त कंप्यूट यूनिट और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. इनकी मदद से, वे डेटा साइंस और मशीन लर्निंग मॉडल को एक साथ मिलकर डेवलप कर सकते हैं. Google Workspace एडमिन के तौर पर, आपको अतिरिक्त कंट्रोल मिलते हैं. उदाहरण के लिए, लाइसेंस सिर्फ़ उन उपयोगकर्ताओं को असाइन किए जा सकते हैं जिन्हें इस सेवा की ज़रूरत है.

पहला चरण: Colab Pro या Colab Pro+ की सदस्यता जोड़ना

शुरू करने से पहले:

  • अपनी ज़रूरत के हिसाब से, लाइसेंस खरीदे जा सकते हैं. सभी उपयोगकर्ताओं के लिए लाइसेंस खरीदना ज़रूरी नहीं है.
  • Colab Pro या Colab Pro+ की सदस्यता उसी तरीके से खरीदें जिस तरीके से आपने Google Workspace के लिए साइन अप किया था. जैसे, सीधे ऑनलाइन या ऑफ़लाइन सेल्स या पार्टनर से संपर्क करके.
  • अगर आपने सीधे ऑनलाइन सदस्यता खरीदी है, तो आपको सालाना/तय समय वाला प्लान चुनना होगा. महीने के हिसाब से प्लान की सदस्यता लेने के लिए, Google के सेल्स प्रतिनिधि या Google Cloud पार्टनर से संपर्क करें.
  • Colab Pro और Colab Pro+ की तुलना करें.

सीधे ऑनलाइन लाइसेंस खरीदने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद खरीदें या अपग्रेड करें पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. साइड में, ज़्यादा प्रॉडक्ट पर क्लिक करें.
  3. Colab Pro या Colab Pro+ के लिए, शुरू करें पर क्लिक करें.
    अगर ये विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, तो Colab Pro या Colab Pro+ खरीदने के लिए, Google के सेल्स प्रतिनिधि या Google Cloud पार्टनर से संपर्क करें.
  4. अपने संगठन के Google खाते में सेवा जोड़ने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

दूसरा चरण: उपयोगकर्ताओं के लिए Colab की सेवा चालू करना

अगर आपने Colab की सेवा पहले से ही चालू की हुई है, तो Colab Pro या Colab Pro+ का लाइसेंस असाइन करने पर, आपके उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त कंप्यूट यूनिट और बेहतर सुविधाएं अपने-आप मिल जाती हैं.

सेवा चालू करने या यह तय करने के लिए कि किसे सेवा मिलेगी, उपयोगकर्ताओं के लिए Google Colab की सेवा चालू या बंद करना पर जाएं.

तीसरा चरण: उपयोगकर्ताओं को Colab Pro या Colab Pro+ के लाइसेंस असाइन करना

आपके संगठन के लोग, Colab Pro या Colab Pro+ का इस्तेमाल तब तक नहीं कर सकते, जब तक उनके पास इस सेवा का लाइसेंस न हो. ज़्यादा जानकारी और चरणों के लिए, उपयोगकर्ताओं को Colab के लाइसेंस असाइन करना पर जाएं.