आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं को Data Studio Pro का इस्तेमाल करने के लिए, इस सेवा का लाइसेंस लेना होगा. किसी उपयोगकर्ता के लाइसेंस को चालू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं.
लाइसेंस असाइन करें
शुरू करने से पहले: पक्का करें कि आपके संगठन या संगठन की उन इकाइयों या ऐक्सेस ग्रुप के लिए, Data Studio की अतिरिक्त Google सेवा चालू हो जो Data Studio Pro का इस्तेमाल करेंगे. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं के लिए Data Studio को चालू या बंद करना लेख पढ़ें.
पहला विकल्प: अलग-अलग उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- हर उस उपयोगकर्ता के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें जिसे लाइसेंस की ज़रूरत है.
- सबसे ऊपर, लाइसेंस असाइन करें
Data Studio Pro पर क्लिक करें.
- असाइन करें पर क्लिक करें.
दूसरा विकल्प: सभी उपयोगकर्ताओं को CSV फ़ाइल में लाइसेंस असाइन करना
शुरू करने से पहले: हर उस उपयोगकर्ता के पूरे ईमेल पते के साथ कॉमा से अलग की गई वैल्यू (CSV) फ़ाइल बनाएं जिसे लाइसेंस की ज़रूरत है. हर लाइन में एक पता जोड़ें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- सबसे ऊपर, उपयोगकर्ताओं की जानकारी को एक साथ अपडेट करें पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं की जानकारी को एक साथ अपडेट करें बॉक्स में, CSV फ़ाइल अटैच करें पर क्लिक करें.
- फ़ाइल चुनें और खोलें
अपलोड करें पर क्लिक करें.
तीसरा विकल्प: संगठन की किसी इकाई या ऐक्सेस ग्रुप के उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन करना
अहम जानकारी: संगठन की किसी इकाई को लाइसेंस असाइन करने पर, सिर्फ़ उस इकाई के उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस मिलता है. चाइल्ड इकाइयों के उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस असाइन नहीं किया जाता है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- साइड में, वह संगठन की इकाई या ऐक्सेस ग्रुप चुनें जिसे आपको लाइसेंस असाइन करना है. संगठन की किसी इकाई या ग्रुप को खोजा भी जा सकता है.
- उपयोगकर्ता सूची में, उन नामों के बगल में मौजूद बॉक्स चुनें जिन्हें आपको लाइसेंस असाइन करना है.
- सबसे ऊपर, लाइसेंस असाइन करें
Data Studio Pro पर क्लिक करें.
- असाइन करें पर क्लिक करें.
Data Studio Pro के लाइसेंस मैनेज करना
लाइसेंस वाले उपयोगकर्ताओं को देखना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- फ़िल्टर जोड़ें
असाइन किया गया लाइसेंस
Data Studio Pro पर क्लिक करें.
- लागू करें पर क्लिक करें.
लाइसेंस हटाएं
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता मैनेजमेंट से जुड़ा सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- अलग-अलग उपयोगकर्ताओं से Colab के लाइसेंस हटाने के लिए:
- हर उपयोगकर्ता के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा विकल्प
लाइसेंस हटाएं
Data Studio Pro पर क्लिक करें.
- हटाएं पर क्लिक करें.
- संगठन की किसी इकाई के सभी उपयोगकर्ताओं से Colab के लाइसेंस हटाने के लिए:
- बाईं ओर, चुनी गई संगठन की इकाइयों के उपयोगकर्ता पर क्लिक करें और संगठन की इकाई चुनें.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा विकल्प
लाइसेंस हटाएं
Data Studio Pro पर क्लिक करें.
- हटाएं पर क्लिक करें.
नए उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस अपने-आप असाइन होना
अपने संगठन के नए उपयोगकर्ताओं को Data Studio Pro के लाइसेंस अपने-आप असाइन करने के लिए, सभी उपयोगकर्ताओं को लाइसेंस अपने-आप असाइन होना लेख पढ़ें.